अगर आप खूबसूरत झील और पहाड़ घूमने की सोच रहे हैं, तो इस छोटे शहर पोखरा की सैर जरूर करें

0
2071
Pokhara Nepal Trip
How to go to Pokhara in Nepal for holidays. This Nepali city Pokhara is awesome with beautiful lakes and mountains for tourists.

Pokhara: हमारे भारत देश से जुडे़ बहुत से पड़ोसी देश हैं, जो अपनी अलग अलग पहचान के लिए जाने जाते हैं। जिसकी पहचान सुनकर हमे भी उस दृश्य को प्राकृतिक खूबसूरती को देखने का मन करता है। कोई देश प्रकृति की खूबसूरती के लिए जाना जाता है, तो कोई अन्य ऐतिहासिक चीज के लिए।

सभी पड़ोसी देशों में अगर हम नेपाल की बात करे, तो यह भी प्रकृति के खूबसूरती के लिए खूब फैमस है। दूर दूर के सैलानी यहां के प्राकृतिक नजारों को निहारने के लिए आते है। आप भी अगर नेपाल देश की सौंदर्यता के बारे में जानना चाहते हैं। तो आइए आज हम आपको नेपाल देश की सौंदर्यता के बारे में जानकारी देते हैं।

हमारे भारत के पड़ोसी देश नेपाल की अगर हम बात करे, तो यह चारो ओर से प्रकृति और खूबसूरती से घिरा हुआ है। अगर आप इस देश में जाने के बारे में सोचे भी तो आपको वहा जाने में कोई कष्ट नहीं होगा, क्योंकि इस देश में हमे ऐसा लगता है जैसे हम एक शहर से दुसरे शहर में जा रहे हो।

नेपाल की प्राकृतिक सौन्दर्यता है काफ़ी आकर्षक

नेपाल देश के प्रमुख शहर की अगर बात करे, तो सबके मुंह पर काठमांडू (Kathmandu) शहर का नाम सबसे पहले आता है। परंतु नेपाल का पोखरा शहर (Pokhara City) काठमांडू के समान ही प्रमुख शहर माना जाता है। यह शहर अपनी खुबसूरती के लिए एक अलग ही पहचान बनाता है।

इस शहर में काफी आकर्षक झील जिसका नाम फेवा झील (Phewa Lake) हैं वह स्थित है। जिसके किनारे में टाइम बिताना मन को एक अलग ही अनुभव देता है। इस शहर में हिमालय की सुंदरता का नजारा काफ़ी आकर्षित करने वाला है। यहां कि संस्कृति और प्रकृति काफ़ी मन को मोहित करती हैं। आइए आज हम आपको इस पोस्ट के तहत पोखरा शहर के आकर्षित फेवा झील की सैर कराते हैं।

अगर आप कभी भी नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जाने के बारे में सोचेगे, तो आप यहां फ्लाइट से जा सकते हैं, क्योंकि फ्लाइट से आप बहुत ही कम समय में पोखरा पहुंच जाएंगे। परन्तु नेपाल जैसे खुबसूरत देश में आपको सड़क मार्ग से जाना सही होगा, क्योंकि जो प्राकृतिक सौंदर्य का आंनद लेने मजा जो सड़क मार्ग में मिलेगा वैसा फ्लाइट से जाने में नहीं।

यानी काठमांडू से पोखरा फ्लाइट में पहुंचने मे वह ख़ुशी नहीं मिलती, जो सड़क के रास्ते से पहाड और हरियाली देखने में मिलती हैं। लेकिन पोखरा हवाई अड्डे को देख कर भी आपका मन खुश हो जाएगा, क्योंकि यह छोटा सा एयरपोर्ट भी पहाड़ो की बीच में स्थित होने के कारण काफी आकर्षक है। हम देखते हैं कि पहाड़ो के बीच में जो भी शहर या प्रसिद्ध स्थान स्थित रहता है, वह हमे अपनी ओर खींच ही लेता है।

फ़ेवा झील के किनारे बसा है पोखरा शहर

पोखरा पहुंचकर आपको सबसे पहले अपने लिए रहने के लिए किसी होटल का इंतेजाम करना पड़ेगा और यह होटल अगर झील के पास स्थित हो, तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती हैं। यहां के होटल की अगर बात की जाए तो इसकी बनावट हूबहू घर जैसी जिसमे लकड़ी से बनी हुई सीढ़ियां होती है उस प्रकार होती है।

इसे देखकर आप नेपाल की वास्तुकला आसानी से पहचान सकते है। जब यह सब देखेंगे तो उससे आपको यह स्पष्ट होगा कि नेपाल आज भी अपनी वास्तुकला भुला नहीं है। बता दे की पोखरा शहर एक आकर्षित फेवा झील के किनारे बसा हुआ है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और स्वछता के लिए मशहूर हैं।

नेपाल के लोगों को भी समझ आती हैं हिन्दी

पोखरा शहर मे आपको जाने पर नेपाल शहर की आधुनिकता के साथ साथ प्राचीन कला भी देखने को मिलेगी। इस शहर में आपको माल और स्टैंडर्डस होटल तो मिलेंगे, लेकिन इस जगह पर आपको नेपाल की प्राचीन संस्कृति थोड़ी बहुत तो देखने को मिलेंगी ही। जिससे इस आधुनिकता में भी आपको यह महसूस होगा की आप नेपाल में है। जो अपनी वास्तुकला को भुला नहीं है।

बता दे कि यहां की सबसे बड़ी खासियत यह कि यहां के लोग हिंदी भाषा को समझ लेते हैं। वह बताते हैं कि बालीवुड फिल्म से उनकी हिन्दी भाषा काफ़ी ठीक हुई है। इसके आलावा भारत के जो ट्रीपर लोग यहा आते है उनकी वजह से भी उनको हिन्दी भाषा काफी अच्छे से समझ आ जाती हैं।

सुन्दर पहाड़ी से घिरा हैं फ़ेवा झील

यह शहर होटल, माल और मार्केट के अलावा झील के लिए अपनी कुछ अलग ही पहचान बनाता है। खुबसूरत पहाड़ी के मध्य नदी जहां तक नजर जाए, वहा तक फैली दिखाई देती हैं। इस आकर्षक झील को देख कर ऐसा प्रतीत होता है मानो भगवान ने पहाड़ी के बीचों बीच में जल तंत्र प्रकट कर दिए हो। यहां का सौंदरयीकरण और सुंदर झील के नजारे को देख कर हर किसी का दिल इसी को निहारने में लग जाएगा।

इस फेवा झील को देखने के बाद ऐसा लगता है, जैसे आज से पहले हमने ऐसी झील कभी भी नहीं देखी। क्योंकी उस झील को देखते ही उस खुबसूरत दृश्य से आपकी आंखे हटेंगी ही नहीं।

बता दे कि यह फेवा झील चारो ओर से पहाड़ो से घिरी हुई हैं, जिसके किनारे एक छोटा सा घर भी है, जो इस झील की सौंदर्यता का अलग ही रूप ले लेता है। यहां टूरिस्टों, मल्लाहों और चलती नाव के अलावा पर्यटकों की चहल पहल होने के बावजूद भी यहां का वातावरण कुछ अलग ही शांति का अनुभव कराता है।

पोखरा शहर घुमने का सबसे बढ़िया समय

बता दे की पोखरा शहर के मार्केट मे आपको इतनी सुंदर सुंदर कलाकृति देने को मिलेंगी, जिससे इन सबको कैमरे में कैद करने से आपका दिल रोक नहीं पाएगा। लेकिन आप कभी अपने कैमरे में इन सब खुबसूरत पल को सेव नहीं कर पाएंगे, तो आपको बहुत पछतावा होगा।

यहां इन सब मोमेंट को इंजॉय करते करते आप यहां नेपाली भाषा सीख भी सकते हैं। नेपाल के सबसे प्रमुख शहर पोखरा मे आप अगर और भी फेमस ओर आकर्षक जगह देखना चाहते हैं, तो उसके लिए सितंबर से लेकर नवम्बर तक का महिना काफ़ी सरस और बढिया रहेगा।

किस तरह पहुचे पोखरा जाने

अगर आप भारत से नेपाल के पोखरा शहर जाने के बारे मे प्लान बना रहे हैं, तो आप सड़क के रास्ते से या फ़्लाइट से आसानी से यहां जा सकते हैं। भारत से नेपाल आप सड़क मार्ग मे भी पहुच सकते हैं, क्योकि भारत से काठ मान्डू के लिए वाराणसी और गोरखपुर शहर से बसे चलती है। इसके अलावा दिल्ली से भी काठमांडू के लिए डाइरेक्ट बस चलती है। जिससे आप आसानी से पहुच सके।

अगर आप फ़्लाइट से जाते हैं, तो भारत से डाइरेक्ट काठमांडू के लिए ही फ़्लाइट है। वहा पहुच कर पोखरा जाने के लिए आपको काठमांडू से और एक फ़्लाइट लेना पड़ेगा। वहां आप सरलता से पहुचकर पोखरा कि सुन्दर प्रकृति और संस्कृति का आनंद ले सके। खूबसूरत समय बीता सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here