यह कुत्ता 40 दिनों तक कंटेनर में बंद रहा, दूसरे देश पहुंचने पर दरवाज़ा खुला, तो लोग हैरान हो गये

0
1795
Panama Dog Story
Dog stuck in shipping container for 40 days is Panama Ministry's newest employee. Dog found after 40 days in shipping container story.

Delhi: स्पेन देश से आए एक शिपिंग कंटेनर को खोलते ही पनामा अटलांटिका के कर्मचारियो के होश उड़ गए। क्या था ऐसा उस कंटेनर में जिसकी वजह से कर्मचारी एकदम चौक उठे? तो आपको बता दें स्पेन देश से पनामा अटलांटिको बंदरगाह (Panama from Spain) पर एक शिपिंग कंटेनर को लगभग 40 दिन के सफर के बाद लाया गया।

कर्मचारियों के मुताबिक उस कंटेनर को खाली होना था, परंतु जब उन्होंने देखा तो वे हैरान रह गए, क्योंकि उस कंटेनर के अंदर एक कुत्ता (Dog in container) था, जो लगभग 40 दिनों से भूखा प्यासा उस कंटेनर के अंदर बंद हो गया था। यह कंटेनर अंडालुसिया से अंटलांटिक महासागर से होते हुए पनामा (Panama) पहुचा, तब तक इस कंटेनर के अंदर कुत्ता बंद रहा जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी।

चमत्कार तो तब हुआ जब 40 दिनों तक भूखा प्यासा कुत्ता जिंदा निकला, उसकी हालत काफी खराब हो गई थी, वो भूखे प्यासे होने के कारण काफी दुबला हो गया था और कमजोरी की वजह से वह लगभग मरने की स्थिति में पहुंच गया था। यह कुत्ता कारमेल रंग का है और इसकी उम्र करीब 1 वर्ष है।

जब देखा कि कुत्ता जिंदा है और उसकी सांसे चल रही है, तो उसे तुरंत पशु अस्पताल में उपचारित कराया कुछ महीनों के उपचार और प्रशिक्षण से वह दोबारा पहले जैसा हुआ और इसके बाद उसे कृषि मंत्रालय भेज दिया गया। यह एक फीमेल डॉग (Female Dog) है और इसका नाम मिली है।

भूख प्यास से लड़ते हुए अपने जीवन की जंग जीती मिली ने

सेसिलिया डी एस्कोबार ने बताया कि 1 वर्षीय मिली ना जाने किस तरह भूख प्यास के साथ 40 दिन बिताए वह कंटेनर एकदम खाली था। उसके अंदर खाने जैसी कोई चीज नहीं थी। ऐसे में एक ही बात दिमाग में आती है कि जिस प्राणी के पास खाने के लिए कुछ भी ना हो उस स्थिति में उस प्राणी को जीवित रहने की कोई आशा नहीं होती।

एक रिपोर्ट की माने तो यह कुत्ता दिसंबर 2021 मैं उस कंटेनर के अंदर बंद हो गया था, उसके बाद उसने 40 दिनों तक लगातार सफर किया। इस बीच अगर उसने अपनी मौजूदगी जताई भी होगी, तो उस कंटेनर के आसपास कोई भी नहीं था, जिसके कारण वह कंटेनर के अंदर बुरी तरह फस गया।

जब कंटेनर खोला गया तब देखा कि एक कोने में कुत्ता लगभग आखरी स्थिति में पड़ा हुआ है, उसके बाद उसके जीवित रहने का सोर्स भी देखा गया तब पता चला कि कंटेनर में एक छोटा सा छिद्र है। तब हमें लगा कि उसने अपने पंजे की मदद से उस छेद को कुरेदा होगा और बारिश का पानी पी कर खुद को जीवित रखा। उस कुत्ते की मदद स्वयं भगवान ने की, क्योंकि इन 40 दिनों में काफी ज्यादा बारिश हुई, जो उसके लिए अमृत थी।

पनामा के पशु चिकित्सालय में किया गया उपचार

कर्मचारियों ने देखा कि कंटेनर के अंदर बंद कुत्ता अभी जिंदा है, तो उन्होंने थोड़ी भी देर नहीं की और तुरंत उसे पनामा के पशु चिकित्सालय में भर्ती किया और जहां उसका इलाज चला। जब कुत्ते को अस्पताल ले जाया गया था उस वक्त उस कुत्ते का वजन मात्र 4 किलोग्राम बचा था।

पनामा के एक पशु चिकित्सक और वहां के प्रशासक ह्यूगो टुरिल्लाज़ी ने उस कुत्ते का इलाज किया और बताया कि जब मिली उनके पास आई थी तब वह बेहद कमजोर और खराब स्थिति में थी। उन्होंने यह भी बताया कि जब मिली कंटेनर के अंदर बंद थी। तब वह काफी हष्ट पुष्ट थी, जिसकी वजह से वह इतने लंबे समय को बिता सकी।

उसने इन 40 दिनों में बारिश के पानी को पिया और भूख लगने पर वह कंटेनर की परत को चांटा करती थी और उसने खुद का पेशाब भी पिया था। उस कुत्ते में जीने की चाहत थी, इसीलिए वह आज जिंदा है और यह किसी चमत्कार से कम नहीं, इसीलिए उसे मिलाग्रोस यानी चमत्कार नाम दिया। उसे हमने मिली द लिटिल स्पैनियार्ड भी कहा। उपचार से मिले अब पहले की तरह स्वस्थ और तंदुरुस्त हो गई है।

बेहद मुश्किलों से ठीक किया गया

डॉक्टरों ने बताया कि मिली 40 दिनों तक बंद रहने की वजह से उसका स्वास्थ्य काफी ज्यादा खराब हो चुका था, वह अपनी इच्छाशक्ति और सोचने समझने की शक्ति सब भूल चुकी थी। उपचार के शुरुआती 5 महीने उसके लिए काफी कठिन साबित हुए उसको जीवित रखना डॉक्टरों की टीम के लिए भी एक चैलेंज था।

कुत्तों की सबसे पावरफुल शक्ति उनकी सूंघने की शक्ति होती है, जो मिली ने खो दिया था धीरे-धीरे उसने फलों और सब्जियों को सुनना प्रारंभ किया। इसके बाद धीरे-धीरे अपने वास्तविक जीवन में लौटी और आज वह इतनी तंदुरुस्त हो गई है कि वह एयरपोर्ट (Airport) में अपनी सेवा दे रही।

hhttps://www.youtube.com/watch?v=Jy4Y3VkUNBo

मिली (Dog Millie ) के ट्रेनर ने मिली की खासियत बताई और कहा कि मिली में एक दोस्ती का विशेष गुण है और वह अच्छी तरह खाती पीती है और वह काफी बेबाक भी है। वह लोगो के साथ काफी जल्दी लोगो में घुल मिल जाती है।

विशेष प्रकार की ट्रेनिंग दी जा रही हैं

मिली को कई तरह की ट्रेनिंग दी जा रही हैं, वह सब्जी और फलों को बहुत जल्दी पहचान लेती। अब मिली एक विशेष प्रकार की ट्रेनिंग ले रही है, जिसमें वह अफ्रीकी घोंघे को अपने सुनने की शक्ति से खोज कर निकालेगी। मिली एक विश्वास पात्र मेंबर है, जो खाने-पीने के खर्चे और प्यार से रखने पर वह देश के हित के लिए काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here