Hamza Bin Laden Photo Credits: AP News(The Associated Press)
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा अफगानिस्तान-पाकिस्तान की बॉर्डर पर अमेरिका की आतंक विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले हमजा बिन लादेन (Hamza Bin Laden) को मार गिराया है। अब तक इस बात की जानकारी सामने नही आई है की Hamza Bin Laden कब किस समय मारा गया। 2011 में अपने पिता ओसामा बिन लादेन की मृत्यु के बाद हमजा बिन लादेन को आतंकी संगठन अकायदा का प्रभारी नियुक्त किया गया था।
इससे पहले अगस्त के प्रारम्भ में अमेरिकी Media ने हमजा बिन लादेन के मारे जाने इन्फॉर्मेशन दी थी। जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी अधिकारियों ने मानने से साफ मना कर दिया था। अमेरिका ने इसी वर्ष फरवरी में लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन के ऊपर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा था।
खबरो के अनुसार आतंकी ओसामा बिन लादेन जिसने 2001 में एक विमान हाईजैक करके अमेरिका के World ट्रेड सेंटर से टकरा कर गिरा दिया था। इस हमले में 3000 लोग को अपनी जान गवानी पड़ी थी। जिसके बाद अमेरिका ने 2 मई 2011 को दुनियां के सबसे क्रूर आतंकवादी को पाकिस्तान के एबटाबाद शहर में जो कि उसकी राजधानी से केवल 60 KM की दूरी पर है में पकड़ कर ढेर कर दिया था।
अलकायदा का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद उसके बेटे हमजा बिन लादेन को उसका वारिस चुना गया था। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक बयान में बोला था कि हमजा बिन लादेन की मौत से न केवल अल-कायदा को घात पहुंची है बल्कि इससे उसके पिता से प्रतीकात्मक रिश्ते भी समाप्त हो गए हैं, इससे अलकायदा की परिचालन गतिविधियां को अंजाम देने वालो पर भी असर पड़ेगा।
The White House says Hamza bin Laden, the son of the late al-Qaida leader who had become an increasingly prominent figure in the terrorist organization, was killed in a U.S. counterterrorism operation in the Afghanistan-Pakistan region. https://t.co/mJM56lkIPp
— The Associated Press (@AP) September 14, 2019
Osama Bin Laden’s son Hamza Bin Laden killed in Afghanistan Pakistan region By US Operation.
हमजा का Last ज्ञात सार्वजनिक बयान 2018 में अलकायदा की Media शाखा द्वारा जारी किया गया था। हमजा बिन लादेन ने उस मैसेज में सऊदी अरब को चेतावनी दी थी और अरब प्रायद्वीप के नागरिको को विद्रोह करने के लिए उकसाया था। सऊदी अरब ने इस साल मार्च में उसकी नागरिकता रद्द कर दी थी।
ओसामा बिन लादेन के 20 बच्चों में से 15वें और उसकी तीसरी पत्नी का बेटा हमजा बिन लादेन लगभग 30 साल का था। अल-कायदा में वह एक नेता के रूप में सामने आ रहा था। हमजा पर फरवरी 2019 में विदेश विभाग ने एक मिलियन डॉलर के इनाम का ऐलान किया था।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हमजा बिन लादेन का नाम इसी वर्ष 28 फरवरी को अपनी प्रतिबंधित लिस्ट में डाल दिया था, जिसके बाद से हमजा बिन लादेन पर यात्रा पर रोक लगने के साथ ही उसकी संपत्तियां भी जब्त कर ली गई थीं।



