
Delhi: हमारे देश में ऐसे लोगों की बहुत बड़ी संख्या है, जोकि असंगठित क्षेत्रो मे काम करते है। हमारे देश मे ऐसे बहुत से लोग है जो मजदूरी करते हैं। ईंट की भट्टी मे काम करते है। घरेलू मजदूर है। रिक्शा चालक है या फिर छोटे व्यापारी हैं। इनमे से हर कोई जीवन जीने के लिए मेहनत करता है।
हम जानते है कि एक समय ऐसा आता है, जब शरीर साथ नहीं देता। जिसके बाद में लोग काम नहीं कर पाते हैं। भले ही लोग काम नहीं कर पाते उनको बुढ़ापा आ जाता है। फिर भी हम जानते है कि पैसों की आवश्यकता उनको उस समय भी रहती हैं। ऐसी स्थिति मे लोगों की मदद के लिए सरकार सोशल सिक्योरिटी प्रदान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाती है।
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना जिसमें 3000 मिलती है पेंशन
कुछ इसी प्रकार की एक पेंशन योजना (Pension Scheme) है। जोकि सरकार चला रहीं है। इस पेंशन योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना (Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana) है। यह योजना ऐसे लोग जो असंगठित क्षेत्रो में काम करते है। उनको बुढ़ापे में सहायता प्रदान करने के लिए है।
इस स्कीम के अंतर्गत असंगठित क्षेत्रो पर कार्य करने वाले लोग को 3000 रुपये की हर महिने पेंशन सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। लेकिन असंगठित क्षेत्रो पर कार्य करने वाले लोग को इस का फायदा प्राप्त करने के लिए 55 से लेकर 200 रुपये का निवेश प्रत्येक महीने करना होता है।
योजना के फायदे के लिए 18 से 40 साल के बीच करना होगा आवेदन
आपको बता दे जिस पेंशन योजना (Pension Yojana) की हम बात कर रहे है। उसका फायदा लोगों को 60 वर्ष होने के बाद मे मिलता है। इस स्कीम का फायदा प्राप्त के लिए किसी भी व्यक्ति को 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच में आवेदन करना होता है। तथा पेंशन मिलने की बात करे तो वह पेंशन लोगों को उनके निवेश किए गए पेसे के अनुसार मिलती है।
15000 से कम होनी चाहिए हर महिने की आमदनी
इस पेंशन योजना का फायदा लेने के लिए कुछ शर्तें भी है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा है जिसकी महीने मे आमदनी 15,000 रुपये है या उससे अधिक है। तो इस पेंशन योजना का लाभ वह व्यक्ति नहीं उठा सकता।
वह व्यक्ति इस पेंशन स्कीम के लिए आवेदन ही नहीं कर सकता। साथ ही वह लोग जो कि इनकम टैक्स (Income Tax), ईपीएफओ (EPFO), या फिर एनपीएस (NPS) भरते है। या फिर वह व्यक्ति ईएसआईसी (ESIC) के मेंबर है। तो इस पेंशन स्कीम के लिए वह शख्स Apply नहीं कर सकते।
55 से 200 रुपये तक हर महिने करना होगा निवेश
इसके अलावा इस स्कीम का फायदा लेने के लिए आपको 18 साल की पूरी करना भी जरूरी है। अगर 18 साल की आयु आपकी कम्प्लीट है। तब ही इस योजना का फायदा लेने के लिए आप आवेदन दे सकते हैं।
Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana is the first and biggest social security scheme for unorganized sector workers.
Under this scheme, every laborer is insured for a minimum pension of Rs. 3,000 per month after completing 60 years of age. pic.twitter.com/kLLHX1PCbj
— BJP (@BJP4India) May 1, 2020
इस योजना के अंतर्गत अगर 3000 रुपये की हर महिने पेंशन आपको चाहिए। तो आपको 55 रुपये हर महिने निवेश करना होगा। लेकिन अगर आपकी उम्र ज्यादा है अर्थात अगर आपकी उम्र 40 वर्ष है। और 40 की उम्र मे आप इस पेंशन स्कीम के लिए आवेदन करते हैं। तो प्रतिमाह आपको 200 रुपये जमा करने होंगे।
म्रत्यु हो जाने पर पत्नी या पति को मिलती रहेगी पेंशन
अक्सर ऐसा होता है की किसी योजना को हम शुरू तो करते है। लेकिन कभी कभी इसका फायदा हम नहीं ले पाते। लेकिन इस योजना में एसी व्यवस्था भी है की अगर कभी ऐसा हो कि पेंशन शुरू करने वाले व्यक्ति की या पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्ति कि मृत्यु हो जाए। तो उस व्यक्ति की पत्नी या फ़िर महिला के पति को इस पेंशन योजना के पेंशन की राशि प्राप्त होती रहेगी।
Giving dignity to labour and workers of the unorganized sector.
Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana enables assured Rs 3,000/- monthly pension for labourers. 45 lakh labourers have enrolled under the scheme in which 47% of subscribers are women. #EmpowermentOfAll pic.twitter.com/UyOZp7grv4
— BJP (@BJP4India) June 14, 2021
इस तरह यह पेंशन योजना हर तरह से आपके लिए फायदेमन्द है। इस पेंशन स्कीम से कोई भी व्यक्ति अपने बुढ़ापे को अच्छा सुरक्षित और खुशियों से परिपूर्ण बना सकते हैं। हर महीने का खर्चा निकालने के लिए 3000 रुपये की रकम काफी हद कर पर्याप्त रहेगी।




