
Lucknow: आसमान में उड़ने का सपना एक गरीब परिवार देखता तो है, लेकिन उसका यह सपना पूरा कब होगा यह उसे भी नहीं मालूम होता। साधारण परिवार का इंसान अपने घर तक ही खुद को सीमित कर लेता है। जब बात एयरोप्लेन से कही जाने की होती है, तो अक्सर ही अमीर लोग इसमें बाजी मार जाते है। क्योंकि इसकी टिकट काफी ज्यादा होती है।
टिकट ज्यादा होने के साथ साथ कम दूरी के लिये एयरोप्लेन (Aeroplane) का इस्तेमाल बहुत ही कम किया जाता है। इस कारण लोग बस, ऑटो या फिर ट्रेन से ही आस पास जाना पसंद करते है। लेकिन अब आप कम दूरी के लिये भी आसमान में उड़ते वाहन का इस्तेमाल कर पाएंगे और आसमान में उड़ने का आपका सपना अब जरूर पूरा होगा।
जी हॉं अगर आप राज्य उत्तरप्रदेश से ताल्लुक रखते है, तो आपके लिये एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। खबर है की उत्तरप्रदेश में एक नया मॉडल आने वाला है। यह नया मॉडल उत्तरप्रदेश के पर्यटन मंत्रालय के द्वारा विकसित किया जा रहा है। इस मॉडल का नाम पीपीपी मॉडल (PPP Model) है। आखिर क्या है यह पीपीपी मॉडल आइये जानते है।
यूपी में तैयार किये जा रहे है हेलीपैड
अगर आप यूपी (UP) से है और चाहते है कि अपने मन चाहे शहर में हेलीकॉप्टर (Helicopter) से आस जाये, तो आपका यह सपना अब पूरा होगा। यूपी में किसी शहर में घूमने का प्लान अगर आप करते है, लेकिन समय ज्यादा लगने के कारण वहा जाने के विषय में कई बार सोचते है।
अब आपको इसकी चिंता करने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि अब आपको उत्त्रप्रदेश में पीपीपी मॉडल के तहत हेलीकॉपटर से किसी भी शहर के चक्कर लगाने की सुविधा दी जाने वाली है।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये की जा रही है शुरूआत
अब से उत्तरप्रदेश में हैलीपेड उपलब्ध होगा। जिसमें खड़े किसी भी हेलीकॉप्टर को आप एक टेक्सी के समान यहा वाहॉ जाने के लिये उपयोग कर सकते है। इसके लिये आपको बस किराया देना होगा। अब आप आसमान में उड़कर अपने पसंदीदा शहर को अपने परिवार के साथ देखने जा पाएंगे।
अपको बता दे कि यह पीपीपी मॉडल उत्तरप्रदेश के 5 शहर में शुरू होने वाला है। उत्तरप्रदेश राज्य के जो पर्यटन मंत्री है, जिनका नाम जयवीर सिंह है। उन्होंने जानकारी देते हूये बताया है कि उत्तरप्रदेश में पर्यटन स्थल की कनेक्टिविटी अच्छी हो और लोगो की आसमान में उड़ने की हसरत पूरी हो। इसलिए हेलीपैड को उत्तप्रदेश में विकसित किया जा रहा है।
जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) ने बताया कि इस हैलीपेड से मिलने वाले किराये को पर्यटन मंत्रालय के द्वारा मॉनिटर किया जायेगा। ऐसा इसिलए ताकि कंपनियां अपने हिासाब से मनमाने तरीके से पर्यटको से किराया ना ले सके।
इन 5 शहरो में बन रहे है हैलीपेड
उत्तरप्रदेश के पर्यटन मंत्री (UP Tourism Minister) जयवीर सिंह ने बताया कि यूपी के जिन शहरो में हैलीपेड बनाने की तैयारी हो रही है। उनके नाम प्रयागराज, लखनऊ, अयोध्या, मथुरा तथा आगरा है। जिसमें से मथुरा और आगरा शहर में हैलीपेड बनकर तैयार भी हो चुके है।
जयवीर सिंह ने बताया कि इन शहरो में अगले महीने से ही हेलीकॉप्टर किराये पर मिलने शुरू हो जाएंगे। वही अन्य शहर प्रयागराज, लखनऊ तथा अयोध्या में हैलीपेड बनाने की प्रोसेस चालू है। वहा पर भी बहुत ही जल्द किराये से हेलीकॉप्टर मिलने शुरू हो जायेंगे।
इस तरह कर पाएंगे चार्टर प्लेन तथा हेलीकॉप्टर में सफर
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) ने यह भी बताया कि किस तरह से हेलीकॉप्टर पर्यटको को उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर पीपीपी मॉडल के अंतर्गत पर्यटको मिलेगे। हेलीपैड में सभी रजिस्टर्ड कंपनियों के हेलीकॉप्टर तथा चार्टर प्लेन खड़े रहेंगे। जो भी व्यक्ति इसमे बैठकर किसी शहर में जाना चाहेगा उसे उसका चार्ज देना होगा।
किराया देने के बाद मे वह व्यक्ति जिस भी शहर में जाना चाहता है या फिर उस शहर के सिर्फ चक्कर लगाना चाहता है, तो वह किराया देकर वहॉं जा सकता है। हैलीपेड की शुरूआत करने का उत्तप्रदेश सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है वह चाहती है कि प्रदेश में पर्यटन को बढाया जा सके। उत्तप्रदेश सरकार का यह कदम काफी सराहनीय है। क्योंकि इससे जहॉं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वही आसमान में उड़ने का आम व्यक्ति का सपना भी पूरा होगा।



