
Delhi: आज हम बात कर रहे हैं अमेरिका के सबसे सफल बिजनेसमैन एवं सबसे लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की पोजीशन पर रहे बिल गेट्स के बारे में, जो अभी हाल ही में भारत यात्रा पर आए हुए थे। दोस्तों हम आम लोग अक्सर जब छुट्टियां मनाने जाते हैं, तो उस वक्त हम सिर्फ एंजॉयमेंट की एक्टिविटीज करते हैं खाना-पीना घूमना इत्यादि।
दुनिया के जो सफलतम व्यवसाई होते हैं, वह अपनी छुट्टियों की यात्रा में भी कुछ ना कुछ ऐसी रचनात्मक एक्टिविटी एवं कार्यों में अपना वक्त देते हैं, जिनसे उन्हें आगे तो कुछ सीखने मिले। साथ में जिस देश में गए हैं वहां भी अपने व्यक्तित्व की एक गहरी छाप छोड़ सकें।
कहते हैं जितने प्राकृतिक और जमीनी स्तर पर आप किसी देश के नागरिकों से जुड़ते हैं, उतना ही अपनापन आपको उस देश से मिलता है। बिल्कुल ऐसा ही अभी बिल गेट्स ने किया जब भारत आए, तो आरबीआई गवर्नर के साथ ऑफिशल मीटिंग के बाद स्मृति ईरानी जी के साथ कुकिंग के तौर पर बकायदा खिचड़ी बनाई।
आम आदमियों से अपने जीवन को जोड़ते हुए ई-रिक्शा (E-Rickshaw) भी स्वयं ड्राइव करके उसका एक्सपीरियंस लिया। वीडियो को अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया, जिसकी चर्चा ना केवल दुनियाभर में हो रही बल्कि अन्य व्यवसाई भी उनकी एक्टिविटी की सराहना कर रहे।
कंप्यूटर व्यापारी बिल गेट्स लंबे समय तक रहे दुनिया के सबसे अमीर आदमी
आज के आधुनिक समय में शायद ही दुनिया का कोई ऐसा आदमी होगा जो बिल गेट्स को नहीं जानता है। इनके बारे में बताया जाता है कि कॉलेज के दिनों में ही इन्होंने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से जुड़े भविष्य को इतनी गहराई से समझ लिया कि कॉलेज की पढ़ाई को बीच में ही छोड़कर एक छोटी सी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के नाम से शुरू कर दी।
जिसने विंडोस नाम का एक ऐसा ऑपरेटिंग सिस्टम बनाया जो आज दुनिया के लगभग हर कंप्यूटर में पाया जाता है। इसके बिना कंप्यूटर को हम अधूरा कह सकते हैं। यही वजह है कि बिल गेट्स सबसे लंबे समय तक दुनिया के अमीर आदमियों की श्रेणी में नंबर वन की पोजीशन में स्थित थे।
बिल गेट्स ने अपना वीडियो शेयर किया, भारत के इन्नोवेशन आइडिया से प्रभावित
बिल गेट्स (Bill Gates) का भारतीय दौरा काफी व्यस्त रहा जैसे सबसे पहले उन्होंने आरबीआई के गवर्नर शशिकांत दास के साथ एक ऑफिशल मीटिंग की। जिसके बाद औपचारिक तौर पर रतन टाटा जी के साथ भी चाय का लुफ्त उठाया।
बाद में भारत की मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के साथ किचन में खिचड़ी जैसे गुजराती पकवान को बनाकर उसका आनंद भी लिया। अपने इन सभी कार्यक्रमों के बाद बिल गेट्स भारत की सड़कों पर आम नागरिक की तरह उतरे और एक ई रिक्शा को स्वयं ड्राइव करते हुए भारत की सड़कों पर नजर आए।
उन्होंने अपना वीडियो बनाया और अपने ऑफिशल अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा कि मैं भारत देश के युवाओं में नए अविष्कारों और आइडिया को लेकर जोश देखकर काफी उत्साहित हूं, निश्चय ही यह देश दुनिया को एक नई दिशा दिखाएगा।
आनंद महिंद्रा ने भी बिल गेट्स का वीडियो शेयर कर कही यह बातें
अपने वीडियो में बिल गेट्स ने कहा कि जिस ई रिक्शा को मैं चला रहा हूं यह लगातार 131 किलोमीटर तक चल सकता है। उनके इसी वीडियो को देश के दिग्गज व्यवसाय आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भी अपने अकाउंट से शेयर करते हुए कमेंट किया की “चलती का नाम बिल गेट्स की गाड़ी”। जिसके पीछे पीछे देश के कई लोगों ने मजेदार कमेंट की झड़ी लगा दी।
आनंद महिंद्रा और बिल गेट्स का संबंध है हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से रह चुके हैं क्लास मेट
दोस्तों बहुत ही कम लोग यह बात जानते हैं की महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मालिक बिल गेट्स हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एक साथ पढ़ा करते थे यानी वो क्लासमेट थे।
“Chalti ka Naam Bill Gates ki Gaadi” So glad you found the time to check out the Treo @BillGates Now on your next trip’s agenda should be a 3-wheeler EV drag race between you, @sachin_rt and me… pic.twitter.com/v0jNikYyQg
— anand mahindra (@anandmahindra) March 6, 2023
आपको बता दें 1975 में जब बिल गेट्स ने अपना कॉलेज ड्रॉपआउट किया उस समय आनंद महिंद्रा उसी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी आर्किटेक्चर की पढ़ाई में ग्रेजुएशन कर रहे थे। आगे चल के आनंद महिंद्रा ने 1982 में हार्वर्ड से एमबीए की डिग्री भी हासिल की।



