भारत के इस शहर की बेटी को अमेरिका में इस बड़ी कंपनी ने 1.09 करोड़ रु पैकेज की जॉब दी

0
1015
Himachal girl
American company gave over RS 9 crores package to India daughter Sabhya Sood. Himachal girl gets awesome job in Amazon US.

Hamirpur: दोस्तों जब बात इंजीनियरिंग में करियर हो तो हर किसी का बचपन से सपना होता है कि वह इंजीनियर बन के किसी दिन किसी बड़ी कंपनी में एक बड़े पैकेज के साथ जॉब करें। इसी सपने के साथ साभ्या सूद एक छोटे से गांव से निकली और आज ऐमेज़ॉन (Amazon) ने उन्हें एक करोड़ की पैकेज से नवाजा है।

हम बात करने वाले हैं आज इसी सक्सेस स्टोरी के बारे में, साभ्या ने आज फिर से साबित किया है की सफलता के लिए यह जरूरी नहीं कि आपके पास सभी सुविधाएं हो या किसी सही माहौल से निकले हैं, बल्कि कमियों और छोटे गांव से निकल के भी सफलता हासिल की जा सकती है, बशर्ते आपने करियर की सही प्लानिंग की हो और शिद्दत के साथ मेहनत भी।

शुरुआत जेईई प्रवेश परीक्षा से हुई थी जिससे पाया देश के प्रतिष्ठित कॉलेज में दाखिला

साभ्या का बचपन से सपना था इंजीनियरिंग करने का काफी रिसर्च और जानकारी के बाद उन्हें पता चला कि यदि अच्छा इंजीनियर (Engineer) बनना है, तो किसी बड़े कॉलेज में दाखिला लेना होगा और भारत में आईआईटी और एनआईटी जैसे कॉलेज में दाखिले के लिए जेईई की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

उन्होंने घर के ही आसपास की कोचिंग संस्थानों से इसकी तैयारी शुरू की और अच्छी रैंक लाने के बाद हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के ही एनआईटी के बीटेक कोर्स में दाखिला मिल गया। सुनने में थोड़ा आसान लगता है परंतु, इसके पीछे बहुत मेहनत होती है।

इस कंपटीशन एग्जाम में लाखों की संख्या में छात्र पार्टिसिपेट करते हैं और उनके बीच से उच्च स्थान पाना निश्चय ही टेढ़ी खीर साबित होती है। तो अगर कहें की अमेजॉन कंपनी के सिलेक्शन तक की प्रोसेस में जेईई एग्जाम का सिलेक्शन 1 मील का पत्थर है तो गलत नही होगा।

हिमाचल प्रदेश के इस गांव में जन्मी एवं पली-बढ़ी

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) बहुत ही सुंदर राज्य है इसी के अंतर्गत आने वाला जिला हमीरपुर (Hamirpur) के एक छोटे से ग्राम राजगढ़ की रहने वाली है साभ्या सूद, इनके पिता श्री प्रदीप सूट एक व्यापारी है, एवं माता की बात करें, तो वह भी एक सरकारी अधिकारी रहते हुए अब एक रिटायर्ड जिंदगी जी रही है। सभ्या की इस सफलता के बाद उनके माता-पिता एवं गांव के सभी लोग बेहद खुश हैं कि सभ्या ने उनके गांव का नाम रोशन किया।

NIT कॉलेज केंपस मैं चला 10 सप्ताह तक सिलेक्शन का प्रोसेस

एनआईटी हमीरपुर हिमाचल प्रदेश का एकमात्र एनआईटी संस्थान है एवं पूरे देश में स्थित 31 संस्थानों में एक। यहां पिछले 2 सालों की बात करें तो अक्सर किसी न किसी स्टूडेंट को बड़े पैकेजेस ऑफर किए गए हैं।

वही सर्बिया के सिलेक्शन की बात करें तो सभ्य ने बताया कि 10 सप्ताह तक लगातार ऑनलाइन फैशन के जरिए उनके इंटरव्यू एवं राउंड्स कंडक्ट किए गए, इसके पश्चात ही ऐमेज़ॉन जोकि यूके की एक जानी मानी कंपनी है।

यहाँ इंटरव्यू के बाद एक करोड़ नौ लाख का पैकेज फाइनल किया निश्चय ही यह इंटरव्यू राउंड्स काफी टफ होते थे। एनआईटी हमीरपुर के डायरेक्टर डॉ ललित कुमार अवस्थी के साथ साथ डॉ भूषण शर्मा जो की संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अथॉरिटी हैं ने इस सफलता के लिए सभ्या को बधाइयां दी।

आप भी आप भी इंजीनियरिंग में चाहते हैं कैंपस सिलेक्शन तो ध्यान रखें कुछ बातों का

दोस्तों जिस तरह भारत की जनसंख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। उस हिसाब से हर साल लाखों इंजीनियर भी ग्रेजुएट होकर निकलते हैं, परंतु देखा गया है कि महज कुछ प्रतिशत इंजीनियर को ही एक क्वालिटी जॉब मिल पाती है।

जिसकी वजह यह पाई गई है कि कॉलेज केंपस के दौरान अक्सर उनकी तैयारियां उन कंपनियों की उम्मीद से कहीं कम होती है तो यदि आप भी इंजीनियरिंग कर रहे हैं, तो इंजीनियरिंग के दौरान सिर्फ अटेंडेंस या कोर्स तक सीमित ना रहे, बल्कि एक्स्ट्रा एक्टिविटीज के जरिए अपनी एजुकेशनल स्किल्स को डिवेलप करें।

इसके अलावा कम्युनिकेशन को सुधारें एवं इंटरव्यू हैंडल करने के सही तरीके सीखे। हमें व्यवहारिक पढ़ाई के अलावा उन एक्सपेक्ट पर भी ध्यान देना होगा, जो इंटरव्यू सिलेक्शन पर काम आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here