MS धोनी की फॅमिली के सभी 6 सदस्यों को देखें, माता-पिता, भाई-बहन रियल लाइफ में ऐसे रहते हैं

0
3070
Dhoni Family
Mahendra Singh Dhoni all family members real photos. Former Cricketer MS Dhoni's Father, Mother, Sister, Siblings, Wife, Daughter.

Photo Credits: Twitter

Ranchi: खेल जगत का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल क्रिकेट मैच है। जब भी टीवी में मैच आता है, तो लोग अपने घरों के टेलीविजन के सामने कोल्ड ड्रिंक पॉपकॉर्न लेकर जम जाते हैं। खासकर भारत पाकिस्तान के मैच में लोग टीवी के सामने से उठना ही नहीं चाहते। हमारे भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने फैंस के मन में अपनी एक बहुत अच्छी जगह बना चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के सभी खिलाड़ी अपनी मेहनत और अपने खेल के प्रदर्शन के कारण देशभर में जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक हैं भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे फेमस खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी। इनकी सफलता का सफर काफी संघर्षमई रहा एक छोटे से कस्बे से निकलकर इन्होंने पूरी दुनिया देखी। साथ ही पूरी दुनिया में अपनी मेहनत के दम पर अपना नाम बनाया।

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची (Ranchi) में हुआ था। एक आम नागरिक से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने तक का सफर महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी मुश्किलों भरा था, परंतु इस सफर में उन्हें उनकी बहन का साथ काफी ज्यादा मिला।

महेंद्र धोनी के जीवन पर आधारित बनाई गई फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में उनके सारे जीवन के बारे में बताया गया है। आज हम उनकी फैमिली के बारे में जानेंगे उनकी फैमिली में कौन-कौन हैं और उनका लाइफस्टाइल क्या है।

पान सिंह यह एम एस धोनी के पिता है

सबसे पहले हम बात करेंगे पान सिंह धोनी (Paan Singh Dhoni) के बारे में जो महेंद्र सिंह धोनी के पिता है। पान सिंह उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जिले के निवासी थे, परंतु वर्ष 1964 में यह रांची में शिफ्ट हो गए। रांची में वे दोरंदा कॉलोनी में रहते थे।

Dhoni Family family

महेंद्र सिंह धोनी के पिता MECON कंपनी में पंप ऑपरेटर के पद पर काम करते थे। धोनी एक नॉर्मल फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं, उनके पिता की आय से उनका पूरा परिवार पलता था। यह कारण भी है कि उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष का सामना किया।

देवकी देवी जो धोनी की माता है

महेंद्र सिंह धोनी की माता श्रीमती देवकी देवी (Mrs Devki Devi) एक ग्रहणी हैं। उन्होंने अपना जीवन घर परिवार और अपने बच्चों की परवरिश के साथ पूजा पाठ मैं बिता दिया। धोनी की मां क्रिकेट के बारे में ABCD भी नहीं जानती थी। परंतु उनके बेटे को देख उन्होंने क्रिकेट को जाना और धीरे-धीरे अपने बेटे की तरक्की देखकर उन्हें क्रिकेट मैच से लगाव हो गया।

नरेन्द्र सिंह धोनी एमएस धोनी के बड़े भाई है

एम एस धोनी (MS Dhoni) तीन भाई बहनों में से सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी (Brother Narendra Singh Dhoni) एक नेता है। उन्होंने वर्ष 2009 में बीजेपी ज्वाइन किया और अपना शुरुआती करियर राजनीति में बनाया।

Dhoni Family Brother

परंतु कुछ वर्ष बाद ही उन्होंने बीजेपी को छोड़ समाजवादी पार्टी को ज्वाइन कर लिया। जिससे आज वे समाजवादी पार्टी के नेता है। मिली जानकारी से पता चला है कि माही के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी माही के बचपन में ही घर छोड़ चुके थे। जब माही करीब 10 वर्ष के थे।

जयंती एमएस धोनी की बहन है

महेंद्र सिंह धोनी से क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी बनने का सफर वे अपनी बहन के बदौलत कर पाए। माही के करियर में उनकी बहन का रोल काफी अहम रहा। उनका खुद का मानना है कि आज वे जो कुछ भी है उनकी बहन के बदौलत है, वरना वह कुछ नहीं थे। महेंद्र सिंह धोनी बचपन से ही क्रिकेट को बेहद पसंद करते थे और वे काफी अच्छा खेलते थे।

परंतु उनके माता-पिता उनका सपोर्ट नहीं करते थे। क्योंकि माही के पिता का मानना था की मध्यम वर्गीय परिवार के लिए सरकारी नौकरी ही उनकी मजबूती की जड़ है, परंतु इन सब में माही की बहन जयंती ने उनका साथ दिया और उन्हें खेलने के लिए उत्साहित किया इस समय माही की बहन जयंती एक स्कूल शिक्षिका है।

साक्षी, धोनी की पत्नी है

एमएस सिंह धोनी ने 7 जुलाई 2010 में साक्षी (Wife Sakshi) के साथ विवाह किया। साक्षी पढ़ी-लिखी और वेल एजुकेटेड वूमेन है उनका जन्म 19 नवंबर 1988 को गुवाहाटी में हुआ था। वह औरंगाबाद से होटल मैनेजमेंट की डिग्री प्राप्त कर चुकी हैं।

साक्षी के पिता और धोनी के पिता मेकॉन कंपनी में साथ में ही काम करते थे, इसीलिए उनकी जान पहचान थी और घर में आना-जाना भी था, इसी कारण से साक्षी और धोनी एक दूसरे को पहले से ही जानते भी थे।

जीवा, धोनी की बेटी

शादी के 5 वर्ष के बाद 6 फरवरी 2015 को साक्षी ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी को उन्होंने बड़े ही प्यार से जीवा नाम दिया। जीवा दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में जन्मी। वे परिवार में सबसे लाडली हैं, अब उनकी उम्र 7 वर्ष हो चुकी है और वह अक्सर अपने पिता महेंद्र सिंह धोनी के साथ दिखाई पड़ती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here