उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि जल्द ही प्रदेश की जनता को एक खुशखबरी मिलेगी। शनिवार को गोरखपुर में चल रही रामकथा में शामिल हुये मुख्यमंत्री योगी ने अपने भाषण में लोगो को जल्द ही खुशखबरी मिलने की बात कही। ये सुन लोग खुशी से झूम उठे। जय श्रीराम के नारे लगाने लगे।
नवरात्री के अवसर पर कथा वाचक मोरारी बापू भी पहुंचे थे और उनकी राम कथा में सम्लित होने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भक्तों को भगवान राम के जीवन शैली से ज्ञान लेना चाहिए और उसे अपने जीवन में उतारकर राज्य के कल्याण पर विचार करना चाहिए। इसी मौके पर उन्होंने राम मंदिर का नाम लिए बिना बड़ी बात कह दी कि जल्द ही प्रदेश की जनता को खुशखबरी मिलने वाली है।
योगी श्री राम कथा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे
मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को श्रद्धेय महंत अवैद्यनाथजी महाराज की स्मृति में गोरखपुर में आयोजित श्री राम कथा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि कुछ दिनों समय पहले मगहर में मोरारी बापू ने राम कथा का भव्य आयोजन किया गया था, तब भक्तों ने वहां गुजारिश की थी कि राम कथा गोरखपुर में हो।
पूजन उपरांत सायं 7.00 बजे वेदी पर उगे (जमे) जई (जौ के पौधे) को वैदिक मंत्रों के बीच काटा गया तत्पश्चात् हवन वेदी पर देवताओं का आह्वान एवं पूजन किया गया, इसके बाद सात्विक बलि देकर शक्ति आराधना का कार्य सम्पन्न हुआ एवं अन्त में आरती एवं क्षमायाचना के बाद प्रसाद वितरण हुआ। pic.twitter.com/yi6PWpxea3
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 5, 2019
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मोरारी बापू ने बाबा गोरक्षनाथ की भूमि पर श्री राम कथा के आयोजन का संकल्प लेकर हम सभी को इस अवसर पर शामिल होने का मौका दिया, हम भाग्यशाली हैं कि हमें यह सुनहरा अवसर शरद नवरात्रि के पर्व पर मिला है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कथा प्रारंभ होने से पहले मैं व्यवस्थाओं और मौसम को लेकर बहुत चिंतित था, लेकिन सभी कुछ कुशल मंगल रहा। इसी बात को लेकर मैंने व्यवस्थाओं में शामिल लोगों से भी मुलाकात की।



