इस बिज़नेस आईडिया के तहत सरकारी पैसो से काम शुरू करें, हर महिने लाखों रुपये की कमाई होगी

0
2180
Business Idea Money
Business and money presentation photo.

Delhi: कभी हम बिजनेस करना तो चाहते है, पर आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कर नहीं पाते। लेकिन अब से अगर कोई व्यक्ति जिसे बिज़नेस में इंट्रेस्ट/रुचि है, किन्तु उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत नही है, तो ऐसी कंडीशन में सरकार उसको खुद का बिज़नेस स्टार्ट करने के लिए बिज़नेस लॉन (Business Loan) देगी।

गवर्नमेंट जॉब हासिल करना हर किसी का सपना नही होता। कुछ ऐसे भी युवा पीढ़ी के लोग हैं, जिन्हें अपना खुद का ही बिजनेस स्टार्ट करना होता है। Business करने के लिए एक अच्छे आइडिया के साथ-साथ पूंजी/रूपए की भी आवश्यकता होती है।

loan and money
Loan and money presentation file image.

किन्तु हर बिज़नेस करने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति के पास जमा पूंजी या बाप-दादायो की वसीयत नही होती। ऐसे युवा जिनके पास बिज़नेस आईडिया तो है, किन्तु पैसा नही है। या फिर उनके घर के लोग उन्हें सपोर्ट नहीं करते तो उन्हे सरकार द्वारा 2500000 तक का लॉन (Loan) दिया जाता है।

किस तरह के व्यापार पर आपको मिलेगा लॉन आइए जाने

बिज़नेस करने के कई टाइप्स होते है जिनमें से कुछ ये है 1 मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस, 2 सर्विस बिज़नेस, 3 ट्रेंडिंग बिज़नेस, 4 रिटेल बिजनेस, 5 फ्रेंचेसी बिजनेस, 6 डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस, 7 मल्टीलेवल मार्केटिंग बिजनेस इत्यादि। लेकिन इनमें से 3 टाइप्स के बिजनेस के लिए आपको लॉन सरकार द्वारा दिया जाता है। वह 3 बिजनेस है, मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस, सर्विस बिज़नेस और ट्रेंडिंग बिजनेस।

मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस सर्विस तथा ट्रेंडिंग बिजनेस क्या है

मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस: इसमें आप कोई भी वस्तु को स्वयं बनाते हैं। इसके लिए आपको रॉ मेटेरियल तथा कुछ मशीन लगती है। इस व्यापार में आप जूते चप्पल बनाना मसाले बनाना निरमा साबुन अगरबत्ती कपड़े सिलना आदि कोई भी व्यापार कर सकते हैं।

सर्विस बिजनेस: इस बिजनेस में आप सेवा ग्राहकों को देते है। इसमें आप टिफिन सर्विस, ट्रांसपोर्ट सर्विस, कंसल्टिंग सर्विस, साफ सफाई की सर्विस ये सभी बिजनेस कर सकते हैं।

ट्रेडिंग बिजनेस: ट्रेंडिंग बिजनेस में आप अपनी कोई भी शॉप (Shop) ओपन कर सकते हैं। जेसे ऑटोमोबाइल शॉप, ग्रोसरी शॉप, कैमिकल प्रोडक्ट, आर्टी फेसियल ज्वैलरी की शॉप इत्यादि।

2500000 तक की सरकार से मिलेगी मदद

Prime Minister Employment Generation Programme (PMEGP) स्कीम के अनुसार आपको लॉन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद बैंक के ज़रिए आपको कॉल किया जाएगा। यदि आप डायरेक्ट बैंक जाते है तब बैंक आपको लॉन नहीं देगा।

Money Notes
Money Presentation Photo

आपको सबसे पहले PMEGP में अप्लाई करना होता है। फिर वह आपके आवेदन को पास करके बैंक को आपकी जानकारी भेज देगी उसके बाद मे बैंक आपको बुलाएगी। बैंक आपको आपके व्यवसाय के अनुसार 2500000 तक का लॉन देगी।

आवेदन के लिए क्या Document लगेंगे

ये योजना पुरी तरह से ऑनलाइन हैं। आपको सही वेबसाइट सिलेक्ट करना होगा उसके बाद अपना आवेदन फिल करना होगा। आवेदन करने के लिए आपको आपका आईडेंटी कार्ड देना होगा। जिसमें आपका आधार कार्ड और पेन कार्ड यह सब लगता है। जब आप आवेदन करेंगे तो बैंक मे डिटेल्स जाएगी फिर आगे की लोन प्रोसेस बैंक से ही होगी।

15 प्रतिशत से 35 प्रतिशत तक सरकार देती है सब्सिडी

गवर्नमेंट आपको व्यापार में लॉन देकर आपकी सहायता तो करती ही है। इसके साथ मे सब्सिडी के जरिए भी आपकी मदद करती है। सरकार आपको 15 प्रतिशत से लेकर 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी बिजनेस में देती है।

जिसका मतलब यह हे की सरकार हर तरह का प्रयास आपके बिजनेस के स्टार्ट होने के लिए करती है। तो अगर आपके पास पेसे नहीं है, लेकिन चाहते हैं कि एक अच्छा बिजनेस स्टार्ट करे, तो आज ही सरकार की PMEGP स्कीम में आवेदन कर लाभ उठाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here