भोजपुरी एक्टर व सांसद रवि किशन ने बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए 11 लाख रुपए की राशि दी।

0
499

Patna, Bihar: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के बाद अब भोजपुरी अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने भी सहायता के लिए हाथ उठाये है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपए को राशि दान दिया है। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने 51 लाख रुपए की राशि और अक्षय कुमार ने 1 करोड़ रुपए की राशि सहायता देने का ऐलान किया था।

सांसद रवि किशन ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को 11 लाख रुपए का चेक सौंप दिया है। बिहार में हाल ही में आई बाढ़ और जलजमाव के हालात के बाद कई व्यक्तियों ने सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। इसमें फिल्म जगत के भी कई मशहूर सितारे शामिल हैं। अमिताभ बच्चन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए की राशि दान दी है।

अमिताभ बच्चन ने भी बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदत की थी

अपने प्रतिनिधि विजयनाथ मिश्र के जरिये से अमिताभ बच्चन ने सुशील मोदी को चेक भिजवाया था। इसके साथ ही सीनियर बच्चन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम एक खत भी लिखा था। अक्षय कुमार बाढ़ से प्रभावित 25 परिवारों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि दी। बिहार की राजधानी पटना सहित कुल 14 जिले हाल ही में बाढ़ और जलजमाव से प्रभावित हुए थे।

कई लोगो ने अपना सब के कुछ खो दिया। अब उनके पास रहने के लिए कुछ भी नही है। प्रदेश सरकार हर तरह से मदद कर रही है, लेकिन उन लोगो से सीधा संपर्क ना होने के कारण उन तक सहायता राशि नही पहुँच पा रही है। बाढ़ की चपेट में कई इलाके आ गए थे। कई गांव तो जलमग्न हो गए थे। इसमे कई लोगो को अपनी जान भी गवानी पड़ी। बहुत लोग जख्मी हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here