
Ludhiana: हमारे भारत देश में कई तरह के जुगाड़ू लोग हैं, जो हर चीज में अपना जुगाड़ ढूंढ ही लेते हैं। इसको हम जुगाड़ के साथ-साथ टैलेंट भी कह सकते हैं। वास्तव में भारत एक विकासशील देश है, यहां लोग अपनी सुविधा के हिसाब से जुगाड़ को जन्म देते हैं और वह जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है।
सोशल मीडिया में आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होते रहता है, कई बार ऐसे ही जुगाड़ की कई खबरें सामने आती है। दोस्तों आपको बता दें हम भारतीय लोगों का मस्तिष्क अपने जीवन को सुविधा युक्त बनाने के लिए इस दिशा में काफी आगे होता है, परंतु आपको बता दें ऐसे लोगों को मास्टर माइंड कहा जाता है, क्योंकि हर किसी के बस की बात नहीं है कि वह पुरानी चीजों से ऐसी चीज बना सके जो व्यक्ति के लिए उपयोगी हो।
दोस्तों आज हम एक ऐसे जुगाड़ू व्यक्ति की बात करेंगे जिसने दूध की टंकी से पेट्रोल टंकी (Milk Tank As Bike Petrol Tank) और ट्रैक्टर के साइलेंसर से एक बाइक बना डाली। जिसने भी उसकी बाइक को देखा वह देखकर आश्चर्य में आ गया। जाने इस व्यक्ति के बारे में।
जुगाड़ से किया बाइक चलाने का सपना पूरा
सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा नेटवर्क है, जहां आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो (Viral Video) धूम मचा रही है, जिसमें एक युवक ने अपना सपना पूरा करने के लिए जुगाड़ से बाइक बनाई और वह यह बाइक लेकर पेट्रोल पर आने के लिए पेट्रोल पंप पर नजर आ रहा है।
दोस्तों काफी सारे लोग ऐसे हैं, जो अपने शौक को तो वह अपने जीवन में पूरा नहीं कर पाते, परंतु जुगाड़ के माध्यम से वे अपने शौक को एक समय के बाद पूरा कर ही लेते हैं। हम जानते हैं भारत एक विकासशील देश है, जहां 40 प्रतिशत लोग ऐसे है, जिन्हे दो वक्त का खाना भी ठीक तरह से नसीब नहीं हो पाता, ऐसी स्थिति में वे अपने सपनों को कैसे पूरा कर सकते हैं, इसीलिए लोग जुगाड़ को ही अपना सहारा बना लेते हैं।
वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक दूध वाली टंकी को पेट्रोल की टंकी बनाकर और ट्रैक्टर के साइलेंसर को जोड़कर एक बाइक बना लिया है। अब देख सकते हैं वह पेट्रोल पंप में अपनी गाड़ी में पेट्रोल पर आने के लिए इंतजार कर रहा है।
इस लड़की की कारस्तानी को देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर भी हैरान परेशान नजर आ रहे हैं। इस युवक की गाड़ी (Jugaad Bike) में जेसे ही पेट्रोल भरता है, वैसे ही वह सड़कों पर गाड़ी बढ़ाते हुए नजर आता है।
इस जुगाड़ को देख सोशल मीडिया पर एक्टिव लोग काफी ज्यादा प्रेरित नजर आ रहे हैं। आपको बता दें इस गाड़ी को बनाने में दूध की टंकी ट्रैक्टर का साइलेंसर और किसी टू व्हीलर का उपयोग किया गया है। साथ ही इस गाड़ी में केवल 1 सीट की व्यवस्था की गई है।
वीडियो पंजाब का बताया जा रहा है
लोगों के मुताबिक वायरल वीडियो पंजाब के किसी इलाके का है, क्योंकि यह बाइक चालक भी एक पंजाबी है। आगे की जानकारी के मुताबिक यह वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म के ekamdhillon00 अकाउंट पर शेयर की गई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा प्यार मिला है लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और यह वायरल भी काफी ज्यादा हो रही है।
तरह तरह के लोगों ने किए कमेंट
बताया जा रहा है कि इस वीडियो को अभी तक करोड़ों लोगों ने देख लिया है और 700000 से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है और उस पर कमेंट भी किए। दोस्तों कई सारे लोग इस वीडियो में कमेंट करते हुए कहते हैं कि इस भाई का जुगाड़ देखकर मन प्रसन्न हो गया।
पंजाबी युवक ने बाइक में पेट्रोल टैंक की जगह दूध की टंकी फिट कर दौड़ा दी बाइक
Video Credits: Instagram (ekamdhillon00_) pic.twitter.com/ECf7HlkCkc— sanatanpath (@sanatanpath) April 18, 2023
कुछ प्रश्न करते हुए कहते हैं कि यह गाड़ी दूध से चलती है या पेट्रोल से। काफी लोग इस व्यक्ति की कला को एक प्रेरणा का स्रोत मान रहे हैं, तो काफी लोग इसे मजाक में भी उड़ा रहे हैं। दोस्तों देश में कला और दिमागदार लोगों की कमी नहीं है बस जरूरत है तो एक प्लेटफार्म की।



