
Kunda, Uttar Pradesh: उत्तरप्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एंव कुंडा विधायक कुँअर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया (Raghuraaj Pratap Singh) की लोकप्रियता के लिए नए आंकड़े सामने आ रहे है। इंटरनेट पर भी छाया राजा भैया को जानने व समझने वालों की संख्या उत्तरप्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं मायावती को पीछे पछाड़ दिया।
कुंड के निर्दलीय विधायक राजा भैया के समर्थकों ने इसके द्वारा किसी दल को समर्थन दिए जाने के लिये नई पार्टी की घोषणा करने के लिए समर्थको की राय जानने हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से वोटिंग कराकर प्रदेश के साथ देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस दौरान पन्द्रह दिनों के अंदर लाखो लोगो ने अपनी राय दी है।
जिसमें से 70 फीसदी से अधिक समर्थक राजा भइया को चुन कर पार्टी बनाने की सलाह दे रहे है। राजा भैया के समर्थकों ने गूगल सर्च इंजन समेत अन्य इंटरनेट के सर्च इंजन पर होने वाली पड़ताल को जांचा तो एक नया नाम सामने आया। यह शब्द आश्चर्यजनक के साथ समर्थको के लिए खुश खबरी लेकर आया है।
मौजूदा समय मे राजा भैया (Raja Bhaiya) की लोकप्रियता इतनी है कि केवल गूगल सर्च इंजिन के 41 वे हिस्से में 82 लाख लोगों ने राजा भैया की प्रोफाइल को चेक किया और पड़ा है। यह आंकड़ा सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सर्च किये जाने वालों की संख्या से कई लाख अधिक है।
जबकि योगी आदित्यनाथ को 48 सेकेंड में 70 लाख लोगो ने सर्च किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आकड़ो की इस दौड़ में राजा भैया से पीछे है। उन्हें 0.44 सेकेंड में योगी आदित्यनाथ से बहुत कम लोगो ने सर्च किया।
पूर्व मुख्यमंत्री एंव बसपा का आंकड़ा तो बेहद खराब नजर आ रहा है। इसके मुताबिक 0.43 सेकेंड में उन्हें महज 30 लाख लोगों ने ही सर्च किया है। इन आकड़ो को देखकर लग रहा है कि आने वाले समय मे राजा भइया की लोकप्रियता चर्चा का विषय बन जाएगी।
राजा भैया को लोग गूगल पर मुख्यमंत्री योगी, अखिलेश यादव और मायावती से कही ज़्यादा सर्च करते हैं। गजब। pic.twitter.com/riYQR2vOea
— sanatanpath (@sanatanpath) October 29, 2019
आपको बता दे की यह जानकारी हमने एक हिंदी समाचार अखबार के हवाले से बनाई है, हिंदी अखबार के कटिंग दिए ट्वीट में दर्शाई गई है। हिंदी अखबार के मुबाबिक राजा भैया को उत्तर प्रदेश के सभी बड़े नेताओ से कही जादा सर्च इंजिन गूगल पर सर्च किया जाता है। उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पुरे भारत के यूजर राजा भैया के जीवन, उनके परिवार और लाइफस्टाइल के बारे में जानना चाहता है।
यह अख़बार किस तारीख का है यह अभी पता नहीं चल पाया है, किन्तु गूगल पर सर्च करने पर और सोशल मीडिया पर राजा भैया की फैन फॉलोइंग और दबदवा देखने से उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में मालूम पड़ती हैं।



