साक्षी मिश्रा के विधायक पिता श्मशान में दबे घड़े में मिली बच्ची की देखभाल कर रहे हैं

0
713

बरेली: श्मशान घाट में जमीन में दबे घड़े में मिली बेटी। अनाथ बच्ची के तंदुरुस्त होने की उम्मीद बढ़ती जा रही है। पहले से अच्छी हालात में आई बच्ची को विधायक ‘पप्पू भरतौल’ के कथित प्रयास से अच्छा ट्रीटमेंट दिए जाने की व्यवस्था हुई है। उसे निजी हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बाल कल्याण समिति के प्रभारी डॉ. डीएन शर्मा भी बच्ची की स्थिति को देखने पहुंचे और विधायक के द्वारा किये गए प्रयास की तारीफ की। गुरुवार शाम सिटी श्मशान घाट में जमीन के अंदर घड़े में मिली नाबजात बेटी जिला हॉस्पिटल में भर्ती थी। उसकी स्थिति पहले से अच्छी हो गई है। उसका स्वास्थ्य भी ठीक होता जा रहा है।

बच्ची की हालत पहले से सुधरी है

बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने उसे सरकार की बालिका शिक्षा योजना के अंतर्गत शिक्षा दिलाने की घोषणा की थी। शनिवार को विधायक जिला हॉस्पिटल पहुंचे और CMO को बुलवा लिया। बच्ची का स्थिति देखी। अस्पताल के स्टाफ ने पहले से बेहतर स्थिति तो बताई है पर यह भी कहा कि अभी उसकी जान को खतरा बना हुआ है।

MLA Pappu Bhartaul ने अपने खर्चे पर इसका इलाज करने की बात की

तब विधायक ने CMO से उसे रेफर कराने को कहा। उन्होंने कहा कि वह अपने खर्चे पर इसका इलाज कराएंगे। पेपर लिखापढ़ी के बाद वह उसे रामपुर गार्डन के एक बच्चों के हॉस्पिटल ले गए। यहां बच्ची को एडमिट करा दिया गया। विधायक ने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ से गुजारिश कि बच्ची को बेहतर ट्रीटमेंट देकर जान बचाने और स्वस्थ करने का प्रयास करें।

उसके उपचार में खर्चे की कोई परेशानी नहीं आने देंगे। इसके बाद बच्ची की जांचें और ट्रीटमेंट प्रारम्भ कर दिया गया। इलाज कर रहे डॉ. रवि खन्ना ने जानकारी दी कि बच्ची का वजन अभी एक किलो 200 ग्राम है। ग्लूकोज की मात्र चार ही रह गई है। स्थिति चिंताजनक है पर वह बच्ची को स्वस्थ करने को हर सम्भव प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here