बॉलीवुड फिल्मो की ऐसी 6 शानदार जोड़ियां, जिन्होंने अपने अभिनय और डायलॉग बाज़ी से हैरान किया

0
886
Bollywood couples
Unique Bollywood couples who stunned with their on screen chemistry. These Bollywood pairs have done awesome role and dialogs in movies.

Mumbai: फिल्म इंडस्ट्री मे काम करने वाले ऐक्टर और एक्ट्रेस की जोड़ियां ऐसी होती है, जिसके कारण ही फिल्मे चलती है। किसी भी फिल्म को हिट करने के लिए जोड़ियों का रोल अहम होता है। लेकिन कभी कभी अच्छी जोड़िया होने के बाद भी कुछ मूवी हिट रहती हैं और कुछ फ्लॉप हो जाती है।

इंडस्ट्री (Bollywood Film Industry) की कुछ जोड़ियां ऐसी भी है, जिसे हम साथ देखने को बेताब रहते है। जिनमें अनील कपूर और माधुरी दीक्षित, गोविंदा और करिश्मा, शाहरुख ख़ान और काजोल जैसी जोड़ियां शामिल है।

इंडस्ट्री मे ऐसी फिल्मे भी आई, जिनमें से कुछ सुपर हिट तो हुई, पर जोड़ियों ने कुछ खास असर नहीं छोड़ा। यह जोड़िया साथ मे नहीं ज़मी। आइए कुछ ऐसी ही फिल्मों और जोड़ियों के बारे मे जानते है।

निशब्द (Nishabd) मूवी जोड़ी अमिताभ बच्चन और जिया खान

राम गोपाल वर्मा के निर्देशन मे बनी फिल्म निशब्द जो 2 मार्च 2007 मे रीलीज हुई थी। इस फिल्म में जिया खान की उम्र अमिताभ जी से कहि ज्यादा छोटी थी। यह उम्र का फासला मूवी मे भी साफ दिखाई दे रहा था।

इस फिल्म मे अमिताभ और जिया खान के कुछ ऐसे सीन भी थे, जिसे दर्शकों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। बाप और बेटी की तरह दिखने वाली ये जोड़ी, लोगो को पसंद नहीं आई। दर्शको को इसकी कहानी और ऐक्टर, एक्ट्रेस की कैमिस्टी दोनों पसंद नहीं आई और फिल्म फ्लॉप हो गई।

हाइवे (Highway) मूवी जोड़ी रणदीप हुड्डा और आलिया भट्ट

इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा साथ रोमांस करते नजर आते है। हाइवे फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली थे। इस फिल्म मे आलिया रणदीप के सामने छोटी बच्ची लग रही थी। यह जोड़ी लोगों को उतनी खास नहीं लगी। हालाकि फिल्म हिट रही, फिल्म की कहानी ऑडियंस को बेहद पसंद आई।

आप का शुरूर (Aap Kaa Surroor) मूवी जोड़ी हिमेश और हंसिका मोटवानी

डायरेक्टर प्रशान्त चढ़ा ने 29 जून 2007 मे इस फिल्म को रिलीज किया था। लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही। क्योंकि फिल्म की कहानी में कोई दम नहीं था और ऐक्टर, एक्ट्रेस की जोडी किसी के मन में जगह नहीं बना पाई। हिमेश फिल्म में हंशिका से ज्यादा बड़े लग रहे थे। जिसकी वजह से इनकी जोडी कुछ जमी नहीं।

ऐ दिल है मुश्किल (Ae Dil Hai Mushkil) रणबीर कपूर अथवा ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐ दिल है मुश्किल एक रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर के अपोजिट ऐश्वर्या राय बच्चन थी। 28 अक्टूबर 2016 में आई इस फिल्म में ऐश्वर्या की एज रणवीर से ज्यादा लग रही थी। जो ऑडियंस को राज नही आई। इस फिल्म में अनुष्का ने भी काम किया। यह फिल्म सुपर हिट रही पर रणबीर और ऐश्वर्या का रोमांस ऑडियंस को पसंद नहीं आया। क्योंकि ऐश्वर्या, रणबीर से बड़ी लग रही थी।

शुभ मंगल ज्यादा सावधान (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) आयुष्मान खुराना अथवा जितेंद्र कुमार

21 फरवरी 2020 को हितेश केवल्य के निर्देश मे बनी यह फिल्म सुपर हिट रही। यह एक कॉमिक मूवी थी। जिसमे दो लडके आयुष्मान और जितेंद्र एक दूसरे से प्यार करते दिखाई देते हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कई बार देखने को मिला जहां दो लडके आपस में प्यार करते है। हमने फिल्मों में हमेशा एक लड़का और लड़की का लव सीन देखा है, ये फिल्म समाज की सोच से उठकर कुछ अलग करते हुए दिखाई दी। जोड़ी अजीब थी लेकिन फिल्म को यह हिट कर गई।

द डर्टी पिक्चर (The Dirty Picture) नसरुद्दीन शाह अथवा विद्या बालन

डार्टी पिक्चर ऐसी फिल्म है, जिसमें सिल्क का किरदार किसी की जीवनी पर आधारित है। 2011 मे बॉक्स ऑफिस में आई इस फिल्म ने तहलका मचा दिया। इसके बावजूद ओडियंस को इनकी कैमिस्ट्री मे कमी नजर आई। लोगों को फिल्म मे इनकी जोड़ि कुछ जमी नहीं। लेकिन फिल्म को हिट कराने मे इस जोड़ी का बहुत बड़ा हाथ रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here