
Delhi: लोगों का मन पहाड़ी इलाकों में घूमने का काफी ज्यादा करता है। पहाड़ी इलाकों की खूबसूरती अन्य जगहों से काफी ज्यादा होती है। इन इलाकों में राइडिंग का मजा भी कुछ अलग होता है। ठंडे प्रदेशो की बात करें, तो वहॉं के पहाड़ हमेशा सफेद बर्फ की चादर से ढके रहते है। ऐसे में घूमने का मजा भी अलग ही होता है।
अगर आप भी पहाड़ी इलाकों को देखना वहॉं घूमना पसंद करते है। तो आपके लिये एक नई खुशखबरी आईआरसीटीसी के द्वारा लाई गई है। पहाड़ी इलाके चंडीगढ़, मानाली तथा शिमला (Chandigarh, Shimla and Manali) इन जगहो के टूर के लिये एक शानदार पैकेज आईआरसीटीसी के द्वारा लाया गया है। आपको बता दे कि यह पैकेज हावड़ा से शुरू होगा।
आईआरसीटीसी (IRCTC) लाया है, एक शानदार पैकेज
अक्सर ही हम देखते है कि न्यू कपल जिनकी शादी अभी-अभी हुई होती है, वह लोग घूमने के लिये पहाड़ी इलाके जेसे शिमला ओर मनाली को काफी ज्यादा पसंद करते है। अगर ऐसी जगह में घूमने का शोक आप लोग को भी है, तो एक शानदार मौका आपका इंतजार कर रहा है।

आईआरसीटीसी बहुत ही किफायती ओर शानदार रेल टूर पैकेज लोगो के लिये ला रहा है। जिसमें आपको चंडीगढ़, मनाली तथा शिमला यह तीनों पहाड़ी प्रदेश की खूबसूरती एक साथ निहारने मिलेगी। क्या है यह पैकेज आइये इसे विस्तार से जानते है।
जाने इस पैकेज की विशेषताएं
इस पैकेज का पूरा नाम चंडीगढ़, मनाली तथा शिमला रेल टूर है। इस पैकेज का कोड EHR 111 है। यह पैकेज 11 दिन तथा 10 रात का होगा। ट्रेवल के लिये रेल मोड होगी।
वही जिस दिन इस पैकेज की शुरूआत होगी वह दिन शुक्रवार होगा तथा यह रेल हावड़ा स्टेशन से चंडीगढ़, शिमला तथा मनाली के लिये प्रस्थान करेंगी। मतलब एक बार में ही आप यह तीनों प्रदेश एक साथ घूम सकेंगे और पहाड़ी इलाकों की खूबसूरती का आनंद ले पाएंगे।
11 दिन तथा 10 रात का होगा टूर
इस पैकेज में मिलने वाली सुविधा की बात करें तो इस पैकेज में आपको काफी आराम से यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस पैकेज के जरिये तीनों जगह 11 दिन और 10 रात तक आराम से इन जगहों में घूम सकते है। इस ट्रेन पैकेज में रेल के द्वारा आईआरसीटीसी यात्रा कराएगी।

इस ट्रेन कि सुविधा की बात करें तो इस ट्रेन में यात्रियो को थर्ड एसी का टिकट दिया जाता है। इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट तथा डिनर भी आईआरसीटीसी मुहिया यात्रियो को कराएगी। इस टूर पैकज के दौरान आपको होटल में रहने की सुविधा भी आईआरसीटीसी द्वारा प्रदान की जायेगी।
जाने कितना होगा किराया
आप सोच रहे होंगे जब एक साथ इतनी जगहो की यात्रा आपको कराई जायेगी, तो किराया कितना होगा। तो आपको बता दे कि यह पैकेज आपको पूरे 50220 रूपये का पडेगा। यह किराया एक व्यक्ति के लिये होगा।
वही 2 लोगो के लिये यह किराया 27770 रूपये का होगा। 3 लोगों के लिये इस पैकेज की कीमत और भी कम हो जायेगी। 3 लोगों के लिये यह पैकेज 22490 रूपये का हो जायेगा। बच्चे की बात करे, तो बेड के साथ मे किराया 11930 रूपये का होगा। वही बिना बेड के यह किराया 4880 रूपये हो जायेगा।

इस पैकेज में अगर आप सफर करना चाहते है, तो इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की जो वेबसाइट है वहा से कर सकते है। वही अंचल कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय तथा पर्यटक सुविधा केंन्द्र से भी इस पैकज की बुकिंग हो सकती है।
वही ऑनलाइन बुकिंग (Online Booking) अगर आप करना चाहते है, तो कई ऐसी लिंक है, जिसके सहारे आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है। ऑनलाइन बुकिंग के लिये अभी नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें और आईआरसीटीसी के इस नये पैकेज लाभ उठाये।



