
Delhi: इस पृथ्वी में बहुत से कीमती रत्न समाए हुए है। इन कीमती रत्न में नीलम (Neelam) का एक खास स्थान है। जिसके बारे में बहुत बार आपने सुना तथा देखा भी होगा। इस रत्न की अंगुठी अक्सर ही अपने कई लोगों की उंगली में देखी होगी।
नीलम (Blue Sapphire) एक बहुत ही महंगा रत्न माना जाता है। इतने महंगे रत्ना का किसी जगह एक साथ मिल जाना उस देश की लॉटरी लगने के समान है। रत्न से सम्बन्धित खबर इन दिनों श्रीलंका से आ रहीं है। खबर है कि श्रीलंका में लगभग 300 किलो वजन का नीलम मिला है।
खबर में दावा है कि श्रीलंका में मिला यह नीलाम पूरे दुनिया का सबसे अधिक बड़ा नीलम (World’s Largest Natural Corundum Blue Sapphire) है। कहा जा रहा है की इस नीलम का वजन पूरे 310 किलोग्राम है। इस नीलम को ‘क्वीन ऑफ एशिया’ (Queen of Asia) कहा जा रहा है और इसे देश श्रीलंका में एक प्रदर्शनी में रखा जा रहा है। इस नीलम को देखकर हर व्यक्ति हैरान हो रहा है। आइए विस्तार से खबर को जानते है।
100 करोड़ है नीलम की कीमत
310 किलो का नीलम जो श्रीलंका में मिला है, इसके मालिक चमिला सुरंगा है। वह कहते है कि जिस व्यक्ति ने उनके घर मे कुआं खोदा उसने ही उनको इस दुर्लभ पत्थर के विषय में बताया था। श्रीलंका के रत्नपुर में मिले बेशकीमती इस नीलम की मार्केट वैल्यू 100 करोड़ रुपये है।
कहा जा रहा है कि यह दुनिया मे अब तक का मिला सबसे बड़ा नीलम है। इस बेशकीमती नीलम की कहानी बहुत ही ज्यादा रोचक है। ऐसा इसलिये क्योंकि इसे एक बहुत ही सामान्य सी खुदाई में प्राप्त किया गया है।
आज से 3 महीने पहले यह नीलम खुदाई के दोरान मिला
इस नीलम को प्राकृतिक कोरन्डम ब्लू नीलम कहते है। इसको 3 महीने पहले देश श्रीलंका की कैपिटल कोलंबो से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक जगह जिसका नाम रत्नापुरा है, वहां से खुदाई के समय मे निकाला गया। कुआ की खुदाई करते-करते अचानक ही इस नीलम की खोज हुई।
आपको जानकारी दे दें की इस पूरी दुनिया में जितने भी नीलम पाए जाते हैं। उनमे से सबसे ज्यादा कोरन्डम पत्थर लगभग 90 प्रतिशत देश श्रीलंका (Sri Lanka) में मिलते हैं। यह देश सदियों से अनोखे रत्नों के कारण प्रसिद्ध हैं।
सर्टिफाइड किया जा चुका है इस कीमती रत्न को
जो जानकारी मिली है उसके हिसाब से इस जमीन का मालिक जिसके घर के पीछे कुएं के लिए खुदाई हो रहीं थीं। खुदाई होते होते ही उसके यहां पर से एक बहुत बड़ा खजाना मिल गया। जो खजाना हाथ लगा वह इतना बेशकीमती था कि घर मालिक के होश उड़ गये।
इस रत्न के बारे मे जेसे ही मालिक को पता लगा, तो उसने श्रीलंका की जो नेशनल रत्न तथा ज्वेलरी अथॉरिटी है उसमें इस नीलम रत्न को सर्टिफाइड भी करा दिया। सर्टिफाइड हो जाने के के बाद मे अब इस रत्न को इंटरनेशनल मार्केट में सेल करने की तैयारी की जा रहीं है। इस बेशकीमती रत्न की कीमत अरब में आंकी जा रहीं है।
अंदाजा है कि 400 मिलियन साल पहले यह नीलम बना होगा
प्रदर्शनी में इस नीलम को रखने से पहले श्रीलंका में बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा नीलम रत्न के लिए आशीर्वाद लिया गया। वहीं श्रीलंका कि जेमोलॉजिस्ट गामिनी जोयसा का कहना है कि आज से पहले मैंने इतना बड़ा रत्न अपनी आँखों से नहीं देखा।
310kg natural blue sapphire unveiled in Sri Lankahttps://t.co/wp6hRcEkUO pic.twitter.com/IJywiy7UGl
— Mothership.sg (@MothershipSG) December 13, 2021
उनका कहना है की यह नीलम लगभग 400 मिलियन साल पुराना हो सकता है। वही देश श्रीलंका के राष्ट्रीय आभूषण तथा रत्न प्राधिकरण के जो मुख्य अध्यक्ष है, जिनका नाम तिलक वीरसिंघे है।
Sri Lanka shows off a giant natural blue sapphire. Local gemologists said it was one of the rarest gems in the world https://t.co/DDja7KAxmQ pic.twitter.com/aQECdbsWc0
— Reuters (@Reuters) December 12, 2021
उन्होंने कहा कि यह नीलम एक विशेष अजूबा की तरह है। जो इस दुनिया का सबसे बड़ा आकार वाला नीलम भी है। आगे वह कहते है की इसका मूल्य इतना अधिक होने के कारण निजी संग्राहकों में इसके प्रति दिलचस्पी देखने को मिलेगी।




