रेवाड़ी. हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट से जननायक जनता पाटी (JJP) के प्रत्याशी रहे तेज बहादुर यादव (Tej Bahahdur Yadav) ने दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) पर जुबानी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल (Chaudhary Devi Lal) के नाम पर दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा की जनता को धोखा दिया है.
तेज बहादुर यादव ने इसके साथ ही जेजेपी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि हरियाणा में जेजेपी ने बीजेपी की बी टीम बनकर चुनाव लड़ा. उन्होंने कहा कि जेजेपी को बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए हरियाणा की जनता ने वोट किया.
तेज बहादुर ने तंज कसते हुए कहा कि जेजेपी ने बिना बुलाए ही बीजेपी को समर्थन दे दिया. उन्होंने कहा कि जेजीपी का यह कदम आम जनता जिन्होंने पार्टी को वोट किया उसके साथ एक धोखा है.
जेजेपी से इस्तीफा देने के बाद तेज बहादुर ने कहा कि वह खापों और युवा संगठनों को साथ जेजेपी के इस कदम के विरोध में लेकर सड़क पर उतरेंगे. तेजबहादुर यादव बीएसएफ के जवान रहे हैं. गौरतलब है कि तेज बहादुर यादव सेना में खराब खाने की शिकायत करके सुर्खियों में आए थे.
Former BSF constable Tej Bahadur Yadav quits JJP following alliance with BJPhttps://t.co/vhuewLwXox pic.twitter.com/njYqWMwUHK
— The Indian Express (@IndianExpress) October 26, 2019
Ex-BSF Jawan Tej Bahadur Yadav who wasn’t allowed to contest against PM Modi in Banaras during 2019 elections and unsuccessfully fought on JJP ticket from Karnal against Khattar has resigned from party over BJP and Dushyant Chautala’s party JJP alliance in Haryana.



