
Delhi: ट्रेन में सफर करने का अनुभव हमेशा से ही हमने प्राप्त किया है। क्योंकि ट्रेन में सफर करना काफी आरामदायक तथा सुविधाजनक होता है। ट्रेन में सफर के दौरान सुरंग से जाने का अनुभव भी आपने जरूर किया होगा।
वही ट्रेन को पटरी पर दोडते भी देखा होगा। इन सब का अनुभव लेना बहुत ही आम सी बात है। लेकिन कभी आपने समुद्र के अंदर से ट्रेन के गुजरने का अनुभव हासिल किया है। जी हॉं समुद्र के अंदर ट्रेन का सफर। अगर नहीं किया है, तो इसका अनुभव भी आपको बहुत ही जल्द मिलने वाला है।
समुद्र के अंदर सुरंग में जल्द ही आप कर पाएंगे ट्रेन का सफर
दरअसल भारतीय रेल मंत्रालय ट्रेन को समुद्र के अंदर से निकालने की तैयारी कर रहा है। बुलेट ट्रेन के बारे में तो आपने सुना होगा। बुलेट ट्रेन को पटरी पर दोडाने का काम अभी चल रहा है। देश की पहली बुलेट ट्रेन को शहर मुम्बई से अहमदाबाद (Mumbai To Ahmedabad) के मध्य में चलाया जायेगा यह बात तो आप जानते है।
अब खबर है कि इसी बुलेट ट्रेन को भारतीय रेल समुद्र के अंदर से 7 किलोमीटर नीचे चलाने की तैयारी कर रहा है। समुद्र से नीचे ट्रेन को चलाने के लिये सबसे पहले समुद्र के भीतर मे सुरंग बनाई जायेगी। उसके बाद में बुलेट ट्रेन इसके अंदर (Underwater Bullet Train) से निकलेगी। कब यह रूट बनकर तैयार होगा आइये जानते है।
अश्विनी वैष्णव ने दी इस विषय में जानकारी
हमारे देश के केंद्रीय रेल मंत्री (Railway Minister) जिनका नाम अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) है, उन्होंने जानकारी दी है कि बुलेट ट्रेन को रेल विभाग द्वारा 2026 तक शुरू कर देने का लक्ष्य रखा गया है। यह बुलेट ट्रेन मुबई शहर से अहमदाबाद के बीच संचालित होगी यह बात तो सभी जानते है।
Here's how Mumbai's under sea tunnel for bullet train will be! India's first High Speed Rail (HSR) project moves ahead. @nhsrcl has invited bids for the tunneling for 21 km (approx.) long tunnel, including 7km undersea tunnel using TBM & NATM (Package No. MAHSR-C-2). pic.twitter.com/3ho0jFA3rI
— Rajendra B. Aklekar (@rajtoday) September 23, 2022
इस ट्रेन के निर्माण का कार्य तथा रूट का निर्माण किस प्रकार से हो रहा है, इसकी जानकारी लेने के लिये रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कालुपुर तथा साबरमती के रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के लिये गये। वहा जाकर उन्होंने देखा की बुलेट ट्रेन को बनाने का कार्य वहॉ काफी तेजी से चालू है।
वंदे भारत के बाद बुलेट ट्रेन की भी होगी जल्द शुरूआत
उन्होंने इस जगह का निरीक्षण करके यह भी जानकारी दी की इस बुलेट ट्रेन को जिस रूट पर संचालित किया जाना है। उसका 80 किलोमीटर के मार्ग में पिलर लगा दिया गया है। अभी हाल ही मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा राज्य गुजरात को बंदे भारत ट्रेन के नाम से एक एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी जा चुकी है।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड से भी आप भली भांति परिचित है, इसकी स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा की है। जिसके बाद से कहा जा रहा है अब भारतीय रेल पूरी तरह से बदलने वाली है जिसकी शुरूआत हो चुकी है। वही बुलेट ट्रेन के आ जाने से भारतीय रेल का ओहदा और भी बढ़ जायेगा। आने वाले समय में भारतीय रेल की स्पीड हमें बढ़ते हुये दिखाई देगी।
समुद्र के अंदर किया जायेगा 2 सुरंग का निर्माण
बुलेट ट्रेन को समुद्र के अंदर से चलाने की तैयारी रेल विभाव के द्वारा जल्द ही शुरू की जायेगी। खबर है कि समुद्र के अंदर रेल विभाग द्वारा 2 सुरंग का निर्माण किया जायेगा। 2 ट्रेन इसलिए ताकि एक ट्रेक से ट्रेन आये तथा दूसरे ट्रेक से ट्रेन जाये। सुरंग के करीब में कुल 37 जगहो पर उपकरणो का निर्माण होगा जोकि पूरे 39 होंगे।
यह जो सुरंग समुद्र के नीचे निर्मित की जायेगी वह बांद्रा कुर्ला जो कॉम्पलेक्स है वहा से शिलफाटा के मध्य होगी। इस सुरंग को निर्मित करने की तैयारी अभी की जा रही है। उम्मीद हे कि आने वाले कुछ सालो में इस सुरंग के निर्मित होने के बाद बुलेट ट्रेन इस पर रफ्तार भरेगी।



