दुनिया की इस सबसे लम्बी सड़क की कुल लंबाई 30000 KM है, यह इन खास 14 देशों से गुजरती है, जानें

0
1960
Longest Road Highway
Longest Highway Road File Photo Credits Flickr.

Delhi: अमेरिका में इस दुनिया का सबसे अधिक लंबा पैन हाईवे मौजूद है। जोकि अमेरिका के बहुत से एरिया से होकर गुजरता है। इस हाईवे की लंबाई इतनी अधिक है कि इसका गिनीज बुक ऑफ बर्ल्‍ड रिकॉर्ड में नाम तक दर्ज हो चुका है। यह हाईवे ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं जहॉं से होकर ना गुजरे बर्फीले क्षेत्र हो या फिर रेगिस्‍तानी क्षेत्र। शुष्‍क से लेकर सर्द मौसम हर तरह के जगहों से यह हाईवे गुजरता है।

आपको बता दे हम जिसे हाईवे कि बात कर रहे है, वह उत्‍तरी अमेरिका तथा दक्षिणी अमेरिका दोनों के ही 30000 किलोमीटर तक की दूरी को तय करता है। इस हाईवे को सबसे लंबी सड़क होने का खिताब भी प्राप्‍त है। हालांकि इस पर आसानी से चल पाना काफी मुश्‍किल है।

इस हाईवे से संबंधित ऐसी बहुत सारी बातें है, जो इसको दूसरे हाईवे से काफी अलग बनाती है। आज हम इस पोस्‍ट कि सहायता से इस संसार के सबसे अधिक लंबे अमेरिकन पेन हाईवे (Pan-American Highway) के विषय में जानेंगे। जिसे जानने के बाद आप हैरान भी होंगे।

इन शहरों से होकर गुजरता है अमेरिकन पैन हाईवे

यह पैन हाईवे (Pan Highway) बहुत से देश और बहुत से शहरों से होकर गुजरता है। आपको बता दे कि यह हाईवे ग्‍वाटेमाला, एल सल्‍वाडोर, मेक्सिको, निकारागुआ, होंडुरस, कोस्‍टा रिका, उत्‍तरी अमेरिका के पनामा से भी गुजरता है। इसके बाद यह हाईवे पेरू, चिली, इक्‍वेडोर, कोलंबिया और फिर अर्जेंटीना शहर से होते हुये देश दक्षिण अमेरिका कि ओर चला जाता हे।

ड्राइविंग कर पाना है बहुत मुश्‍किल

इस हाईवे पर ड्राइविंग कर पाना उतना आसान नहीं हो पाता है, क्‍योंकि यह हाईवा अलग अलग मौसम और परिस्थिति तथा क्षेत्र के हिसाब से गुजरता है। इसके पूरे रास्‍ते कि बात करें तो कही पर इसके रेगिस्‍तान पड़ता है, तो कहीं पर घने जंगल मिलते है। ऐसे में लोगों के लिये ड्राइविंग कर पाना काफी खतरनाक हो जाता हे।

महीने लगते है इस हाईवे के सफर को

आपको बता दे कि इस दुनिया के सबसे लंबे पैन हाइवे कि पूरी लंबाई लगभग 30 हजार किलोमीटर (30000 KM) के आस पास है। जिस वजह से अगर कोई व्‍यक्‍ति इस पर सफर करता है, तो उसे दिन नही बल्‍कि महीने लग जाते है।

इस हाईवे की यात्रा के लिये हर वर्ष बहुत से लोग निकलते है। लेकिन कभी कभी वह इसका सफर पूरा नहीं कर पाते। इसके सफर कि लोग कई माह तक तैयारी तक करते है। इस रास्‍ते पर ज्‍यादातर लोग बाइक के माध्‍यम से ट्रेवल करना लाइक करते है।

सफर है काफी रोमांचक

इस पैन हाईवे कि बात करें तो इस हाईवे कि लंबाई इतनी ज्‍यादा है कि अगर कभी आपकी गाड़ी खराब हो गई तो उसे ठीक करने के लिये कोई व्‍यक्‍ति भी नहीं मिलेगा। क्‍योकि इतना लंबा रास्‍ता होने के कारण मदद पहुंचने में काफी समय लगता है।

इसलिए अगर आप भी चाहते है कि इस हाईवे कि यात्रा करें, तो अपनी गाड़ी में पंचर का और खराब होने का हर प्रकार का सामान रखे। हालांकि इस हाईवे कि यात्रा करना बहुत ही ज्‍यादा रोमांचक और आनंददायक है।

रोमांचक इसलिए क्‍योंकि इस रास्‍ते पर हर प्रकार कि परिस्थिति होती है। जेसे रेगिस्‍तान, जंगल, पहाड़, ग्‍लेशिर इत्‍यादि। इन सब के होने कि बजह से इस हाईवे कि पूरे सफर के समय में ड्राइवर का बहुत ही ज्‍यादा एक्‍सपर्ट होना आवश्‍यक होता है।

इस तरह हुआ हाईवे का निर्माण

आपको बता दे कि यह हाईवे उत्‍तरी, दक्षिणी ओर मध्‍य सभी अमेरिकी राज्‍यों को कनेक्‍ट करता है। इसे बनाते समय सबसे पहले इस हाईवे को लारेडो, मैक्‍सिको सिटी तथा टेक्‍सास से जोड़ा गया। इसके बाद इस हाईवे में पनामा सिटी जोंड़ी गई़।

जब यह सड़क नही थी, तो अमेरिका (America) के देशों में बहुत ही कम व्‍यापार हो पाता था। लेकिन जब यह हाईवे को बनाया गया तो पनामा (Panama) और कोस्टारिका (Costa Rica) के जुड़ने से काफी ज्‍यादा व्‍यापार होने लगा। अमेरिका में इस हाईवे के निर्माण हो जाने के बाद से उसका संबंध पड़ोसी देशों से बहुत ही मजबूत हो गया।

इस हाईवे को बनाना 1889 में प्रस्‍तावित किया गया था। लेकिन इसको लेकर कोई भी डिसिजन नहीं हुये। 1923 के चिली और 1928 के क्‍यूबा के सम्‍मेलन मे भी इसको लेकर मंजूरी नही मिल पाई।

1925 में इस पैन अमेरिकन हाईवे को लेकर पहला सम्‍मेलन हुआ था। इस राजमार्ग को बनाने का पहला चरण सन् 1950 को मेक्‍सिकों के द्वारा शुरू किया गया। मेक्‍सिकों पहला देश है। जिसने इस हाईवे निर्माण के प्रस्ताव पर अमल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here