
Photo Credits: Twitter
Indore: भारतीय समाज में शादी दो व्यक्तियों के बीच नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच होती है। एक लड़की का कर्तव्य होता है कि वह अपने पति के परिवार को संभाले और लड़के का कर्तव्य होता है कि दूसरे घर से आई किसी और की बेटी को वह हर सुख सुविधा दें और साथ ही उसके परिवार को भी संभाले।
जीवनसाथी शब्द के मायने बहुत बड़े है। व्यक्ति अपना बचपन माता-पिता के साथ बिताता है और जवानी शादी के बाद अपने पति या पत्नी के साथ। बुढ़ापा एक ऐसी उम्र होती है जिस उम्र में पति पत्नी के साथ बच्चे उन्हें संभालते है। परंतु अक्सर देखा है कि बुढ़ापा आते-आते तक पति पत्नी को खो देता है या पत्नी पति को खो देती है।
ऐसी स्थिति में उस बूढ़े व्यक्ति या स्त्री (Old Person) का जीवन काफी कठिन हो जाता है, जिस समय लोगों की जरूरत होती है, उस समय उनके पास शायद कोई नहीं होता, इसलिए वे खुद को काफी अकेला महसूस करते हैं। आज की कहानी कुछ ऐसी ही है, जिसमें एक बेटी ने अपने बूढ़े पिता की शादी (Old Father Marriage) दोबारा कराई, जिससे वह अकेले अपना जीवन ना बताएं और एक महिला को भी एक आदमी का सहारा मिल सके।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शादी की तस्वीर वायरल (Viral Marriage Photo) हो रहे हैं, यह तस्वीर में एक 71 वर्षीय व्यक्ति (71 Year Old Man) दोबारा शादी (Remarriage) कर रहा है। इस तस्वीर को देख और इसकी कहानी को पढ़ लोग काफी भावुक हुए और उनके इस काम की सराहना की।
आपको बता दे यह तस्वीर कोई और नहीं बल्कि उस व्यक्ति की अपनी बेटी ने ट्विटर पर शेयर की। जानकारी के मुताबिक इस व्यक्ति की पहली पत्नी की मृत्यु 5 वर्ष पहले हो गई थी। तब से वह व्यक्ति अपना जीवन अकेले व्यतीत कर रहा था, परंतु उसकी बेटी अदिति ने उनकी एक बार फिर से शादी कराई और नवविवाहित पति पत्नी की तस्वीर को फेस मास्क के साथ वरमाला लिए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।
बेटी के द्वारा पिता की दूसरी शादी की तस्वीर शेयर की गई
बेटी अदिति ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की दूसरी शादी की तस्वीर शेयर किया और कैप्शन में लिखते हुए कहती हैं कि “यह मेरे 71 वर्षीय पिता है जो पिछले 5 वर्षो से एक विधुर और अकेला जीवन जी रहे है। 5 वर्षों के बाद मेरे पिता ने एक विधवा स्त्री से एक बार फिर शादी रचाई। मां के जाने के बाद मेरी दिल से इच्छा थी कि मेरे पिता एक बार फिर शादी करें और अपना बाकी बचा जीवन खुशी-खुशी बिताए”। उनका मानना है कि कोई भी व्यक्ति अपना जीवन अकेले नहीं बता सकता उसे अपने साथ जीवन साथी की जरूरत पड़ती है।
आगे कहती हैं कि यह केस बिल्कुल भी आसान नहीं है, काफी सेंसरशिप है, क्योंकि भारत के कानूनों में दूसरी शादी और इस तरह शादी करने का कोई सीधा और सरल कानून नहीं बना। वे नहीं जानती कि समाज इस शादी को स्वीकार करेगा या नहीं और हम यह भी नहीं जानते कि इन दोनों नव विवाहित जोड़ों के बीच उनका रिश्ता कैसा होगा।
काफी तेजी से वायरल हो रही है तस्वीर
यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और इसके साथ ही लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। देखते-देखते इसकी लाइक्स बढ़ते ही जा रही हैं। सोशल मीडिया के द्वारा सभी देखने वाले लोग नवविवाहित जोड़े को खूब आशीष और अपना प्यार दे रहे हैं।
I m so happy that ur father got remarried. I think every body has right to live their life.Who care about peoples.But,they have to accept each other since they agreed to remarry.They have to help each other,not peoples. Has right to remarry to divorced n widowed
— Sk/usa. SSRian. (@Sk10497272) April 28, 2021
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि मुझे खुशी है की इन दंपतियों को एक बार और मौका दिया गया क्योंकि मेरा मानना है कि व्यक्ति को अपना जीवन अपनी तरह से जीना चाहिए ना कि दुनिया के लोगों की तरह। लोगों का काम है कहना। परंतु इन दोनों पति-पत्नि को एक दूसरे को समझना होगा और एक दूसरे का साथ देना होगा। क्योंकि इन दोनों ने अपनी रजामंदी से शादी की है। फिर दोनों एक दूसरे की मदद करें और समाज वाले अपना काम।
शेयर तस्वीर को सब अपनी-अपनी राय दे रहे
जब 71 वर्षीय पुरुष के पुनर्विवाह की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सभी यूजर ने अपनी अपनी भावनाएं जाहिर की। एक यूजर ने तो यह भी कहा कि बुढ़ापा एक दर्द है। पार्टनर्स का एक दूसरे को ना समझना काफी खतरनाक मोड़ ले सकता है।
यह यूजर अदिति से कहता है कि आप अपने पिता की देखभाल करें, क्योंकि आज भी आपके पिता को आपकी जरूरत है। मेरे माता पिता की शादी के 65 वर्ष गुजर गए है वे आज एक दूसरे का सहारा बने हुऐ है। उनको अलग करना नामुमकिन है।



