
Photo Credits: Twitter
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दुनिया के सबसे बड़े आतंकी और Islamic State के सरगना अबू बक्र-अल बगदादी के साथ ही उसके उत्तराधिकारी को भी अमेरिकी सैन्य ने अपने Operation में नेस्तानाबूत कर दिया था। अभी अमेरिकी राष्ट्रपति ने ढेर हुए आतंकी का नाम नहीं स्पष्ट किया है।
बगदादी के मर जाने के बाद आतंकी संगठन की जिम्मेदारी अब्दुल्लाह कर्दश के पास आ गई थी। बगदादी के बाद कर्दश ही इन दिनों आतंकी संगठन की कमान संभाले हुए था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा था कि दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी अल बगदादी अमेरिकी सेना के हवाई Operation में ढेर हो गया।
इससे पहले भी कई बार बगदादी के मरने की जानकारी Media में आती रहीं है। लेकिन ये ऐसा अवसर है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्वंय ऐलान किया है कि अमेरिकी सेना ने बगदादी को नेस्तानाबूत कर दिया है।
बगदादी का नंबर वन रिप्लेसमेंट भी US सेना द्वारा ढेर
राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को Tweet कर बताया, “अभी-अभी पुष्टि हुई है कि बगदादी का नंबर वन रिप्लेसमेंट भी अमेरिकी सेना द्वारा ढेर कर दिया गया। वह IS का सरगना बनने वाला था, अब उसको मार गिराया जा चुका है।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा था कि सद्दाम हुसैन की सेना के पूर्व अधिकारी अब्दुल्ला कर्दश को इस आतंकी संगठन का नया मुखिया बनाया गया है।
US President Donald Trump: Just confirmed that Abu Bakr al-Baghdadi’s number one replacement has been terminated by American troops. Most likely would have taken the top spot – Now he is also Dead! (file pic) pic.twitter.com/C5sWuaKFhl
— ANI (@ANI) October 29, 2019
कर्दश के बारे में बहुत कम इन्फॉर्मेशन ही सामने आ पाई है। हाजी अब्दुल्ला अल अफारी या प्रोफेसर के नाम से मशहूर कर्दश को बगदादी ने ISIS के कथित “मुस्लिम मामलों” का विभाग चलाने के लिए स्वंय चयनित किया था। पहले ही बताया जा रहा था कि बगदादी के बाद उसके आतंक का साम्राज्य उसका करीबी अब्दुल्ला कर्दश को इसकी कमान सौपी जाएगी।
IS के आतंकियों के बीच ये इसी नाम से प्रसिद्ध है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिकी सरकार उस आतंकी का नाम अमीर मोहम्मद सैद अब्दुल रहमान अल मावला बता रही है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियां की जानकारी के अनुसार बगदादी और अमीर मोहम्मद की दोस्ती 15 साल पुरानी है।
https://twitter.com/realDonaldTrump/status/1188909031403900928
President Donald Trump tweeted that ‘We have declassified a picture of the wonderful dog (name not declassified) that did such a GREAT JOB in capturing and killing the Leader of ISIS, Abu Bakr al-Baghdadi.”
राष्ट्रपति ट्रंप ने अल बगदादी के खिलाफ सीरिया में चलाए गए सेना अभियान के दौरान जख्मी हुए अमेरिकी सेना के एक Dog की Photo Share की है। इससे पहले अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के शीर्ष अफसरों ने इस बात की सुरक्षा के मद्देनजर उसके बारे में कोई भी जानकारी देने से साफ मना कर दिया था। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा, “हमने इस शानदार श्वान की एक Photo सार्वजनिक की है। जिसने ISIS के सरगना बगदादी को पकड़ने और उसके मारे गिराने में एक बेहतरीन भूमिका अदा की है।”



