खुशखबरी: अब शादीशुदा महिलाएं भी मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगी और अपने सपने पूरे करेंगी

0
1537
Miss Universe Pageant
Miss Universe pageant to allow married women, mothers to compete for 1st time. Married Women In Miss Universe Pageant From 2023.

Mumbai: दुनिया मे कई महिलाएं है जो देखने में काफी खूबसूरत है और वह अपनी खूबसूरती का इस्तेमाल मॉडलिंग और अच्छी अच्छी चीजों में करती है। हर महिला का सपना होता है कि वह अपना नाम बना सके फिर चाहे वह कोई भी फील्ड हो बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई खूबसूरत और टैलेंटेड महिलाएं हैं, जो अपने टैलेंट का प्रदर्शन करके अपना खुद का नाम बनाती है और पैसे कमाती है।

भारत में बहुत सी ऐसी महिला हैं, जो एक उम्र के बाद शादी के बंधन में बंध जाती हैं और अपने ग्रहस्थ जीवन में बिजी हो जाते हैं वह इन परिस्थितियों में अपने सपनों को दरकिनार कर देती हैं। मिस यूनिवर्स का सपना तो शायद हर सुंदर और खूबसूरत महिला का होता है, परंतु पहले इसमें एक बाउंड्री थी कि शादीशुदा महिला (Married Women) और बच्चे वाली महिला (Mother) इस कंपटीशन में भाग नहीं ले सकती थी, परंतु इस नियम में अब बदलाव आया है।

नए नियम के मुताबिक अब विवाहित स्त्रियां भी इस सौंदर्य प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकती हैं। इस नए नियम से सभी लोगों में काफी ज्यादा खुशी का माहौल है, तो आइए आपको इस पोस्ट के माध्यम से मिस यूनिवर्स के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे।

पहले का नियम

मिस यूनिवर्स ब्यूटी कॉन्टेस्ट (Miss Universe Pageant) के संशोधित नियम के पूर्व इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होती थी और वह अविवाहित होना जरूरी था। इस नियम से उन महिलाओं के सपने दब जाते थे जिनकी कम उम्र में ही शादी हो जाती थी और परिवार वाली बन जाती थी।

इस नियम में संशोधन किया गया। संशोधित नियम के अनुसार अब उन महिलाओं और माताओं को भी इस कंपटीशन में भाग लेने की अनुमति होगी। इस बदलाव से कई महिलाओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिल रही है और उन्होंने इस नियम को काफी सराहा है।

मिस यूनिवर्स 2022 की विनर एंड्रिया मेजा के द्वारा कही गई बातें

नियम में संशोधन होने के बाद जब यह बात बाहर वायरल हुई, तो मिस यूनिवर्स 2022 की विजेता रह चुकी एंड्रिया मेजा इस बात पर अपनी खुशी जताई और इन नए नियमों पर कहती है कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है की अब देश में महिलाओं को भी एक अच्छा खासा दर्जा मिल रहा है, जो परमिशन अभी केवल पुरुषो तक ही सीमित थी। अब वह महिलाओं को भी मिलेगी। इससे बढ़कर खुशी की बात कुछ और हो ही नहीं सकती। देश में इस बड़े बदलाव को देखकर मुझे बेहद खुशी हुई।

महिलाओं के चेहरे की खुशी का राज उनके सपनों से जुड़ा है

संशोधित नियम के पूर्व केवल अविवाहित महिलाएं ही इस प्रतियोगिता मैं भाग ले सकती थी। इस नियम के कारण जो महिलाएं विवाहित होती थी और उनका सपना होता था तो भी वे इस मैं हिस्सा नहीं ले पाती थी, परंतु अब इस नियम को बदल देने से उन महिलाओं को भी मौका मिलने वाला है, जो शायद इसी मौके की तलाश में थी।

वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले 75 वे मिस यूनिवर्स ब्यूटी कॉन्टेस्ट में विवाहित महिलाएं भी भाग लेंगे और अपना सपना पूरा करेंगे। इतना ही नहीं इस नियम के मुताबिक जो महिला मां (Mother Woman) बन चुकी हैं, उन्हें भी मौका दिया जाएगा चारों तरफ इस नियम की काफी प्रशंसायें हो रही है।

देश की कई महिलाओं ने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता विश्व के सभी देशों की महिलाओं को लेकर आयोजित किया जाता है, इसमें सभी देशों से आई महिलाएं पार्टिसिपेट करती हैं। विदेश की महिलाओं के साथ भारत के कई महिलाओं ने भी मिस यूनिवर्स का खिताब जीता वर्ष 2021 की मिस यूनिवर्स की विजेता भारत देश की हरनाज सिंधु रही।

इनके पहले सिंधु ने भारत की ब्यूटी क्वीन का खिताब जीता था। सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने वर्ष 1994 में और लारा दत्ता ने वर्ष 2000 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने सिर पर सजाया इन्हीं की तरह और भी कई महिलाएं हैं, जो हमारे देश के लिए मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here