सारस के अलग होने पर आरिफ ने कहीं दिल छूने वाली बात, यह सब जानकार आपके दिन में दर्द होगा

0
968
Aarif and Saras
Aarif and Saras Friendship story and latest update. The Full Story of Arif and Saras Bird's Friendship Will Make You emotional. Know, What Arif said.

Amethi: हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति राजकीय पक्षी सारस के बारे में कुछ जानकारी बता रहा है। वह भी व्यक्ति उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी (Amethi) का रहने वाला है और उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाते हो कहा है मैंने सारस का इलाज किया है, ना कि उसे पाला है।

यह वीडियो उसने तब बनाया जब वन विभाग द्वारा उसको नोटिस भेजा गया। आप राजकीय पक्षी को अपने घर में कैसे रख रहे हैं। उसकी सफाई में उसने यह वीडियो बनाया। इसके बावजूद भी वन विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है। उस व्यक्ति का नाम आरिफ है।

गौरीगंज के उप प्रभागीय वन अधिकारी रणवीर मिशन ने नोटिस जारी कर 2 अप्रैल को वन विभाग के दफ्तर बुलाया है। आरिफ ने सोशल मीडिया पर बताया कि अमेठी वन विभाग द्वारा उस पर राष्ट्रीय पक्षी सारस (Saras) को पालने का मुकदमा लगाया है।

वह वीडियो में आगे बताते हैं, लेकिन ऐसा नहीं था, उसका पैर टूटा था, उसका मैंने उपचार किया और मैं चाहता था, वह स्वस्थ होकर अपनी परिवार के पास जंगल में चला जाए, लेकिन वह हमारे साथ रहने लगा। वह अपनी मर्जी से चला जाता था और अपनी मर्जी से आ जाता था। मैंने उसे पाला नहीं था, वह मेरे उपचार करने के कारण मुझसे जुड़ गया था और रहने लगा था। इसमें मेरा क्या कसूर है।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश के अमेठी के जामा प्रखंड के

मुंडका गांव के रहने वाले हैं आरिफ, उनकी दोस्ती राष्ट्रीय पक्षी सारस (Aarif and Saras Friendship) से पिछली साल अगस्त मैं हुई थी। आरिफ जब पहली बार सारस से मिले तो उसके पैर में चोट लगी हुई थी और उसका पैर टूटा था। फिर आरिफ उसके पैर का उपचार करने लगे और कुछ समय बाद धीरे-धीरे उसका पैर सही हो गया।

उपचार के दौरान आरिफ और राष्ट्रीय पक्षी सारस के बीच मित्रता बढ़ने लगी और वह धीरे-धीरे एक अच्छे मित्र बन गए। कुछ समय बाद उनकी मित्रता इतनी बढ़ गई कि आरिफ जहां भी जाते, उनके साथ सारस भी वही पहुंच जाता।

इस प्रकार उनकी मित्रता के चर्चे पहले तो गांव और आसपास के गांव में ही थे। लेकिन एक दिन उनसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव मिले। उसके बाद से ही उनकी मित्रता के चर्चे राष्ट्रीय स्तर पर होने लगे।

जब इस प्रकार के चर्चे चारों तरफ फैले, तो अमेठी वन विभाग को भी इसके बारे में जानकारी हुई, इसके बाद अभी कुछ समय पहले ही आरिफ को वन विभाग अमेठी की ओर से एक नोटिस जारी किया गया और फिर उसके बाद सारस को भी उनसे अलग कर दिया गया।

अब देखना यह होगा कि जिस प्रकार से आरिफ खुद को साबित करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे है। उस पर क्या फैसला लिया जाएगा क्या अमेठी वन विभाग की टीम उसके ऊपर मुकदमा जारी रखेगी या फिर उसे खारिज कर दिया जाएगा। जब से वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है तब से यह मुद्दा विश्व भर में चर्चा में आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here