Photo Credits: Twitter
BCCI के अध्यक्ष और सचिव पद के लिए नामांकन करने पहुंचे सौरव गांगुली हैं। सौरव गांगुली ने बताया कि मैं ऐसे टाइम में अध्यक्ष बन रहा हूं, जब बोर्ड की छवि लगातार खराब हो रही। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और देश के गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह अभी-अभी मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर पहुंचे हैं।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि ये दोनों क्रमश BCCI के अध्यक्ष और सचिव पद के लिए नामांकन करने पहुंचे हैं। PTI की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली BCCI के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह BCCI के नए सचिव और केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल BCCI के नए कोषाध्यक्ष नियुक्त हो सकते हैं।
इन पदों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है। लेकिन इस बात की उम्मीद काफी कम दिख रही है कि चुनाव कराने की आवश्यकता भी पड़ेगी, क्योंकि सौरव गांगुली, जय शाह और धूमल के लगभग निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है।
Former Indian Cricket team captain Sourav Ganguly arrives at Board of Control for Cricket in India (BCCI) office in Mumbai to file his nomination for the post of BCCI President. Home Minister Amit Shah's son Jay Shah also present to file his nomination for post of BCCI Secretary. pic.twitter.com/HO9iauVPSU
— ANI (@ANI) October 14, 2019
47 वर्षीय सौरव गांगुली हाल ही में लगातार दूसरी बार निर्विरोध बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नियुक्त किये गए थे। अगर सौरव गांगुली BCCI के अध्यक्ष बनते हैं तो उनका कार्यकाल मात्र 10 महीने के करीब का होगा। क्योंकि BCCI के नए संविधान के अनुसार उन्हें अगले साल सितंबर में 3 साल के कूलिंग ऑफ पीरियड में जाना होगा।
BCCI के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के करीबी ब्रिजेश पटेल पहले इस पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे। लेकिन सही Time पर सौरव गांगुली का नाम इस दौड़ में सबसे आगे बताया जाने लगा है।
Only 90's kids can understand the contribution of Sourav Ganguly. Congratulation DADA. #SouravGanguly pic.twitter.com/54ovBTXA3T
— Sameer Chandel (@jiofreestyle) October 14, 2019
BCCI के उत्तर पूर्व एसोसिएशन के एक सदस्य ने PTI से बात करते हुए कहा, “हां, ब्रिजेश पटेल अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे चल रहे थे। उनके लिए एन श्रीनिवासन प्रचार भी कर रहे थे। लेकिन ब्रिजेश के नाम पर सभी की सहमति नहीं थी। सब खुश हैं कि सौरव गांगुली BCCI के नए अध्यक्ष नियुक्त किये जायेंगे।”



