यदि कोई कुत्ता आपको काट ले, तो तत्काल यह 6 स्टेप फॉलो करें, इसका कोई पैसा नहीं लगेगा

0
1197
Dog bites
What to do after dog bite in Hindi. Do These 6 Things Now, If a Dog Bites You.

Jabalpur: हमारे घर के आस पास अक्‍सर ही कुत्‍ते (Dogs) घूमते हुये दिखाई देते है। यह आवारा कुत्‍ते (Street Dogs) कभी कभी हमारे घर के इतने अजीज हो जाते है कि इन्‍हें देखे बिना हमारा दिल नहीं लगता। कुत्‍तों को पालना लोगो को काफी पसंद भी होता है।

ज्‍यादातर लोग पेट एनिमल में कुत्‍ते को पालना पसंद करते है। इनकी वफादारी से हर कोई वाकिफ है। लेकिन हम जानते है आवारा कुत्‍ते हो या फिर घर के पालतू कुत्‍ते, कभी ना कभी वह हम पर हमला जरूर कर देते है। कुत्‍ते के काटने की कई खबर आप सुनते भी होंगे।

कुत्‍ते के काटने की कई घटनाएं हमें प्रतिदिन सुनने मिल ही जाती है। अभी हाल ही में खबर आई थी कि गाजियाबाद में एक बच्‍चा जो कि पार्क में खेल रहा था, उसे कुत्‍ते ने काट दिया। उस बच्‍चे पर पिटबुल ने हमला किया था जिस कारण उस बच्‍चे को लगभग 150 टाके भी लगे थे। कई बार तो ऐसा होता है कि कुत्‍ते लड़ाई का कारण भी बन जाते है।

दिल्‍ली के इलाके पश्‍चिम विहार में एक पालतू कुत्‍ते ने एक पडोसी को इतना भौंका की गुस्‍से में आकर पड़ोसी ने तीन लोगों पर हमला लोहे के पाइप से कर दिया। जिसमें यह तीनों लोग बुरी तरह घायल भी हो गये।

ऐसा ही एक हादसा धर्मवीर दहिया नाम के व्‍यक्‍ति के साथ हुआ यह शख्‍स सड़क टहल रहा था। व्यक्‍ति पर किसी के पालतू कुत्‍ते ने जमकर हमला कर दिया। दरअसल कुत्‍ता उस व्‍यक्‍ति पर भौंक रहा था। जिस कारण जिस कारण गुस्‍से मे आकर उस व्‍यक्‍ति ने उस कुत्‍ते की पूंछ पकड़ी ओर उसे दूर फेंक दिया।

कुत्‍ते के फेंकने के बाद कुत्‍ते ने उस व्यक्‍ति को जमकर काट दिया। कुत्‍ते ने उस शख्‍स को तो काट दिया, लेकिन व्‍यक्‍‍ति ने उस कुत्‍ते को लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसी प्रकार बहुत सी घटनाऍं है जो हम हर रोज सुनते रहते है।

जानिये विशेषज्ञ क्‍या कहते है

कुत्‍ते के काटने (Dog Bite) से बहुत सी बीमारी होती है, यह हम बहुत अच्‍छे से जानते है। पशु चिकित्‍सक वाजपेयी जी जानकारी देते हुये बताते है कि कुत्‍ते के काटने से कई तरह की बीमारी होती है। जैसे रेबीज सेप्‍टीसीमिया इत्‍यादि। उनका कहना है कि अगर इलाज सही वक्‍त पर ना मिले तो इससे व्‍यक्‍ति की मृत्‍यू भी हो जाती है।

Dog Bite
Dogs File Photo

अगर कुत्‍ता आपको काट ले तो इसका सही ढंग से इलाज करवाना बहुत ही आवश्‍यक होता है। जब कुत्‍ता काट दे तो विनोद शर्मा जी के अनुसार घाव की देखभाल बहुत अच्‍छे से करना चाहिए तथा सही समय में इंजेक्‍शन लगवाते रहना चाहिए। अगर यह सब नहीं किया तो बीमारियां आपको घेर लेगी तथा आपकी मृत्‍यू भी हो सकती है।

वाजपेयी जी इस विषय पर अपनी राय देते हुये बताते है कि हमारे देश की सबसे बड़ी समस्‍या यह है कि हमारे देश के लोग जागरूक नही है। इलाज ना कराने के कारण ही रेबीज जेसी खतरनाक बीमारी उन्‍हें घेर लेती है ओर उनकी मृत्‍यू भी हो जाती है।

आज हम इस पोस्‍ट से आपको कुत्‍ते के काटने पर किस तरह से इसका इलाज करना चाहिए इससे संबंधित जानकारी लेकर आये है। आइये जानते है कुत्‍ते के काटने पर क्‍या क्‍या साबधानी रखनी चाहिए।

कुत्‍ते के काटने पर रखे इस प्रकार खुद का ख्‍याल

जब भी कुत्‍ता काट ले तो उस जगह को साफ करना बहुत ही आवश्‍यक होता है। क्‍योंकि अगर घाव साफ नहीं किया जाता है, तो इससे होने वाली बीमारी जल्‍द ही आपको घेर लेती है। जब भी कुत्‍ता आपको काटे तो ध्‍यान रखे की उस जगह पर पानी या फिर साबुन का उपयोग करके अच्‍छे से साफ करे।

जब कुत्‍ता काटे तो इसे हल्‍के मे बिल्‍कुल भी ना ले। तुरंत ही चिकित्‍सक से इस विषय मे बात करे। तथा उनकी मदद ले। जब आप घाव साफ कर ले तो इसे किस लिक्‍विड जैसे बीटाडीन या फिर एंटीसेप्टिक जरूर लगाये। जब कुत्‍ता काटे तो इंजेक्‍शन लगाना आवश्‍यक हो जाता है।

कुत्‍ते के काटने पर जिस दिन काटे उस दिन, उसके बाद तीसरे, सातवे, चौदहवे तथा अटठाइसवे दिन रेबीज के इंजेक्‍शन लगाना बहुत ही आपश्‍यक होता है। यह सभी इंजेक्‍शन सरकारी अस्‍पताल में नि:शुल्‍क उपलब्‍ध रहते है। डॉक्‍टर सलाह देते है कि कुत्‍ते के काटने पर कभी भी घाव को ढकना नहीं चाहिए। वही ध्‍याने दे कि अलग अलग डॉक्‍टर से कभी भी चेक अप ना करवाये। बल्‍कि एक ही डॉक्‍टर से सलाह लेकर कदम आगे बढ़ाये।

इन बातों का भी ध्‍यान रखे

कुत्‍ते के काटने पर उपचार करने पर इलाज अलग अलग तरह के होते है। विशेषज्ञ के अनुसार जगह अलग होने पर उपचार भी बदल जाता है। अगर कंधे के ऊपर कुत्‍ता काटे तो इलाज अलग तरह से होता है तथा कंधे के नीचे काटने पर इलाज अलग तरह से होता है।

इसलिए डॉक्‍टर की सलाह से ही कार्य करना आवश्‍यक होता है। जब भी कुत्‍ता पाले तो उसका बैक्‍सीनेशन जरूर करवाये। क्‍योंकि जिनमें वैक्‍सीन नहीं लगी होती है, उनके काटने से रेबीज जैसी खतरनाक बीमारी हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here