
Indore: डॉक्टर की राइटिंग को समझ पाना केवल फार्मासिस्ट का ही काम होता है, डॉक्टर की हैंडराइटिंग (Doctor Hand Writing) कितनी अजीब होती है, जिसको समझ पाना आम जनता के बस की बात नहीं होती। उसका कारण यह है कि डॉक्टर के लिखावट ही डॉक्टर की पहचान होती है और कुछ डॉक्टर चाहते हैं कि उनके द्वारा लिखी गई दवाइयां कोई अन्य डॉक्टर आसानी से पकड़ ना सके।
कुछ रिपोर्टों के मुताबिक डॉक्टरों के द्वारा लिखी गई प्रिसक्रिप्शन पर्ची मैं उनकी हैंडराइटिंग इतनी बिगड़ी हुई, इसलिए भी होती है, क्योंकि वह 1 दिन में कई मरीजों को हैंडल करते हैं और उनके लिए दवाइयां लिखते हैं जिसकी वजह से उनके हाथों में मांसपेशियों के खिंचाव के कारण उनकी हैंड राइटिंग बिगड़ जाती है। परंतु केरल के एक डॉक्टर ने प्रिसक्रिप्शन पर्ची को कुछ इस तरह लिखा कि लोग उनकी लिखावट के फैन हो गए, तो आइए जानते हैं कौन है वह डॉक्टर।
छात्र के जीवन में उसकी लिखावट का महत्व
साफ सुथरा लेख हर किसी को बेहद पसंद आता है विद्यार्थी जीवन में साथ के विद्यार्थियों में एक प्रतियोगिता या हम कह लें एक होर जैसी होती थी कि किसके लिखावट साफ और सुंदर है। कक्षा में कुछ छात्र अपने लिखावट के लिए पहचाने जाते थे।
लिखावट के ऊपर से कई बार प्रतियोगिताएं भी होती थी और स्टूडेंट अपने शिक्षकों के चहेते भी बन जाते थे। परंतु कुछ छात्रों की लिखावट शुरू से ही बहुत बेकार होती थी, जिसके कारण उन्हें हर जगह ताने सुनने मिलते थे, कई बार तो माता-पिता या फिर दोस्त ही बोल देते थे कि तुम्हारे डॉक्टर जैसी राइटिंग बहुत अजीब है। डॉ जैसी राइटिंग का मतलब तो आप समझ ही गए होंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रिसक्रिप्शन पर्ची का सच
सोशल मीडिया पर आए दिन हर तरह की न्यूज़ वायरल होती रहती हैं इसी बीच सोशल मीडिया पर डॉक्टर के द्वारा लिखी गई एक पर्ची वायरल हुई वह डॉक्टर केरल राज्य के रहने वाले हैं उनके द्वारा लिखी गई पर्ची देख लोग दंग हो गए। डॉक्टरों के द्वारा लिखी गई पर्ची (Doctor Hand Writing On Prescription) केवल डॉक्टर और केमिस्ट ही समझ पाता है।
आम जनता के लिए इस पर्ची को पढ़ना नामुमकिन सा होता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल इस पर्ची को देख ऐसा लग रहा है, जैसे डॉक्टर के हाथों की लिखावट नहीं, बल्कि किसी प्रिंटिंग मशीन की लिखावट हो इतनी सुंदर और इतनी साफ-सुथरी हैंडराइटिंग को देखकर सोशल मीडिया पर देखने वाले लोगो ने केरल के डॉक्टर की वाह वाई की।
केरल के डॉक्टर नितिन नारायणन के द्वारा लिखी गई प्रिसक्रिप्शन पर्ची
भारत के केरल राज्य के एक डॉक्टर जिनका नाम नितिन नारायणन है। वे पिछले 3 महीनों से केरल राज्य के अंतर्गत आने वाला इलाका पलक्कड़ के नेनमारा के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवा दे रहे है। सोशल मीडिया पर वायरल एक प्रिसक्रिप्शन पर्ची की पिक्चर बहुत ही तेजी से वायरल हो रही है।
यह पर्ची डॉ नितिन नारायण के द्वारा ही लिखी गई है, उनकी हैंडराइटिंग इतनी साफ और सुंदर है कि देखने वाले तक चकित रह गए और वे सभी डॉक्टरों से इसी प्रकार साफ-सुथरी लिखावट की अपेक्षा रखते हैं जिससे मरीजों को अपने दवाइयां पढ़ने में आसानी हो और अधिक से अधिक जान सके।
जाने प्रिसक्रिप्शन पर्ची के बारे में
डॉ नितिन नारायणन (Dr Nitin Narayan) कि इस प्रिसक्रिप्शन पर्ची को व्हेन सीएसटी नाम के एक फेसबुक यूजर ने अपने अकाउंट में शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि यह केरल राज्य के डॉ नितिन नारायणन के द्वारा लिखी गई पर्ची है और ढेर सारे अन्य बातें भी लिखी हैं।
Kerala doctor's handwriting ✍️ pic.twitter.com/4oArJ21edl
— 🅱️ E🔺💲T (@Thalapathiramki) September 22, 2022
उनकी बातों से साफ झलक रहा है कि वे कहना चाहते हैं कि हमारे देश को डॉ नितिन जैसे डॉक्टरों की जरूरत है। इसके साथ ही इस पर्ची पर ढेर सारे कमेंट आए, जिसमें कई लोगों ने कहा कि डॉक्टर की ऐसी हैंडराइटिंग देखकर वे चकित हैं।
उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि वाकई में यह एक हाथ से लिखी गई लिखावट है कई लोगों का कहना है कि इतना साफ और सुंदर लिखा है कि मानो किसी प्रिंटिंग मशीन से लिखा हो। लोगों को केरल के ये डॉक्टर काफी ज्यादा पसंद आ रहे है।



