भले ही गौतम अडानी भारी कर्ज में दबे हों, अडानी ग्रुप के बिज़नेस की यह रिपोर्ट आपको हैरान कर देगी

0
1683
Gautam Adani
Gautam Adani File Photo Credits: IANS

Surat: गौतम अडानी (Gautam Adani) कि चर्चा हमेशा ही अखबारों, न्‍यूज चैनलों, और सोशल मीडिया पर होती रहती है। चाहे उनके बिजनेस से संबंधित कोई चीज हो या संपत्ति को लेकर हमने हमेशा ही देखा है कि वह विवादों में घिरे रहते है। इस बार उनकी चर्चा उनके बिजनेस कि वजह से नहीं बल्‍कि उनके कर्जे कि वजह से है।

फिच कि रेटिंग्‍स में यह बताया गया है कि गौतम अडानी जिन्‍हें हमारे देश में अमीर व्‍यक्‍तियों (Richest Persons) में स्‍थान दिया जाता है। वह कर्ज के तले दबे हुये है। क्रेडिट नोट ने अपनी रिपोर्ट से दावा किया है कि अगर अडानी कि कंपनी डूब गई, तो हमारे देश कि इकॉनॉमी पूरी तरह से चरमरा जायेगी।

ब्‍लूमबर्ग क‍ि रिपोर्ट में यह तक बताया गया है कि अडानी ग्रुप का कर्ज एशिया में इक्‍विटी रेश्‍यो में दूसरा सबसे बुरा प्रदर्शन कर रही है। यह रेश्‍यो 2021 फीसदी है। जिससे यह साबित होता है कि अडानी कि कंपनी बहुत ही भारी कर्जे में डूबी हुई है।

अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि अडानी कि कंपनी के कर्जे में डूबे होना। क्‍या देश के लिये चिंता का विषय है। तो आइये इस शंका को इस पोस्‍ट के माध्‍यम से दूर करने का प्रयास करते है।

गौतम अडानी कि संपत्ति अडानी ग्रुप के कर्जे से पूरे 5 गुना है‍

अडानी ग्रुप (Adani Group) के कर्जे कि बात करें तो 2022 मार्च के आकड़ो के अनुसार उन पर कुल 2.2 लाख करोड़ का कर्जा है। देखने मे यह कर्जा बहुत ही ज्‍यादा नजर आता है। लेकिन आपको जब अडानी ग्रुप कि नेटवर्थ के विषय में जानकारी मिलेगी, तो आप खुद ही समझ जायेंगे कि यह कर्ज तो गौतम अडानी के लिये कोई बड़ी बात नहीं है।

Money india

आपको बता दे कि गौतम अडानी कि नेटवर्थ पूरे 140 अरब डॉलर है। जिसे इंडियन करेंसी में गिना जाये तो यह 11.18 लाख करोड़ होती है। मतलब साफ है कि अगर कुछ होता है, तो अडानी जी बहुत ही आसानी से इस कर्जे को चुका पाएंगे।

वास्‍तव मे यह कर्ज नहीं है 2.2 लाख करोड़

रिपोर्ट में यह साबित हुआ है कि जो कर्जा अडानी ग्रुप के ऊपर बताया जा रहा है। दरअसल इस कर्ज में कम अवधि बाले कर्ज को भी एड किया गया है। इस कर्ज में से 0.35 लाख करोड़ का लोन प्रमोटर्स ने तमात कंपनियों को प्रदान किया है। इस कर्ज में से 0.21 करोड़ का कर्जा शॉर्ट टर्म लोन से संबंधित है।

अगर इन दोनों कर्ज को घटा दिया जाये तो 2.2 लाख करोड़ कि रकम सिर्फ और सिर्फ 1.64 लाख करोड़ तक कि रह जाती है। वही कंपनी के बैंलेंस शीट (Balance Sheet) कि बात करें, तो 0.27 लाख करोड़ कैश है। जिससे यह कर्जा सिर्फ 1.37 लाख करोड़ रूपये का ही रह जायेगा।

उनकी बैलेंस सीट देखकर होगा सारा कंफ्यूजन दूर

कर्ज कि वजह से अडानी ग्रुप पर काफी उंगलिया उठाई जा रही है। इसे कनेक्‍ट करके अडानी ग्रीन से जोड़ा जा रहा है। ब्‍लूमबर्ग (Bloomberg) ने अपनी रिपोर्ट में यह बताया कि अडानी ग्रीन पर 2021 फीसदी कर्ज इक्‍विटी रेशो है।

यह बात सच है कि अडानी ग्रुप पर काफी कर्ज है। लेकिन अडानी ग्रुप सिर्फ नुकसान ही नहीं झेल रहे। बल्‍कि उनका बिजनेस काफी प्रॉफिट में भी चल रहा है। आइये उनकी बैलेंस सीट से समझने का प्रयास करते है।

अडानी कि कंपनी का रेवेन्‍यू 2018 में केवल 1480 करोड़ का था। जो 2020 में 2548 करोड़ हो गया। वही 2022 कि बात करें तो यह रेवेन्‍यू 5133 करोड़ हो चुका है। जिससे यह साबित होता है कि कंपनी लगातार ही मुनाफे में जा रही है। लॉकडाउन में भी कंपनी के मुनाफे पर ज्‍यादा फर्क नही पड़ा।

उनकी कमाई का डिस्‍कसन किया जाये तो 2018 में अडानी ग्रुप को 137 करोड़ के लॉस में दिखाया गया। जो 2020 में केवल 61 करोड़ ही रह गया। वही 2021 में मुनाफा 176 करोड़ था और 2022 में यह मुनाफा 488 करोड़ को हो गया। वही डेट टू इक्विटी की बात करे तो यह 2018 में 7.25 था। जो 2020 में 18.45 हुआ और 2022 में यह 43.86 हो गया।

चार साल में एक लाख बना 1.12 करोड़

भले ही अभी अडानी के कर्जे में होने कि खबर हो लेकिन उनसे संबंधित निवेशक यह जानते है कंपनी इसे बहुत ही आराम से मैनेज कर लेगी। कंपनी के शेयर कि बात करे तो यह 2018 में 21.50 रूपये का था। जोकि अब 2404 हो चुका है।

अडानी ग्रीन ने 112 गुना रिटर्न प्राप्‍त किया है। उनके कर्जे के चलते मामूली सी गिरावट उनके शेयर में देखने मिली। जोकि सिर्फ 1.8 अरब डॉलर कि थी। अब वह धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। उनकी संपत्ति जो 137.5 अरब डॉलर थी। वही अब यह संपत्ति 140 अरब डॉलर हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here