Photos: जब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थी, तब निक जोनस मात्र 8 साल के थे, आज पति बन गये हैं

0
1742
Priyanka Chopra Nick Jonas
Interesting info about Priyanka Chopra and her husband Nick Jonas. Hollywood star Nick Jonas is 10 years younger than Wife Priyanka Chopra.

Photo Credits: Twitter

Mumbai: फिल्म इंडस्ट्री पूरे विश्व की सबसे सक्रिय और अरबों खरबों की इंडस्ट्री है। फिल्म जगत अपने आप में ही एक बहुत बड़ी दुनिया है। इस दुनिया में काफी सारे फेमस सितारे हैं, जो अपनी कला और अपनी हुनर से दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं साथ ही करोड़ों रुपए के मालिक हैं।

इंडस्ट्री में वही शख्स आगे बढ़ सकता है जिसमें हुनर है या फिर फिल्म के डायरेक्टर या फिर हीरो का रिश्तेदार या परिवार का सदस्य। कहते हैं, जोड़ी ऊपर से बनकर आती है, एकदम परफेक्ट तो भगवान ने किसी को नहीं बनाया। बॉलीवुड की इस इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे कपल देखने को मिले जिनका शायद कोई मैच नहीं परंतु फिर भी साथ रह रहे हैं।

भारतीय समाज में लोगों का मानना है कि स्त्री पुरुष से हमेशा छोटी रहती है, परंतु आज के इस पोस्ट में हम ऐसे कपल की बात करेंगे, जिसमें पत्नी अपने पति से करीब 11 वर्ष बड़ी है यह कपल है प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जॉन्स (Nick Jonas) का। आइए आगे विस्तार से जानते हैं।

प्रियंका और निक में उम्र का अंतर

बॉलीवुड (Bollywood) की मशहूर हीरोइन प्रियंका चोपड़ा काफी फेमस और मंजी हुई कलाकार है। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी उनके पति के साथ कई सारी पोस्ट देखने मिलती हैं। जी हां निक जॉन्स और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही शादी में है और बहुत जल्द प्रियंका चोपड़ा मां बनने वाली है। परंतु दोनों में उम्र का काफी अंतर (Huge Age Difference) है।

यदि आप भी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की जानकारी रखते हैं, तो आप जानते होंगे कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से काफी बड़ी है। इसी कारण अक्सर यह कपल सोशल मीडिया पर ट्रॉलिंग के लिए टारगेट बन जाता है।

निक जॉन्स प्रियंका से 11 वर्ष छोटे हैं

मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा की वर्तमान उम्र 38 वर्ष है और उनके पति निक जोनस की उम्र 27 वर्ष। दोनो में सीधा सीधा 11 वर्ष का अंतर है। जबकि हमारा समाज इसे स्वीकार नहीं करता समाज के अनुसार पुरुषों में और महिला में पुरुष का बड़ा होना सही माना जाता है, इसीलिए लोग इन्हें अक्सर टारगेट करते रहते हैं।

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी है। उस समय वे मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली भारत की सबसे कम उम्र की भारतीय महिला थी। जब उन्होंने यह खिताब जीता तो उन्हे लोगों से ढेर सारा प्यार और सम्मान मिला। दूसरी तरफ निक जॉन्स उस वक्त करीब 8 वर्ष के थे वह अपने बचपन को जी रहे थे।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल की जा रही है तस्वीर

इस समय सोशल मीडिया पर निक जॉन्स की बचपन की तस्वीर को इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल और ट्रोल किया जा रहा है। इस तस्वीर में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा के वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड के खिताब के साथ वाली तस्वीर को उनके साथ लगा कर उसे वायरल किया जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा इस इंडस्ट्री की फेमस अदाकारा है

प्रियंका चोपड़ा ने इस इंडस्ट्री से काफी नाम और शोहरत कमाई है उन्होंने अपने हुनर के दम पर इस इंडस्ट्री से काफी ज्यादा प्यार पाया है और इनकी अदाओं ने इस इंडस्ट्री को मशहूर करने में अपना योगदान दिया है।

फिल्म ‘एतराज’ और ‘मुझे शादी करोगी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी लोग उनके अभिनय को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड और कई वेब सीरीज में भी रोल प्ले करते हुए देखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here