
Azamgarh: ट्रांसपोर्टेशन अर्थात आवागमन की सुविधा आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण फील्ड हो गई है। जैसे जैसे दुनिया तरक्की की ओर बढ़ रही है, इंसान की तेज रफ्तार से चलने और सफर को सुविधाजनक बनाने की होड़ लगी हुई।
आज कई कंपनियां आए दिन नए नए अविष्कार करती है, बाइक और कार के रूप में जिससे पैसेंजर की सुविधाएं बड़े और सफर सुरक्षित हो सके इसी सिलसिले में जब बात गांव की होती है, तो आज भी उनके पास लिमिटेड फैसिलिटी है।
खास तौर पर साधारण परिवार जहां कार एफोर्ड नहीं कर सकता वहां एक साथ ज्यादा लोगों का सफर करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन कहते हैं ना जहां चाह वहां राह तो ऐसे ही एक नए अविष्कार (Innovation) के बारे में हम आपको बताने वाले हैं।
जानकर आपको हैरानी तो होगी ही, साथ ही मजा भी आएगा की इतने साधारण जुगाड़ से इतनी असाधारण सोच को कैसे साकार किया, एक ऐसी बाइक बना डाली जिसमें 6 लोग बैठ सकते हैं और जैसा आपने पढ़ा है वह भी मात्र 12000 RS में, तो खबर को पूरा पढ़िए और जानिए किसने और कहां किया यह अविष्कार।
एक छोटे से गांव और जिले का रहने वाला है यह होनहार
कहते हैं हुनर उम्र और जगह की मोहताज नहीं होती हुनरमंद इंसान कहीं भी कैसे भी परिस्थितियों में हीरे की तरह चमक कर उभरता है। यह कहावत सच साबित कर दी है असद अब्दुल्ला (Asad Abdullah) नाम के इस लड़के ने। इस अविष्कार को करने वाला असद आजमगढ़ (Azamgrah) के अंतर्गत एक छोटे से गांव लोरा का रहने वाला है, जो थाना मुबारकबाद के अंदर आता है।
असद के बैकग्राउंड की बात करें तो बेहद साधारण परिवार से आने वाले असद ने नाही कोई प्रोफेशनल एजुकेशन ली है और ना ही किसी प्रकार का कोई इंजीनियरिंग का कोर्स किया हुआ है उसके बावजूद या अविष्कार उसके असाधारण दिमाग का एक उदाहरण कह सकते हैं।
पहले भी पेट्रोल बाइक को मॉडिफाई कर चुका है बैटरी में
जानकारी के अनुसार असद को शुरू से ही बाइक्स और इससे संबंधित फील्ड में रुचि रही है, इसलिए उसने समय-समय पर कई तरह के एक्सपेरिमेंट किए। बाइक को मॉडिफाई करना आज एक फैशन बन गया है शहर से लेकर गांव तक कई जगह आपको मॉडिफाइड बाइक्स देखने को मिल सकती है।
इसी के चलते असद ने पेट्रोल बाइक को बैटरी में कन्वर्ट करने का काम भी किया आज कई गाड़ियों को वह सफलतापूर्वक पेट्रोल से बैटरी में कन्वर्ट करके लोगों को प्रोवाइड कर रहा है। पेट्रोल की बढ़ती हुई कीमत के चलते लोग भी चाहते हैं बैटरी बाइक (Battery Bike) चलाना, चूंकि नई बैटरी बाइक महंगी होती हैं, इसलिए अक्सर सभी पुरानी पैट्रोल बाइक को ही बैटरी में कन्वर्ट करने की ख्वाहिश रखते हैं।
यह 6 सीटर बाइक दिखने में साधारण पर बेहद काम की
आपको बताना चाहेंगे असद द्वारा बनाई गई यह सिक्स सीटर बैटरी बाइक (6 Seater Battery Bike) में एक स्ट्रांग मोटर का इस्तेमाल किया है, जिससे इस में बैठने वाले छह पैसेंजर का लोड आसानी से वहन कर सके इसे बनाने में कोई बहुत बड़ी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं किया गया।
फिर भी जरूरत के हिसाब से सभी कंट्रोल लगाए गए हैं जैसे ब्रेकिंग सिस्टम, शॉक अप, एक एलईडी हेडलाइट एवं स्पीडोमीटर इसके अलावा इसमें किसी प्रकार के अन्य डिजिटल इक्विपमेंट या डिवाइस का इस्तेमाल नहीं किया गया।
कह सकते हैं यह सिर्फ जरूरत को पूरा करने वाली एक बेहतरीन बाइक है, जिसमें 6 लोग एक साथ बैठकर सफर कर सकते हैं। इस बाइक का एवरेज लगभग 150 किलोमीटर है, जबकि इसके चार्जिंग का खर्चा महज 10 से 12 रुपए है, है ना कमाल की बात। इसके वीडियो को देखकर आप भी आनंद लीजिए इस अविष्कार का।
आनंद महिंद्रा खुद को रोक ना सके इस अविष्कार की तारीफ करने
देश की जानी मानी महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) स्वयं गाड़ियों की टेक्निक को आए दिन प्रमोट करते रहते हैं अक्सर उन्हें ट्विटर पर देखा गया है कि वह इस तरह की किसी भी अविष्कार या आइडिया को खुलकर प्रमोट करते हैं और उन्हें यथासंभव मदद का भी प्रयास करते हैं।
With just small design inputs, (cylindrical sections for the chassis @BosePratap ?) this device could find global application. As a tour ‘bus’ in crowded European tourist centres? I’m always impressed by rural transport innovations, where necessity is the mother of invention. pic.twitter.com/yoibxXa8mx
— anand mahindra (@anandmahindra) December 1, 2022
असद के इस अविष्कार को देखने के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा की आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है और यह अविष्कार इसका जीता जागता प्रमाण है। जहां सबसे कम मशीन का इस्तेमाल करते हुए एक बहुत उपयोगी बाइक तैयार की गई निश्चय ही भारत एक से एक बढ़कर अविष्कारक गांव-गांव में पाए जाते हैं।



