
मशहूर अभिनेता और मक्कल नीधि मैयम पार्टी के संस्थापक कमल हासन ने अपने बयान में ये कहा था कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को ‘आजाद भारत का प्रथम हिंदू आतंकवादी’ कहने के पश्चात प्रारंभ हुआ हमला। ये मामला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। सभी जगह ये बात जोरतोर से सुर्खियों में छाई हुई है। सभी जगह चर्चा का विषय बनती जा रही है।
एक तरफ जहां कमल हासन ने नाथूराम गोडसे को आजाद हिंद का प्रथम ‘हिंदू आतंकवादी’ कहा है, तो वहीं उनके इस बात का पलटवार करते हुए भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता प्रतयाशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महात्मा गांधी के नाथूराम गोडसे हत्यारे को राष्ट्रभक्त कहने पर हड़कंप मचा हुआ है।
ग्वालियर में तो हिन्दू महासभा ने "महात्मा नाथूराम गोडसे जी" का जन्मदिन ही मना लिया pic.twitter.com/zh3sAOFUAf
— sanatanpath (@sanatanpath) May 19, 2019
तभी ग्वालियर के दौलत गंज स्थित हिंदू महासभा दफ्तर में आज नाथूराम गोडसे की जंयती मनाने पर यह मुद्दा और गंभीर होता जा रहा है। जिससे बहुत सारे प्रश्न खड़े होते हुये दिखाई दे रहै।सभी के मन मे ये सब देखकर प्रश्न आ रहे है। आज लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण की वोटिंग हैं। जिसमें मध्य प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रकिया हैं।
ऐसे में ग्वालियर में हिंदू महासभा द्वारा 19 मई को नाथूराम गोडसे की जयंती मनाने की बात सामने आ रही है। हिंदू महासभा के कार्यकर्तओं ने ग्वालियर के हिंदू महासभा ऑफिस में नाथूराम गोडसे की जयंती धूमधाम से मनाई है।
Breaking: Akhil Bharatiya Hindu Mahasabha celebrates Nathuram Godse's 109th birth anniversary in Aligarh today. Later, Ashok Kumar Pandey remarks that Mahatma Gandhi indulged in debauchery. @TimesNow pic.twitter.com/uOLxYouO9Y
— Tushar Swarup (@tusharswarup) May 19, 2019
इस समय सभा के के कार्यकर्ताओं ने नाथूराम गोडसे की फ़ोटो की पूजा आरती करके सभा का आयोजन प्रारम्भ किया। इसके साथ ही इस अवसर पर सभा के कार्यकर्तओं ने जनता के समूह में मिठाइयां भी खिलाई एक दूसरे को और नाथूराम गोडसे की जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जिला प्रशासन द्वारा नाथूराम गोडसे की मूर्ति को पार्टी ऑफिस से अलग करवा दिया गया था।
यदि 15 नवंबर तक जिला प्रशासन द्वारा नाथूराम गोडसे की मूर्ति को पुनः स्थापित नहीं किया जाता है तो हिंदू महासभा के सभी सदस्य बचंदेते है कि उसी जगह पर फिर से मूर्ति की स्थापित करेंगे। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की यह बात आने वाले समय में सियासत के माहौल को और गंभीर बना सकता है।



