एक फ्लैट जितनी कीमत पर अमेरिका का यह खूबसूरत आइलैंड बिक रहा है, शौक़ियों को जानना चाहिए

0
1602
Iguana Island
A private island named Iguana Island in central America price is like Mumbai flat. Caribbean island for sale, you can own for RS 3.8 Cr.

Photo Credits: privateislandsonline.com

Mumbai: दोस्तों हर किसी का सपना होता है कि उन्हें जीवन में एक सपनों का घर बनाना है और उस घर में हर तरह की सुविधाएं हो। एक लग्जरी लाइफ की कल्पना करते हैं और अक्सर लोग अपने बजट के हिसाब से छोटा या बड़ा घर बना लेते हैं। जिनकी कीमत उनके शहर के हिसाब से होती है। जैसे मुंबई जैसे शहरों में अगर आप एक लग्जरी फ्लैट के मालिक बनना चाहते हैं तो, उसकी कीमत 3 करोड़ या उससे अधिक हो सकती है।

ऐसे में कुछ लोग वह भी है, जो एक सुकून भरी जिंदगी के साथ समुद्र के बीच किसी आइलैंड (Island) के मालिक बनने की सोच भी रखते हैं। ऐसे आईलैंड जो चारों तरफ समुद्र से घिरे हो और आकार में छोटे होते हैं। परंतु इनकी कीमत हमेशा सैकड़ों करोड़ में रही है।

इसलिए ये आईलैंड दुनिया के कुछ चुनिंदा लोग ही खरीद पाते हैं। परंतु क्या हो यदि आपको कोई आईलैंड मुंबई के किसी लग्जरी फ्लैट की कीमत पर ही मिल जाए। एक प्रॉपर्टी ब्रोकर वेबसाइट ने हाल ही में अमेरिका के एक आईलैंड (American Island) को लिस्ट किया है जहां, एक फ्लैट की कीमत में आप उसके मालिक बन सकते हैं।

अमेरिका के क्षेत्र में स्थित है यह आईलैंड

दोस्तों आपको बताना चाहेंगे, इस आईलैंड को भौगोलिक दृष्टि से देखें तो अमेरिका के कैरेबियन समुद्र (Caribbean Sea) के सुंदर हरे एवं नीले पानी के मध्य में ब्लूफील्ड तट से करीब 12 मील दूर जाने पर स्तिथ है। इस आइलैंड के आकार की बात करें, तो यह करीब 5 एकड़ की जमीन में फैला हुआ है। जिसमें कई तरह के बड़े-बड़े पेड़ एवं सुंदर पौधे उगे हुए हैं।

समुद्र के बीच इन हरे भरे पेड़ों में आपको कई तरह के पंछी एवं छोटे जीव देखने को मिलेंगे। जिसमें यहां के प्रसिद्ध हरे इगुआना भी पाए जाते हैं। इसी पक्षी की वजह से इस आईलैंड को इगुआना आईलैंड (Iguana Island) के नाम से जाना जाता है। यह एक प्राइवेट बीच है। यह सुंदर-सुंदर कई किस्म की तितलियों का घर भी है।

ये निजी आईलैंड ऑलरेडी कई सुविधाओं से परिपूर्ण है

दोस्तों ये एक प्राइवेट आईलैंड है जो, पहले से पहले से किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति है और वही इसे बेच रहे हैं। समुद्र के बीच स्थित इस खूबसूरत आईलैंड की सुविधाओं की बात करें तो इसमें पहले से हमें इलेक्ट्रिसिटी उपलब्ध है।

वही एक सुंदर घर बनाया हुआ है। जिसमें आपको 3 बड़े बेडरूम मिलते हैं साथ ही एक लिविंग रूम है, एवं गोल पोर्च के स्टाइल में शानदार बरांडा देखने मिलता है। इसमें दो बाथरूम बनाए गए हैं, जो सभी सुविधाओं से परिपूर्ण है। समुद्र के जल एवं दूर स्थित चीजों को वॉच करने के लिए 28 फीट ऊंचा एक वॉच टावर भी बनाया हुआ है। इस आईलैंड में पीने के मीठे पानी की भी व्यवस्था मिलती है।

यह आईलैंड समृद्ध है कई किस्म की मछलियों से

यदि आप मछली खाने का शौक रखते हैं, तो समुद्र के खूबसूरत पानी से गिरे हुए इस आइलैंड के करीब में आपको कई किस्म की मछलियां प्रचुर मात्रा में मिल जाती है। सबसे ज्यादा पाई जाने वाली किस्में हैं, मैकरल फिश, स्नेपर फिश, बाराकुडा फिश एवं टूना फिश यहां आपको वाहू और बिलफिश जैसी मछलियां भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होती है।

यहां के पानी में आप कई तरह के वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद भी ले सकते हैं। वही आईलैंड के करीब स्थित चट्टानों के मध्य में ट्रॉपिकल फिश भी पाई जाती है। समुद्र के हरे नीले पानी के मध्य में स्थिति छोटा सा ये आईलैंड किसी जन्नत से कम नहीं है।

इस आईलैंड के मालिक बनना है तो चुकानी होगी यह कीमत

दोस्तों यदि इस खूबसूरत इगुआना आईलैंड के आप मालिक बनना चाहते हैं, तो इसकी कीमत आपको चौंका सकती है। यह मुंबई में मिलने वाले किसी लग्जरी फ्लैट की कीमत के बराबर लगभग 3.8 करोड़ रुपए (3.8 Crore Rupees) मैं आपका हो सकता है।

इस आईलैंड की केयरटेकिंग के लिए सर्वेंट क्वार्टर भी बनाए गए हैं एवं ऑनसाइट एक मैनेजर भी रखा हुआ है, जो इस इगुआना आईलैंड की संपूर्ण प्रॉपर्टी की देखरेख किया करता है। इस आईलैंड में हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड के लिए भी व्यवस्था बनाई जा सकती है। यह संपूर्ण जानकारी अमेरिका की एक रियल स्टेट ब्रोकरेज कंपनी द्वारा अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here