
Jaisalmer: हर किसी के जीवन में शादी एक महत्वपूर्ण और सबसे बड़ा दिन होता है। लोग शादी के लिए ढेरों तैयारियां करते हैं। शादी के दौरान कई बार लोग कई लाखों रुपए खर्च करने के लिए भी तैयार होते हैं शादी का डेकोरेशन और लोगों के लिए उचित व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है। इस कार्य को अच्छी तरह संपन्न करने के लिए लोग अच्छे से अच्छा मैरिज लॉन या फिर फाइव स्टार होटल का चयन करते है।
आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन चल रहा है जिसमें हाई क्वालिटी के लोग किसी ऐसी जगह पर शादी करने के लिए सोचते हैं, जहां एक खूबसूरत स्थान हो और उस जगह का नाम पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो। लोगों का मानना है कि शादी एक बार होती है, इसीलिए लोगों को शादी एक बार अच्छी तरह करनी चाहिए।
कोई कमी ना छूटे नहीं तो जीवन भर उस बात का अफसोस रह जाता है। डेस्टिनेशन वेडिंग आजकल का सबसे फेमस तरीका है, जिसमें लोग अपने पसंद की जगह पर अपने परिवार के चुनिंदा लोगों के साथ शादी कर अपना वैवाहिक जीवन शुरू करते हैं।
राजस्थान है एक बेहतरीन डेस्टिनेशन वेडिंग शहर
राजस्थान (Rajasthan) राज्य बेहद खूबसूरत और डेस्टिनेशन वेडिंग (Destination Wedding) का एक हब कहा जा सकता है। राजस्थान भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां आज भी राजा रानी के महल मौजूद है, राजस्थान अपने आप में ही बेहद खूबसूरत और सर्व सुविधा युक्त है। यहां की हर चीज भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय हैं। राजस्थान अपनी संस्कृति और खाने पीने की चीजों के लिए प्रसिद्ध है।
ऐसा कहा जाता है कि राजस्थान में सभी पकवान में शुद्ध घी का उपयोग किया जाता है, जो स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। राजस्थान का पहनावा और वहां निर्मित महल जैसे होटल शादियों के लिए बहुत ही शानदार जगह मानी जाती है।
राजस्थान ना केवल भारतीयों की बल्कि विदेशियों के लिए भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुनी गई जगह में से एक मानी गई है राजस्थान का उदयपुर जयपुर से लेकर जैसलमेर और राजस्थान की अन्य खूबसूरत जगह आजकल के युवाओं के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग का बेहद खूबसूरत और सुविधा जनक प्लेस बन गया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने की डेस्टिनेशन वेडिंग
देश विदेश के बड़े-बड़े बिजनेसमैन और बॉलीवुड के सितारे राजस्थान के शहरों को अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुनते हैं। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग राजस्थान के एक बेहद खूबसूरत होटल में की है।
बॉलीवुड के सिद्धार्थ मल्होत्रा और क्यारा आडवाणी (Sidharth Malhotra And Kiara Advani) दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे हैं। उन्होंने अपने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान के जैसलमेर को चुना है। जैसलमेर अपने आप में ही एक जन्नत की तरह दिखने वाला शहर।
#SidharthMalhotra – #KiaraAdvani Wedding LIVE UPDATES | Jaisalmer's Suryagarh Palace has been decorated with fresh flowers and Rajasthani folk artists are performing at the venue
.
.#SidKiara | #SidKiaraKiShaadi | #SidKiaraWedding | #SidharthKiaraWedding pic.twitter.com/yz6HNzW351— Bollywood Buzz (@BollyTellyBuzz) February 5, 2023
राजस्थान का जैसलमेर सुनहरी और रेतीली जगह है, जहां का सूर्यगढ़ पैलेस बेहद खूबसूरत है। सूर्यगढ़ पैलेस देश विदेश में डेस्टिनेशन शादी के लिए प्रसिद्ध है। इसी पैलेस में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी यादगार लम्हों के साथ अपना नया जीवन शुरू किया है।
सूर्यगढ़ पैलेस की खासियत
जैसलमेर (Jaisalmer) शहर से 16 किलोमीटर की दूरी पर बना यह सूर्यगढ़ पैलेस (Suryagarh Palace) सुनहरे पत्थरों से बना है। यह पैलेस करीब 65 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। सूर्यगढ़ पैलेस सर्व सुविधा युक्त है, यहां 84 रूम हैं, साथ ही स्विमिंग पूल और 92 बेडरूम हैं, 2 बड़े गार्डन और आर्टिफिशियल लेक भी बनाई गई है।
Pics: Suryagarh Palace, Jaisalmer lights up Pink for #SidKiaraWedding pre-function ceremonies 😍💥💗#SidKiaraWedding #SidKiaraKiShaadi#SidharthMalhotra #KiaraAdvani #SidKiara pic.twitter.com/46S3N06P0k
— Sidharth Malhotra FC (@SidharthFC_) February 6, 2023
सैम रोड पर स्थित यह पैलेस लोगों को अपनी तरफ चुंबक की तरह खींचता है। होटल का बड़ा सा कोर्ट यार्ड संगीत, हल्दी और मेंहदी के लिए बहुत ही अच्छी जगह हैं। होटल का इंटीरियर और लोकेशन मेहमानों को खूब भाता है।
बहुत महंगा है यह सूर्यगढ़ पैलेस
सूर्यगढ़ पैलेस सर्व सुविधा से युक्त है, इसीलिए इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा है। इस जगह पर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए वही लोग आ सकते हैं, जिनके पास खूब सारा पैसा है और वह अपनी शादी को एक अलग ही तरह से एंजॉय करना चाहते हैं।
आपको बता दें एक साधारण से कमरे का किराया करीब 23 हजार रूपये है और छुट्टियों के समय इसका किराया 36 हजार रुपये तक हो जाता है। सूर्यगढ़ का सबसे महंगा रूम 76 हजार रुपये तक होता है।
Awww 💕💕💕 #KiaraSidharthwedding
Dreamy Wedding 💕💕💕#SidharthKiaraWedding pic.twitter.com/2DjEBFSWVn— ठाkur Ankit Singh (@ankit_singh08) February 10, 2023
आप सोच सकते हैं कि 1 दिन का किराया केवल रुकने के लिए इतना है, तो एक डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए और भी ज्यादा हो सकता है। यदि हम संपूर्ण शादी की बात करें तो एक डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोगों को करोड़ों रुपए देने होते हैं।



