
Bhopal: परिवर्तन होते रहता है। जैसे पहले के समय मे कुछ और नियम होते थे, अब कुछ और है। भविष्य मे क्या होगा पता नहीं। इस बात का हमे कोई भी अंदाजा नहीं हो पाता है। परंतु कुछ लोग ऐसे भी हमे देखने को मिलते हैं कि वह समय से बहुत आगे यानि आने वाले समय की भविष्यवाणी भी कर लेते हैं। परंतु हम उनकी बातो पर विश्वास नही करते। लेकिन जो बात वह कहते है, वह आने वाले समय मे सच साबित हो जाता है।
जैसे किसी ने 60 वर्ष पहले यह नहीं सोचा रहा होगा कि आने वाले समय में हर कोई व्यक्ति फोन (Mobile) को अपनी जेब (Pocket) में लेकर घूमेगा। क्योंकि उस समय यह सबको हैरान करने वाली बात थी।
हर कोई इंसान अपनी जेब में फोन लेकर घूमेगा, 1963 मे इसकी हुई थी भविष्यवाणी
बताया जा रहा है कि एक लेख मे एक समाचार पत्र जो कि सन 1963 का था। उस पत्र मे छ्पा था कि आने वाले काल में दुनिया का हर कोई व्यक्ति जेब मे फ़ोन रखकर घुमेगा। लेकिन लोगो ने उस समय के इस अखबार की बातो पर ध्यान नहीं दिया था।
आज के समय यानि 59 वर्ष बाद यह बात एकदम सच साबित हो गई है। क्योकि आप भी देख ही रहे होंगे कि इंसान अपने मोबाइल से दुनिया की हर एक जानकारी यहा तक कि अपना बैंक बैलेंस भी और अन्य चीजो की भी मोबाइल के माध्यम से जानकारी अपनी जेब मे लेकर घुमने लगे हैं।
इस लेख के माध्यम से टेलिफ़ोनिक वाणिज्यिक प्रबंधक ने किया था दावा
बता दे कि कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब वायरल हुया था। जिसमे दावा किया गया कि ऐसा एक अखबार प्रकाशित हुआ था, जो कि सन 1963 का था। जिसमें बताया जा रहा था।
इस पत्र के एक लेख में ऐसी भविष्यवाणी हुई थी कि आने वाले समय में विश्व का हर एक इंसान अपने जेब में मोबाइल को रखने मे सक्षम होंगे। इस वायरल समाचार पत्र का लेख मैन्सफ़िल्ड ओहियो न्यु जर्नल मे 18 अप्रैल 1963 को प्रकाशित किया था।
इस न्युज पेपर के लेख (Newspaper Article) के माध्यम से पाठको को यह बताया गया था कि इस प्रकार की टेक्नोलाजी तुरंत ही तैयार नहीं होगी। इसलिए इसकी कोई भी उम्मीद नहीं करना चाहिए। क्योकि वर्तमान समय में इस उपकरण को तैयार करने की कोशिश प्रयोगशाला मे जारी है।
बता दे कि टेलिफ़ोन कम्पनी के वाणिज्यिक प्रबंधक फ़्रेडरिक हस्ट्मैन के माध्यम से यह सुनने मिला था कि “भविष्य में यह टेलिफ़ोन दूर व्यवसायिक रुप मे कार्य करेगा”।
बाजार मे 1980 के दशक तक नहीं आये थे मोबाइल फोन
आपको बता दे कि मोबाइल फोन 1980 की दशक तक बाजार मे नहीं आये थे। यह बात आपने भी सुना ही होगा। परंतु भविष्यवाणी करने वाले प्रमुख लोगो मे से निकोला टेस्ला एक थे। जिन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि विश्व के सभी लोग एक दूसरे से एक ऎसी टेक्नोलाजी से जुड जायेगे।
जिसमे लोगो के बनियान मे यह उपकरण अच्छे से एजेस्ट हो जाएगा और आज के समय मे यह बिल्कुल सच साबित हो रहा है। क्योकि आप भी देख ही रहे होगे ही आजकल हर एक इंसान का मोबाइल फोन के बिना रहना कितना नामुमकिन सा हो गया है।
इस फ़ोन से मिलेगी कई प्रकार की सुविधा यह भी की गई थी भविष्यवाणी
बता दे कि इस वायरल न्युज पेपर के लेख के अनुसार यह भी भविष्यवाणी हुई थी कि भविष्य मे आने वाले उपकरण मे कई अन्य सुविधा से लेस लाउडस्पीकर भी रहेगा। जिससे यह सुविधा होगी कि कोई शख्स अगर कुछ दूसरे कार्य मे बिजी रहते हैं। तो वह इस लाउस्पीकर वाले फ़ोन के जरिए बात कर पाएगे।
This article was published on April 18, 1963, in the News-Journal, a newspaper out of Mansfield, Ohio which tells us the concept of a cellphone existed long before you held one in your hand [read more on https://t.co/80QpqlEqq7: https://t.co/vRFnz8Bgnl] pic.twitter.com/7r6MnO6XU9
— Massimo (@Rainmaker1973) February 25, 2022
हम सभी देखते ही है कि मोबाइल के उपयोग से हम एक दूसरे से वीडियो कालिंग (Video Calling) पर भी बात कर एक दूसरे को सुन व देख भी लेते हैं। जिसकी भविष्यवाणी (Prediction) पहले से ही कर ली गई थी।
A newspaper article in 1963. Keep your eye out today for predictions of the future. pic.twitter.com/2gwtoeRpU0
— 𝕴𝖒𝕿𝖍𝖊𝕸𝖊𝖙𝖆𝖑𝕷𝖔𝖗𝖉™ (@ImTheMetalLord) July 26, 2021
इस टेक्नोलाजी को पहले यानी कई सालो पहले “टीवी फ़ोन” (TV Phone) कहा गया था। जो वर्तमान समय मे मोबाइल से आसानी से कर लेते हैं। स्पष्ट शब्द मे कहे तो उस समय के टीवी फ़ोन को अब मोबाइल कहा जा रहा है।



