
Mumbai: मुकेश अंबानी हमारे देश के ऐसे शख्स है जिनको अगर छींक भी आ जाये तो वह न्यूज बन जाती है। यह कितने अमीर है इसकी चर्चा तो हम अक्सर ही करते रहते है। इनका पूरा परिवार लक्जरी, एशो आराम कि जिंदगी व्यतीत करता है।
कार खरीदना इस परिवार के लिये कोई बड़ी बात नहीं है। इनके घर का नाम एंटीलिया है। जिसके फ्लोर 27 में एक गैराज भी है। इस गैराज पर मुकेश अम्बानी (Mukesh Ambani) अपनी पसंदीदा कार को जगह देते है। इस गैराज में लगभग 160 कारे मौजूद है।

आज हम आपको इस पोस्ट में मुकेश अंबानी के पास जो 160 कारे है, उनमे से जो सबसे लग्जरी कारे (Luxury Cars) है उनके बारे में बताएंगे। यह कारे जो उनके पास है वह लुक वाइज तथा पॉवर वाइज इतनी शानदार है कि हर किसी का इसे लेने का मन करे। लेकिन इसकी कीमत करोड़ो में होती है। जिसे हर परिवार के लिये अफॉर्ड कर पाना मुश्किल है। आइये मुकेश अंबानी के पास मोजूद लग्जरी कारो के बारे में जानते है।
रॉल्स रॉयस कलिनन (Rolls-Royce Cullinan)
रॉल्स रॉयस कलिनन एक ऐसी कार है जोकि काफी लग्जरी है। यह अपने लुके के लिये काफी जानी जाती है। हमारे देश के बिजनेसमैन मुकेश अंबानी जी का जो गैराज है उसमें आपको रॉल्स रॉयस कलिनन देखने मिलेगी। इसकी कीमत 13 से लेकर 14 करोड़ रूपये तक होती हे। इसे काफी महंगी कारो में गिना जाता है।
रॉल्स रॉयस फेंटम (Rolls-Royce Phantom)
रॉल्स रॉयल फेंटम को भी लग्जरी कारो में गिना जाता है। इसकी कई कार मुकेश अंबानी के गैराज में है। वही मुकेश अंबानी जी के पास में रॉल्स रॉयस ड्रॉपहेड कूपे भी है। इस कार का कॉस्ट 7.6 करोड़ रूपये का पड़ता है। यह कार अपने कंफर्ट की वजह से लोगो के बीच जानी जाती है।
मर्सिडीज माबैक बेंज एस-660 (Mercedes-Maybach Benz s660)
मर्सिडीज को अल्ट्रा लग्जरी तथा पावरफुल कारो की लिस्ट में रखा जाता है। मर्सिडीज की कारो मे से मुकेश अंबानी जी के पास में एक कार मर्सडीज मायवैक बेंज एस660 है। जिसकी कीमत भी करोड़ो में है यह पूरे 10 करोड़ रूपये की कार है।
आर्मर्ड बीएमडब्ल्यू 760 एलआई (BMW 760Li)
बीएमडब्ल्यू कारो के बारे में आपने तो सुना होगा। यह कार सुरक्षा की दृष्टि से बहुत ही शानदार मानी जाती है। मुकेश अंबानी जी अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क भी रहते है, ऐसे में उन्होंने आर्मर्ड बीएमडब्ल्यू 760 एलआई कार जो कि बुलेटप्रूफ कार है उसे अपने गैराज में जगह दी है। आपको बता दे कि इस कार की कीमत 8.50 करोड़ रूपये है।
एस्टन मार्टिन रैपिड (Aston Martin Rapide)
यह कार भी मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में मौजूद है। यह कार भी अन्य कार की तरह मुकेश अंबानी के गैराज की शोभा बढाती है। इस कार की कीमत की बात करे तो वह भी करोड में होती है यह कार 3.88 करोड़ रूपये की आती है।
बेंटले बेंटायगा (Bentley Bentayga)
लग्जरी कारो का शौक रखने वाले मुकेश अंबानी के गैराज में बेंटले की बेंटले बेंटायगा कार भी है। यह कार फलाइंग स्पर कार हे। जिसका लुक तथा फीचर बहुत ही शानदार है। इस कार की कीमत 3.85 करोड़ रूपये है। इसके अलावा भी इसकी और भी कारे आती है जोकि 3.69 करोड़ रूपये तक आ जाती है।
मर्सिडीज मायबैक 62 (Mercedes-Maybach 62)
मर्सिडीज की कार शौक मुकेश अंबानी जी को काफी है। उनके पास में मर्सडीज की कई एक से बढ़कर कारे है। उनके पास मर्सिडीज की मायबैक 62 भी है जोकि 5 करोड़ से भी ज्यादा की आती है।
कैडिलैक एक्सेलेड (Cadillac Escalade)
कैडिलैक एक्सेलेड एसयूवी वह कार है, जोकि हमारे बॉलीबुड में लगभग हर स्टार की फेवरेट कार मानी जाती है। आपको बता दे कि मुकेश अंबानी जी के गैराज पर यह कार भी हे। यह कार भी काफी पावरफुल मानी जाती है। इस कार की कीमत 1.2 करोड़ है।
रैंज रोवर वॉग (Range Rover Vogue)
एसयूवी कार की हम तो बात कर ही चुके है, जोकि फिल्मी स्टार्स की फेवरेट कारो में गिनी जाती है। उसी लिस्ट में रैंज रोवर की वॉग कार भी शामिल है। लैंड रोवर की कार मुकेश अंबानी के गैराज में भी मौजूद है। यह कार काफी पॉपुलर कार है इसकी कीमत 4.2 करोड़ रूपये है।
लैम्बॉर्गिनी ऊरस (Lamborghini Urus)
यह कार भी एक पॉपुलर एसयूवी कार है। जिसे मुकेश अंबानी के गैराज में जगह दी गई है। हर एसयूवी कार की तरह इस कार को भी फिल्म स्टार काफी पसंद करते है। इस कार की कीमत भी हर कार की तरह करोड़ में है इस कार की कीमत 3.3 करोड़ रूपये है। यह कार मुकेश अंबानी के गेराज की शोभा बढ़ाने में काफी अहम है।



