Photo Credits: Instagram(@nusratchirps)
तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली हीरोइन नुसरत जहां शादी के बाद प्रथम बार दुर्गा पूजा में शामिल हुई। इस दौरान सांसद नुसरत जंहा के साथ उनके पति निखिल जैन भी दिखाई दिए। सांसद नुसरत जंहा कोलकाता के सुरुचि संघ पंडाल में पति के साथ मां दुर्गा के पूजा अर्चना करने गई थीं। Social Media में सांसद नुसरत जंहा की उनके पति के साथ तस्वीर बहुत तेजी से Viral हो रही है।
फ़ोटो में नसुरत जंहा और उनके पति निखिल मां दुर्गा के सामने हाथ जोड़कर आराधना करते हुए दिखाई दे रहे है। दुर्गा पंडाल में नुसरत जंहा साड़ी पहनकर भारतीय परिधान में पहुंचीं। फ़ोटो में सांसद नुसरत जंहा लाल और पीले रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई हैं। इसके साथ ही हाथो में चूड़ी और गोल्डन ज्वेलरी के साथ लाल रंग का सिंदूर लगाया हुआ है।
पति निखिल जैन संग नज़र आई नुसरत जहाँ
वहीं उनके पति निखिल जैन मरून रंग का कुर्ता पहने हुए नजर आ रहे है। फ़ोटो में सांसद नुसरत जहां बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इससे पहले सांसद नुसरत जहां ने चतुर्थी के दिन एक फ़ोटो Share की थी, जो बहुत ही पसंद की थी । नुसरत जंहा ने इस दौरान पिंक और ऑरेंज कलर का अटायर कैरी किया। फ़ोटो शेयर करते हुए नुसरत ने कैप्शन में लिखा “चतुर्थी लुक, आज ब्राइट कलर।”
TMC सांसद नुसरत जहाँ ने माँ दुर्गा की पूजा की।
Photo Credits: Instagram (nusratchirps) pic.twitter.com/c0BTriSNjZ— sanatanpath (@sanatanpath) October 6, 2019
नुसरत जंहा ने एक अन्य फ़ोटो भी पति के साथ Share की। दुर्गा पूजा के पंचमी के दिन Share की गई फ़ोटो के साथ नुसरत ने पोस्ट किया “मेरा पूजा प्यार, शुभ पंचमी।” नुसरत जंहा ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी।
Durga puja celebrations are in full swing for MP @nusratchirps #mahaashtami #durgaashtami #Kolkata #DurgaPuja2019 #DurgaPuja #Pujo #MaaDurga @ABPNews @abpnewshindi @IamRajnishAhuja pic.twitter.com/SvR6p2zqAk
— Anjali Singh (@singhanjali) October 6, 2019
नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति रिवाज के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत जंहा और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई थी। शादी के बाद नुसरत जंहा ने अपने करीबी वालो को कोलकाता में जोरदार पार्टी भी दी थी। इसमें खेल, राजनीति और उद्योग जगत की बड़ी बड़ी सेलेब्रिटीज़ भी शामिल हुई थी।



