बिहार की बेटी मैथिलि ठाकुर को इस वजह से बिहार खादी हस्तशिल्प का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया

0
1591
Maithili Thakur
Maithili Thakur again raised the prestige of the state, selected as the brand ambassador of Bihar Khadi Handicrafts.

Patna: बिहार (Bihar) का गर्व कही जाने वाली मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) को हर कोई जानता है। वह बिहार की एक प्रसिद्ध लोकगायिका है। उनका नाम पूरे देश में प्रसिद्ध है। उनसे जुड़ी ही एक बड़ी खबर सोशल साइट्स पर आई है।

दरअसल बिहार का गौरव कही जाने वाली मैथिली ठाकुर को बिहार के खादी तथा ग्रामउद्योग विभाग (Bihar Khadi Handicrafts) की ओर से हस्‍तशिल्‍प, हथकरघा तथा खादी इन सभी उत्‍पादो का प्रचार करने के लिये विभाग द्वारा उन्‍हें ब्रांड एम्‍बेसडर बना दिया गया है।

जब मैथिली ठाकुर को यह जिम्‍मेदारी बिहार सरकार की तरफ से दी गई, तो सभी उन्‍हे बधाई देने लगे। बिहार के ही उद्योग मंत्री जिनका नाम समीर कुमार महासेठ है, उन्‍होने तथा प्रधान सचिव जिनका नाम संदीप पौण्‍डरीक है उन्‍होने यह पद मिलने पर मैथिली को ठेर सारी बधाई दी।

मैथिली ठाकुर बनी बिहार के खादी ग्रामोद्योग की ब्रांड एम्‍बेसडर

आपको बता दे कि राज्‍य बिहार के जो खादी तथा ग्रामोउद्योग बोर्ड है, वहा के परिसर में एक समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में ही इस विभाग के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिनका नाम दिलीप कुमार हे।

वह तथा उपेन्‍द्र महारथी अनुसंधान संस्‍थान के निदेशक जिनका नाम विवेक रंजन है। उन्‍होंने मैथिली ठाकुर के ब्रांड एम्‍बेसडर बन जाने के बाद में ब्रांड एम्‍बेसडर बनाये जाने से रिलेटेड प्रपत्र प्रदान किया। 

विभिन्‍न योजनाएं अब सरकार इस विभाग की ओर से संचालित करेगी

इस अवसर पर ही खादी तथा ग्रामाद्योग बोर्ड के जो मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी है जिनका नाम दिलीप कुमार जी है। उन्‍होंने राज्‍य के युवाओ को इस खादी से जोड़ने के लिये बताया कि अब बिहार राज्य की सरकार खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड से विभिन्‍न प्रकार की योजनाएं बनाकर संचालित जल्‍द ही करेंगी।

ब्रांड एम्‍बेसडर (Bihar Khadi Handicrafts Brand Ambassador) बनाने के बाद में मैथिली ठाकुर के मध्‍य सबसे बड़ी चुनौती सूबो के युवाओ को इस मिशन के थ्रू जागरूक करने की होगी।

मैथिली के युवा ब्रांड एम्‍बेसडर बनने से अन्‍य युवाओ का रूझान भी खादी पर आकर्षित होगा

बिहार के खादी तथा ग्रामोद्योग का ब्रांड एम्‍बेसडर मैथिली ठाकुर जी को बनाने के बाद में अब हस्‍तशिल्‍प तथा हथकरघा जैसे उत्‍पादो पर बिहार के युवाओ को रूझान आयेगा। क्‍योंकि मैथिली भी उन युवाओ मे से ही एक है, उनकी सहायता से युवा बिहार में हस्‍तशिल्‍प तथा वस्‍त्रो के प्रति संबंध स्‍थापित कर पाएंगे।

इस प्रकार युवाओ के मध्‍य में बिहार प्रदेश की संस्‍कृति का प्रचार होगा तथा इसके साथ में हथकरघा तथा हस्‍तशिल्‍प के क्षेत्र में भी लाखो कारीगरो, बुनकरो तथा कातिनो को फायदा पहुँचेगा। 

रेशम तथा हथकरघा निदेशालय के जो निदेशक है जिनका नाम विवेक रंजन जी है, उन्‍होंने इस विषय मे बताया कि हस्‍तशिल्‍प तथा हथकरघा को विकसित करने के लिये जो मार्केटिंग है, वह सबसे अधिक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती है।

जब मैथिली ठाकुर जेसी युवा इसका प्रचार प्रसार करेंगी, तो युवा इस और अपना रूझान जरूर दिखाएंगे। मैथिली ठाकुर के खादी तथा ग्रोमोद्योग के ब्रांड एम्‍बेसडर बनने के बाद में बिहार के लगभग सभी युवाओ को बिहार के सभी उत्‍पादो के प्रति रूझाान बढ़ रहा है।

मैथिली ठाकुर के ब्रांड एम्‍बेसडर बनने के बाद में अब वह ब्रांड एम्‍बेसडर के तौर पर नियमित रूप से खादी ग्रामोद्योग के खादी मोल बिहार एंपोरियम के हैंडलूम हाट व जो उपेन्‍द्र महारथी शिल्‍प अनुसंधान का केन्‍द्र है, वहा का भ्रमण करेंगी। इस उपलब्धि के लिये हम मैथिली ठाकुर जी को बधाई देते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here