मात्र 21 साल की उम्र में पटौदी भारतीय टीम के कप्तान बने थे, पत्नी शर्मिला टैगोर संग तस्वीरें देखें

0
1238
Mansoor Ali Khan Pataudi
Mansoor Ali Khan Pataudi Story In Hindi. One-eyed former India captain Mansur 'The Tiger' Ali Khan Pataudi and his wife Sharmila Tagore.

Mumbai: दोस्तों हमारे भारत देश में सदियों से राजा महाराजाओं के शासन का कल्चर रहा है। जहां राजस्थान से लेकर दक्षिण भारत तक एक से एक बढ़कर राजा महाराजा हुए जिनकी शानो शौकत उनके बनाए हुए महल, उनमें उपस्थित मूर्तियां, वास्तुकला एवं कई राज्यों तक फैले साम्राज्य से उनकी भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इसके पश्चात देश में कई नवाब शासक भी रहे, जिनके साम्राज्य हैदराबाद मध्य प्रदेश एवं दिल्ली के आसपास दूर प्रदेशों तक फैले हुए थे। उर्दू भाषा में राजा को नवाब की उपाधि से ही जाना जाता है। हम आज ऐसे ही एक नवाब फैमिली (Nawab Family) में जन्मे क्रिकेट चैंपियन की बात करने वाले हैं जिन्होंने, वैसे तो एक राज परिवार में जन्म लिया परंतु कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम कमाया और देश के कैप्टन भी बन गए। जहां एक ओर वो अपने राजसी ठाट बाट के लिए प्रसिद्ध थे।

वहीं दूसरी ओर क्रिकेट चैंपियन होने की वजह से देश में इनके लाखों फैन होते थे। ऐसे में कई अभिनेत्रियों के साथ इनके अफेयर्स की चर्चा भी आए दिन अखबारों में सामने आती थी, परंतु इन सभी अफवाहों को पीछे छोड़ते हुए नवाब पटौदी के नाम से प्रसिद्ध इस क्रिकेटर ने उस समय की बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइन मानी जाने वाली शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) से शादी की। आज हम आपको उनके जीवन की वह खूबसूरत तस्वीरें दिखाने वाले हैं जो शायद ही आपने देखी होंगी।

मंसूर अली खान, ताल्लुक रखते हैं नवाबों के खानदान से कई राज्यों में फैला था साम्राज्य

दोस्तों मनसूर अली खान अर्थात नवाब पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi) के नाम से प्रसिद्ध इस क्रिकेटर का जन्म पटौदी खानदान में 5 जनवरी 1941 के दिन भोपाल में हुआ था। आपको बता दें नवाब पटौदी के पूर्वज 1400 सन में अफगानिस्तान से भारत आए थे एवं 1804 में पटौदी परिवार की नवाब के रूप में स्थापना हुई थी। मनसूर अली खान पटौदी परिवार के नौवें नवाब हुए। इनका साम्राज्य भोपाल के साथ-साथ राजस्थान, दिल्ली एवं हरियाणा के करीब दूर प्रदेशों तक फैला हुआ था।

वही सैफ अली खान जो नवाब पटौदी और शर्मिला टैगोर जी के पुत्र हैं। वह पटौदी खानदान के दसवें नवाब के रूप में जाने जाते हैं। आपको बता दें बतौर नवाब सैफ अली खान आज 5000 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। वही भोपाल में इनके द्वारा बनाया गया पटौदी पैलेस जो बेहद खूबसूरत और बेजोड़ कला का नमूना है कि, अकेले 800 करोड़ रुपए कीमत है।

21 वर्ष की उम्र में ही बन गए थे क्रिकेट सुपरस्टार अपने नाम की कई शतक पारियां

जानकारी के अनुसार एक दुर्घटना के चलते कांच का टुकड़ा नवाब पटौदी की एक आंख में घुस गया था। परिणाम स्वरूप उनकी उस आंख की रोशनी जाति रही। इसके बावजूद भी मनसूर अली खान उर्फ़ नवाब पटौदी एक बेहतरीन फील्डर और बैट्समैन साबित हुए।

इन्होंने अपने क्रिकेट करियर में छह शतक एवं 16 से अधिक अर्धशतक जमाए। इनकी बेहतर फील्डिंग और बैटिंग की बदौलत 21 वर्ष की उम्र में ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान (Indian Cricket Team Captain At 21 Age) बने।

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से रचाई शादी

वैसे तो नवाब पटौदी का नाम लंबे समय तक सिमी ग्रेवाल के साथ जोड़ा जाता रहा है। परंतु शर्मिला टैगोर से मिलने के बाद वह उन्हें अपना दिल दे बैठे। तत्पश्चात शर्मिला संग शादी के लिए नवाब पटौदी ने बहुत प्रयास किए और लंबे समय तक उन्हें मनाने की कोशिश की आखिरकार एक दिन शर्मिला जी ने एक अजीब शर्त उनके सामने रखी कि, यदि वह लगातार तीन बालों में तीन सिक्स जमा दे तो, वह शादी कर लेंगी।

फिर क्या था अगले ही मैच में नवाब पटौदी ने तीन गेंदों में तीन छक्के जड़के शर्मिला जी को शादी के लिए राजी कर लिया। 27 दिसंबर 1969 नवाब पटौदी शर्मिला संग विवाह के गठबंधन बंधे। इसके बाद शर्मिला जी भोपाल रियासत की नई बेगम के रूप नाम में प्रसिद्ध हुई।

नवाब पटौदी एवं शर्मिला टैगोर के 3 बच्चे हुए जो आज भी बॉलीवुड में कमा रहे अपना नाम

नवाब पटौदी एवं शर्मिला जी के 3 बच्चे हुए जिनमें सोहा अली खान और सैफ अली खान को हम जानते हैं। यह ऑलरेडी बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here