इस शहर में गुम्फा फार्म हाउस में Cave Villa में रहने का मज़ा लीजिये, पुराने आदिमानवो जैसा अनुभव कीजिये

0
2694
Villa Gumpha Farmhouse
All about Gumpha farmhouse in Nashik. You can feel like primitive man life at Villa Gumpha Farmhouse. Unique holiday in India.

Nasik: बात जब छुट्टियों की हो तो हॉलीडे के लिए हम अक्सर किसी हिल स्टेशन का ही प्लान सोचते हैं, परंतु क्या आपने कभी किसी गुफा में रहने के बारे में इमैजिनेशन किया है। जी हां हम सब जानते हैं कि आज से सैकड़ों वर्ष पूर्व पुरातन काल में मनुष्य गुफाओं (Human Cave) में रहने का आदी था और इसके ढेरों एग्जांपल हमें देखने को मिलते हैं जहां मनुष्य ने रहते हुए तरह-तरह के पत्थरों पर चित्रकारी के नमूने छोड़ रखे हैं।

आज हम आपको बताने वाले हैं, ऐसे ही एक गुफा फार्म हाउस (Gumpha farm house) के बारे में जहां पर गुफा के पैटर्न पर एक केव विला बनाया गया है, जो रहने में आपको हूबहू गुफा का एहसास देगा, परंतु उसे एंजॉयबल बनाने के लिए प्रॉपर्ली रूम एवं किचन के पैटर्न में बनाया गया है।

इनकी थीम पूरी तरह ग्रामीण एवं जंगली गुफाओं की तरह ही है, जो रहने में सुविधाजनक तो है, पर आपको एक्सपीरियंस करवाएगा किसी जंगली गुफा में रहने का। आपके लिए यह एकदम यूनिक एक्सपीरियंस होने वाला है। जानते हैं कहां पर है यह गुफा फार्म एवं उनके पैकेजेस के बारे में।

किस शहर में बनाया गया ये Cave Villa

अपने धार्मिक एवं प्राकृतिक नजारों की वजह से प्रसिद्ध महाराष्ट्र का एक समृद्ध शहर है नासिक जहां हजारों पर्यटक हर साल त्रंबकेश्वर महादेव के दर्शन करने आते हैं एवं सुला विनयार्ड्स विजिट करने, हमारा गुफा फार्म हाउस भी सुला विनयार्ड त्रंबकेश्वर महादेव एवं हरिहर झरना जैसे पर्यटक स्थल के समीप ही स्थित है। मुंबई से नासिक आते वक्त आपको लगभग 3 घंटे का समय लगेगा केव विला तक पहुंचने में।

अगर आप देश के दूसरे हिस्सों से हैं तो आप ट्रेन या बाय रोड भी नासिक तक आसानी से पहुंच सकते हैं, इसके एक तरफ पुणे जैसा इंडस्ट्रियल एवं सॉफ्टवेयर का महानगर है, तो दूसरी ओर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई।

एक नया एक्सपीरियंस मिलेगा आपको गुफा फार्म हाउस में

गुफा फार्म हाउस मैनेजमेंट से मिली जानकारी के अनुसार केव विला बनाने के पीछे उनका उद्देश्य था कि आज भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई छुट्टियां मनाना पसंद करता है और उसके लिए तरह-तरह के नए एक्सपेरिमेंट और एक्सपीरियंस की तलाश में रहते हैं।

ऐसा ही कुछ यूनिक एक्सपीरियंस देने के उद्देश्य से ही यह केव विला तैयार किया गया यहां आपको रुकने पर ऐतिहासिक काल में रहने का एहसास प्राप्त होगा। यह विला सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाओं से भी परिपूर्ण है, जो आपके वीकेंड की छुट्टियों को जबरदस्त बना देगा।

आइए जानते हैं यहां की सुविधाओं के बारे में

यदि आप अपनी फैमिली फ्रेंड्स या लाइफ पार्टनर को केवी विला लेकर आने वाले हैं, तो वह डेफिनेटली आपके इस डिसीजन से बहुत खुश होने वाले हैं, क्योंकि आपको यहां पर मिलेंगे दो प्यारे से बेडरूम शानदार डायनिंग हॉल अत्याधुनिक बाथरूम एवं आधुनिकता के आधार पर एक सुंदर स्विमिंग पूल इन सारी एमेनिटीज का ख्याल रखा है।

इन्हें ऐतिहासिक तौर पर तैयार किया गया है एवं ग्रामीण परिवेश के थीम में जो आपको यूनिक एक्सपीरियंस देने वाला है, यह फॉर्म हाउस पेट फ्रेंडली भी है। वैसे तो आप खाना ऑर्डर करके भी खा सकते हैं, लेकिन एक इंडोर किचन भी है जहां आप चाहे तो अपने पार्टनर के लिए टेस्टी फूड स्वयं बना करके भी उन्हें सर्व कर सकते हैं।

Cave villa में रहने का खर्च एवं फैमिली पैकेज

केव विला में स्टे के साथ आप आउटडोर साइकिलिंग एवं कुछ गेम्स का भी लुफ्त उठा सकते हैं, बच्चों के लिए एलईडी टीवी एवं वीडियो गेम्स भी प्रोवाइड किए गए हैं। यहां के ज्यादातर पैकेजेस फैमिली को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

यदि एक स्टैंडर्ड पैकेज की बात करें तो गुफा फार्म हाउस आपको ऑफर करता है। 6 पर्सन या बच्चों का सिंगल पैकेज 24 हजार रुपए में, इसके अंतर्गत आपका ब्रेकफास्ट भी इंक्लूड होगा सभी फैसिलिटी के साथ। लंच और डिनर आप अपने टेस्ट एवं चॉइस के अनुसार कुछ भी कर सकते हैं और रेडी टू टेक आर्डर भी कर सकते हैं। अगर आप इस वीकेंड छुट्टियों का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार केव विला का एक्सपीरियंस जरूर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here