Shimla: हम सभी अपने जीवन मे कुछ यादगार पल बनाने के लिए अक्सर कही घुमने जाने की योजना बनाते हैं। जिससे हमे ट्रेन मे जाना काफ़ी आरामदायक व सुविधा जनक लगता है। ज्यादातर लोग अपनी यात्रा ट्रेन से ही तय करते है। इसलिए भारतीय रेल्वे (Indian) ने सफ़र करने वाले लोगो की ट्रेन यात्रा को और भी सुविधाजनक और यादगार बनाने के लिए विस्टाडोम कोच लांच किया है। जो लैड्स्केप का 360 डिग्री दृश्य प्रस्तुत करता है।
बता दे कि इस विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन (Vistadome Coach Train in India) मे सफ़र करके आप इस ट्रिप को और भी यादगार बना सकते हैं। अगर आप भी इस विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं, जहा आप अपनी ट्रीप का पुरा आनंद आसानी से एंजॉय करके ले सकते हैं।
शिमला (Shimla)
कहते हैं शिमला का प्राकृतिक सोन्दर्य देखने ही लायक है। हजारों की संख्या में लोग वहा घुमने जाया करते हैं। अगर आप भी यहा जाना चाहते हैं। तो आप इस नए विस्टाडोम डिब्बे (Vistadome Coach) वाली ट्रेन से जा सकते हैं। जिसका नाम हिम दर्शन एक्सप्रेस ट्रेन हैं।
यह ट्रेन सभी ट्रेनो से खास इसलिए है, क्योकि इसकी छत पारदर्शी होती है। जिससे ट्रेन में बैठे यात्री को प्रकृति के सुंदर नजारा देखने मिलेगा। साथ ही कोच के अंदर यात्री बैठकर वहा के आकर्षित दृश्य का आनंद ले सके।
बता दे कि यह ट्रेन शिमला और कालका के बीच जाती हैं। इस ट्रेन मे करीब 1000 से ज्यादा लोगो की जाने की सुविधा है। यदि आप सर्दियो के मौसम के बाद में इस ट्रेन से जाने का प्लान बनाते है, तो आपको इस काँच के डिब्बो वाली पारदर्शी ट्रेन मे बर्फ़बारी का आनंद लेने मिलेगा।
अराकू घाटी (Araku Valley)
हर यात्री अपनी इस शानदार ट्रिप मे चलते चलते भी कुछ सुन्दर व मनमोहक जगहो को एन्जाय कर सके इसलिए भारतीय रेल्वे ने विस्टाडोम कोच को अराकू घाटी मार्ग पर लांच किया है।
आप भी यदि इस अराकू वाले एरिया के सुंदर नजारे को देखना चाहते हैं और इस 360 डिग्री वाली बहुत ही आरामदायक ट्रिप का आनंद लेना चाहते हैं, तो इसके लिए अक्टूबर और दिसंबर का समय बहुत श्रेष्ठ रहता है। क्योकि इस समय घाटी का अधिकतर एरिया आकर्षित फ़ूलो से सजा हुआ होता हैं। जिससे आप इस समय इस ट्रिप मे यहा का पुरा आनंद ले सकें।
तिनसुकिया असम
अगर आप अपनी इस ट्रिप प्लान मे तिनसुकिया को भी शामिल करना चाहते हैं। तो आप अरूणाचल प्रदेश से नाहरलागुन से इस विस्टाडोम एक्सप्रेस ट्रेन से लेकर इस दृश्य का आनंद ले सकते हैं।

इस ट्रेन से आपको बहार के सुंदर नजारे को निहारने का मौका मिलेगा साथ ही 180 डिग्री घुमने वाली सीटो पर आराम से बैठकर चाय के बागो और चारो तरफ़ की हारियाली का देखने का मजा भी मौका मिलेगा।
अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल (Alipurduar, West Bengal)
आप अगर इस विस्टाडोम कोच ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं। तो आप उत्तर बंगाल मे न्यू जलपाईगुडी से अलीपुरदवार रास्ते के मनमोहक दृश्य का भी आनंद भी अवश्य लिजिएगा। क्योकि इस ट्रेन से आपको चाय के बगीचे, डुआर्स की नदिया और यहा के सुंदर-सुंदर हरे भरे जंगल से गुजरने का मौका मिलेगा।
बता दे कि इस पारदर्शी ट्रेन से सफ़र करने पर आपको अलीपुरद्वार के पहुंचने से पहले ही सिलीगुडी चाल्सा और हासीमारा मे भी रुकने का मौका मिलेगा और इन पारदर्शी छतो से बहार घाटी का पुरा मजा ले सकते हैं।
मडगाँव, गोवा (Margao, Goa)
गोवा को तो सभी अपनी ट्रिप मे अधिक शामिल करते हैं। लेकिन वहा जाने वाले अधिकतर लोग फ़्लाइट या फ़िर सडक के मार्ग से ही जाना चाहते हैं। परंतु हम आपको इस पोस्ट से यह सलाह देगे कि यदि आप गोवा के शानदार नजारो को एन्जाय करना चाहते हैं। तो इस सभी रास्ते के अलावा एक बार इस ट्रेन से यात्रा करके देखिए हमारा मानना है कि आपको इस रास्ते में अधिक आनंद मिलेगा।

अगर आप ट्रेन से गोवा जाना चाहते हैं, तो आपको गोवा जाने के लिए दादर-मडगाँव जन शताब्दी से सफ़र करना पड़ेगा। क्योकि आपकी सुविधा के लिए इस ट्रेन मे विस्टाडोम कोच हैं। बता दे कि इस ट्रेन मे यात्रा करने से आपको कोकण तट और पश्चिमी घाट के नजारो का भी आनंद ले सकते हैं।
पुणे, महाराष्ट्र (Pune Maharashtra)
पुणे की प्राकृतिक सोन्दर्य का अनुभव लेने वाली और मन को मोहने वाली हरीयाली का आनंद लेने के लिए आपको विस्टाडोम डिब्बो मे यात्रा करना चाहिए। क्योंकि यह ट्रेन वेस्टर्न घाट से होकर जायेगी।
First time traveling in #vistadome coach. Paisa vasool journey!!
Thanks to @IRCTCofficial 😊#IndianRailways pic.twitter.com/zfwMGHQbZd
— Vishal Waygudghe (@VishalWaygudghe) November 30, 2022
जिसमे पर्यट्को को माथेरान हिल्स, सोंगिर हिल्स और उल्हास नदी के सुंदर नजारे भी देखने को मिलेगे। इसमे यात्रियो के लिए सबसे अच्छी बात यह होगी कि ट्रेन मे स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजा के अलावा प्राकृतिक सोन्दर्यता को देखने के लिए एक स्पेशल आब्जरवेशन डेक भी होगा।
मंगलुरु, कर्नाटक (Mangaluru)
यदि आप यशवंतपुर और मंगलुरु के घाट के सुंदर मनोरम नजारे का लाभ उठाना चाहते हैं। तो आप इसके लिए विस्टाडोम कोच से सफ़र कर सकते हैं। इस ट्रेन मे सुविधा की बात करे, तो इसके हर एक डिब्बे के दोनो ओर खिड़की है। जिससे आप सफ़र करते हुए बहार के दृश्य का मजा ले सकते हैं। इसकी छत के बारे मे बात करे, तो यह काँच का बना हुआ है। जिससे आपको लैड्स्केप का 360डिग्री का दृश्य देखने को मिलेगा।
Travelling on the Vistadome coach on the Gomteshwara Express. pic.twitter.com/ygxTUVaFtT
— vish (@vishboii) December 4, 2022
इसके अलावा ट्रेन मे और अन्य भी सुविधा जैसे माइक्रोवेव, फ़्रिज और जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली भी उपलब्ध हैं। साथ ही इस ट्रेन की सभी सीटें 180 डिग्री घुमती रहती है। जिससे यात्रा का आनंद और भी बढ़ जाता है।




