अयोध्या राम मंदिर निर्माण में नहीं होगा विलंब, रिटायरमेंट से पहले निर्णय देंगे चीफ जस्टिस: कल्याण सिंह

0
613
Kalyan singh on Ram Mandir
Ram Mandir Ayodhya case: Kalyan Singh says matter before court, inappropriate to comment. matter before court, inappropriate to comment.

Demo Image Used

Arodhya, Uttar Pradesh: अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले कल्याण सिंह गवर्नर पद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पहली बार रविवार को दिवाली के अवसर पर गृह जनपद अलीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने दावा किया कि, अब राम मंदिर निर्माण में ज्यादा विलंब नहीं किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई रिटायरमेंट से पहले अयोध्या विवाद मामले पर निर्णय देकर जाएंगे।

खबरों के मुताबिक जस्टिस गोगोई 17 नवंबर को पद रिटायर हो रहे हैं। राजस्थान के पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह ने कार्यकाल समाप्त होने के बाद बीजेपी की सदस्यता में शामिल हुए थे। रविवार को अलीगढ़ में BJP कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार स्वागत किया। अपने घर पर कल्याण सिंह ने सभी देशवासियों व प्रदेश वासियो को दीपावली त्योहार की शुभकामनाएं देने के बाद कहा कि राम मंदिर को लेकर सभी सुनवाई खत्म हो चुकी है।

जस्टिस गोगोई 17 नवम्बर के पहले फैसला दे सकते हैं

अब फैसला आने में अधिक वक्त नहीं लगेगा, क्योंकि जस्टिस गोगोई 17 नवम्बर को अपने पद से रिटायर हो रहे रहे हैं। उससे पहले ही वह राम मंदिर मामले पर फैसला देकर जाएंगे। कल्याण सिंह ने बताया कि, अब क्या वो क्या जजमेंट देकर जाएंगे इसकी जानकारी तो तभी पता चलेगी।
https://twitter.com/fieldservice3/status/1188725348931792897

अभी कुछ इन्फॉर्मेशन नही है इस बारे में। उन्होंने बताया कि सबको सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि उससे पहले कुछ भी कहना फैसला से पूर्व किसी भी पक्ष के लिए उचित नहीं होगा है। अयोध्या मामला कोर्ट में विचाराधीन है। हम सभी को कुछ समय और प्रतीक्षा करनी चाहिए।
ये फैसला सभी के लिए सम्मान जनक होगा। सभी पक्ष को एक दूसरे का सम्मान करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here