
Mohali: आदमी जो कुछ भी करता है वह अपने पेट के लिए ही करता है। जैसा कि हम जानते हैं भोजन मानव जीवन की सबसे पहली और महत्वपूर्ण चीज होती है। भोजन में स्वाद हो तो व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा भोजन करता है। देश और दुनिया में कई प्रकार के लोग होते हैं। किसी को तरह-तरह की नई-नई चीजें खाना खूब भाती है तो पूछ लो इन सब चीजों को ज्यादा कोई खास पसंद नहीं करते।
यदि हम बात करें फूड लवर्स की तो दुनिया के कोने कोने में ढेरों फूड लवर्स है, जो भारत के कोने कोने के स्वाद को चख कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों को बताते हैं। खाने के स्वाद को लोगों ने एक व्यापार का रूप भी दिया है।
आपको बता दें भारत हो या दुनिया हर कहीं खाने का व्यापार कभी बंद नहीं हो सकता, क्योंकि व्यक्ति अपनी हर चीजों में कंप्रोमाइज कर सकता है, परंतु खाने पीने की चीजों में कंप्रोमाइज नहीं कर सकता। इन्हीं बातों को समझते हुए स्वादिष्ट भोजन बनाने वाले लोगो ने अपने व्यापार को और भी ज्यादा मजबूत बना लिया है। आईएस लेख के माध्यम से हम बात करें एक ऐसी युवती की जिसने अपने खाने के स्वाद से लोगों का दिल जीता हुआ है।
हो रही है आत्म निर्भर भारत की पहल
दोस्तों महामारी के बाद अब लोग किसी नौकरी के बलबूते पर पलना छोड़ रहे हैं। लोगों का मानना है की एक छोटा सा स्टार्टअप भी एक व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है जरूरी नहीं कि बड़े स्तर से ही व्यापार शुरू किया जाए स्टार्टअप मात्र से लोगों के अंदर कुछ अपना करने की जिज्ञासा जाग जाती है और वे अपने व्यापार के विषय में सोचने लगते हैं।
दोस्तों महामारी के दौर में काफी लोगों से उनकी नौकरियां छीन ली गई और कुछ लोगों ने अपने परिवार के लोगों को खोया। ऐसी स्थिति में लोगों के चित को जगा दिया। लोगों के मन में किसी और की नौकरी करने से अच्छा खुद का छोटा-मोटा स्टार्टअप (Small Startup) करना सुविधाजनक लग रहा है।
इसी कड़ी में हम बात करेंगे एक ऐसी युक्ति की जिसने सिंगापुर (Singapore) से होटल मैनेजमेंट (Hotel Management) का कोर्स करके इंडिया लौटी और रोड किनारे खुद का ढाबा खोल लिया। वे चाहती तो एक अच्छी नौकरी कर सकती थी, परंतु उन्होंने खुद के व्यापार के विषय मे सोचा।
बात करें अमन हूंडाल
आपको बता दें अमन हुंदल पंजाब की रहने वाली है और एक अच्छे परिवार से बिलॉन्ग करती हैं। अमन होंडाल इस समय सोशल मीडिया में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है इसका कारण है कि उन्होंने रोड साइड एक ढाबा (Road Side Dhaba) खोला है और उनके ढाबे में बनने वाले खाने का स्वाद लोगों के मुंह में जम जाता है। इसी के लिए अमन आज सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर नहीं है।
आपको बता दे अमन हुंदल (Aman Hundal) ने सिंगापुर की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ है और जब उन्होंने पंजाब से मनाली जाने वाली सड़क के किनारे ढाबा खोला उनके ढाबे के खाने का स्वाद काफी लोगों ने चखा जिसकी वजह से लोग उनकी काफी ज्यादा तारीफ है कर रहे।
हाइजीन का रखती है पूरा ख्याल
अमन होंडाल दावा करती है कि उनके खाने की क्वालिटी ए वन क्वालिटी है। साथ ही वे खाने में भरपूर स्वाद और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखती हैं। उनका कहना तो यहां तक की है की वे जिस थाली में खाना देती है वह थाली पूरी तरह इकोफ्रैंडली है, जो गन्ने के निकले हुए छिलकों से बनाई गई है। उन प्लेटो की खास बात यह है कि वे जमीन में काफी जल्दी डिस्पोज हो जाती है।
यदि जानवर उन्हें खा ले तो जानवरों को कोई नुकसान नहीं होता। आज से कुछ समय पहले जब प्लास्टिक की पॉलीथिन चला करती थी उस वक्त सड़कों पर घूमने वाले जानवरों की मृत्यु पॉलिथीन खाने की वजह से हो जाती थी इन बातों का ख्याल रखते हुए उन्होंने एक बेहतरीन सुविधा दी है।
बात करें खाने की
दोस्त आप बात करते हैं खाने की ओर उनके चार्ज की। तो आपको बता दे अमन होंडाल दो तरह की प्लेट रखती हैं एक 60 RS की और एक 80 RS की। 60 RS की प्लेट में आपको प्राइस के साथ दो प्रकार की सब्जियां मिलती हैं।
इसी प्रकार 60 RS में रोटियों के साथ सब्जियां मिलती हैं। 80 RS की प्लेट में भी राइस सब्जी के साथ-साथ चपाती अभी देती हैं। अमन कहती है कि उनकी पहली गुरु उनकी मां है जिन्होंने उनको यह खाना बनाने का गुण दिया।



