इस राज्य में टाटा 2600 करोड़ का नया स्टील प्लांट खोल रही है, युवाओं को बम्पर नौकरियां मिलेंगी

0
2004
Tata Steal Plant
Ratan Tata Photo Credits Twitter.

Ludhiana: रतन टाटा के ग्रुप टाटा (Tata Group) ग्रुप की चर्चा देश के कोने कोने मैं है। हमेशा ही कुछ नया इस ग्रुप के द्वारा किया जाता है। जिस वजह से यह ग्रुप खबरों मे छाया रहता है। कुछ ऐसा ही नया टाटा ग्रुप के द्वारा फिर से किया जा रहा है।

खबर है कि मशहूर बिजनेस ग्रुप जिसका नाम टाटा स्टील (Tata steal) है। वह राज्य पंजाब में एक नया स्टील प्लांट ओपन करने जा रहा है और इसके लिए राज्य पंजाब सरकार से टाटा ग्रुप ने करार भी कर लिया है। आपको बता दें कि यह प्लांट हर साल पूरे 0.75 मिलियन टन के स्टील का Production करने की कपैसिटी रखता है।

पंजाब में स्थापित होगा नया स्टील प्लांट

राज्य पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagmant Maan ने कहा है कि प्लांट के ओपन हो जाने के बाद मे व्यापक स्तर पर पंजाब के सभी युवाओं को इस प्लांट मे नौकरी दी जाएगी। टाटा ग्रुप का स्टील उत्पाद क्षेत्र में काफी बड़ा नाम है।

हम देख रहे हैं कि टाटा स्टील पूरे देश में अपना कारोबार लगातार ही बढ़ाता जा रहा है। बीते दिनों ही यह खबर आई थी कि टाटा स्टील (Tata Steal) ने स्टील कंपनी जिसका नाम नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड है, उसे कर्ज मे डूबने की वजह से टेकओवर किया है।

नए प्लांट से प्रत्येक वर्ष होगा 0.7 मिलियन टन का स्टील उत्पादन

इस नए स्टील प्लांट मे टाटा स्टील के अनुसार जल्द ही उत्पादन प्रारंभ कर दिया जाएगा। राज्य पंजाब के मुख्यमंत्री जोकि भगवंत मान (Bhagwant Mann) है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि टाटा ग्रुप को शहर लुधियाना (Ludhiana) में कुल 2,600 करोड़ रुपये के स्क्रैप पर आधारित नए स्टील प्लांट को बनाने के लिए आवश्यक भूमि आवंटन करने के लिए पत्र 26 अगस्त दिन शुक्रवार को सौंप भी दिया है।

Industrial Plant Presentation Photo

आपको बता दे कि यह स्टील प्लांट हाईटेक वैली इंडस्ट्रियल एरिया (Hi-tech Valley Industrial Area) पर बनेगा और इस प्लांट से हर साल 0.7 मिलियन टन तक का स्टील उत्पादित होगा। ऐसे में स्टील के उत्पादन के साथ साथ राज्य और देश का विकास भी होगा। इससे लोगो को रोजगार भी मिलेगा।

प्लांट के स्थापित होने से युवाओ को मिलेगा रोजगार

राज्य पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब राज्य मे औद्योगिक विकास बढ़ाने के लिए देश की फेमस कंपनी टाटा को राज्य में स्टील प्लांट लगाने के उद्देश्य से भूमि का आवंटन किया गया है।

ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि इससे पंजाब राज्य के सभी युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। ग्रुप टाटा स्टील के एमडी (मैनेजिंग डायरेक्टर) जिनका नाम टीवी नरेंद्रन है, उन्होंने कहा कि इस नए स्थापित किए जाने वाले प्लांट में पूरे 100 प्रतिशत स्क्रैप पर आधारित Steal Production किया जाएगा।

टाटा स्टील विश्व की दसवीं सबसे बड़ी स्टील कंपनी

टाटा स्टील भारत का सबसे Famous ग्रुप है। जिसके मालिक रतन टाटा है। आपको बता दे कि टाटा स्टील का कारोबार पूरे विश्व मे 7 महाद्वीप मे से 5 महाद्वीपों मे फेला है। देशों की बात करे तो भारत समेत टाटा स्टील का बिजनेस 26 देशों में फैला हुआ है।

टाटा स्टील दुनिया की सबसे बड़ी स्टील के उत्पादन वाली कंपनियों मे 10वे स्थान पर है। आपको बता दे कि टाटा स्टील (Tata Steel) का भारत में सबसे बड़ा प्लांट झारखंड के जमशेदपुर में स्थित है।

यह स्टील प्लांट हर साल 10 मिलियन टन का स्टील Produce करता है। अगर साल भर के कच्चा स्टील उत्पादन की बात करे, तो टाटा स्टील ओवरऑल सालाना 34 मिलियन टन का कच्चा माल उत्पादित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here