कमलेश तिवारी की माता ने सरकारी सहायता लेने से किया मना, कहीं ऐसी बात: VIDEO

0
460

Image Credits: Twitter Video Crap Photo

हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष स्व कमलेश तिवारी की माता ‘कुसुम तिवारी’ ने सरकारी सहायता लेने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने सरकार की ओर दी गई 15 लाख की सहायता राशि को अपर्याप्त बताया है। माता कुसुम तिवारी ने यह भी बताया है कि सीतापुर में सरकारी आवास का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि लखनऊ में सरकारी आवास देने की बात हुई थी।




उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से स्व कमलेश तिवारी के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 15 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। इसके अतिरिक्त स्व कमलेश तिवारी की पत्नी को सीतापुर में आवास की सुविधा मुहिम की गई है।

परिवार ने सरकार के सामने 9 मांगे रखी

स्व कमलेश तिवारी की मृत्यु के बाद उनके परिवार ने सरकार के सामने 9 मांगे रखी थीं। उन्हीं के अंतर्गत सरकार की ओर से आर्थिक सहायता जारी की गई है। सीतापुर के जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश तिवारी ने बुधवार देर शाम कमलेश तिवारी की पत्नी को 15 लाख रुपये का चेक उनको सौंपा।



जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री की तरफ से कहा गया कि कमलेश तिवारी की पत्नी को सीतापुर के गांव महमूदाबाद में सरकारी आवास मिलेगा। कमलेश तिवारी की 18 अक्टूबर को उनके घर में दिनदहाड़े कायराना हमले को अंजाम दे दिया गया था।

आरोपियों ने कमलेश तिवारी के बाए जबड़े पर गोली मारने के बाद उनका गला रेत दिया था। गोली पीठ में जाकर फंस गई थी। उनके शरीर के ऊपरी भाग में चाकू के 13 घाव पाए गए। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

स्व कमलेश तिवारी के मुख्य आरोपित अशफाक शेख और मोईनुद्दीन पठान को राजस्थान की सीमा पर शमलाजी के पास से गुजरात ATS ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों को लखनऊ लाने के लिए उत्तरप्रदेश पुलिस की चार सदस्यीय टीम गुजरात रवाना हो गई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here