
Image Credits: Twitter(@AkshayK24x7)
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपए की राशि दान दी हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने कई ऐसे जरूरतमंद परिवारों की सहायता की है जिन्होंने अपना परिवार व्यापार सब कुछ बाढ़ में अपना गंवा चुके हैं। बिहार बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मसीहा बनकर सामने आए हैं।
एक्टर अक्षय कुमार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपए राशि दान की हैं। अंग्रेजी अखबर हिंदोस्तान टाइम्स के अनुसार बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने कई ऐसे गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सहायता की है जो इस बाढ़ में अपना सबकुछ खो चुके हैं। उनके पास अपना कुछ भी नही है।
इतना ही नहीं एक्टर अक्षय कुमार ने करीब 25 परिवारों को छठ पूजा के लिए 4-4 लाख रुपए की राशि भी प्रदान की हैं। एक्टर अक्षय कुमार ने बताया, प्राकृतिक आपदाएं हमें ये दिखाती हैं कि हम लोग इनके आगे कुछ भी नहीं हैं। लेकिन इसी के साथ ये भी है कि हम सब थोड़ा-थोड़ा करके एक दूसरे की सहायता कर सकते हैं।
मुझे खुशी है कि इन लोगों के लिए मुझे कुछ कर पाने का अवसर मिला। मैं बहुत कुछ तो नहीं कर सकता लेकिन जितना कर सकता हूं अवश्य करूंगा। जो लोग इस आपदा में अपना सबकुछ खो चुके हैं उन्हें एक हारी हुई जिंदगी फिर से नए सिरे से Start करना होगा।
A big – big thanks on behalf of all Biharis to @akshaykumar
Real Hero
Big salute for helping the flood victims of Bihar.@arppaul @TheDipJoe2 @ImPraveenAkki @Khiladi_desi @Khiladi_ki_saru @Itz_Kamakshi @akki_dhoni@ImMumin
PAID NEGATIVITY ON HF4 pic.twitter.com/3NkqfIeTAN— Ankit Singh #MI💙 (@akki_fan_ankit) October 28, 2019
खबरों के मुताबिक बीते दिनों बिहार की राजधानी पटना सहित अन्य जिलों में भीषण बाढ़ आई थी। इसकी चपेट में बहुत लोग आ गए थे। बहुत लोगो ने अपना सब कुछ गंवा दिया। बिहार वासी कई दिनों तक अपने घरों के अंदर बंद रहने को बेबस हो गए और कई तरह की समस्याओ का सामना करना पड़ा।
He always stand for Common people, donated 4 lakhs each to 25 families of Bihar Flood victims day before yesterday. And his films are made to leak online by TamilRockers and Critics + haters are spreading negativities.
PAID NEGATIVITY ON HF4 pic.twitter.com/WfbNkK9Q6c
— @Akshayvanshi (@AkshayK24x7) October 28, 2019
प्रशासन की तरफ से लोगों की सहायता के प्रयास किये गए लेकिन इसके बावजूद सभी तक सहायता पहुँचना सम्भव नही हो पा रहा था। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक इस बाढ़ में 127 लोगों से अधिक लोगो की जान चली गई। बहुत अधिक संख्या में लोग जख्मी हो गए। इतना ही नहीं इस भीषण बाढ़ में राज्य में 13 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए थे। जहां 82.84 लाख बिहार वासी इस बाढ़ का शिकार हो गए थे।



