गरीब पिता के पास नहीं थे बेटी के इलाज के पैसे, तो PM मोदी से मांगी सहायता। मोदी सरकार ने दिए इतने रूपये।

0
636
PM Modi Helped a Girl for 3 lakh
Media misreported that PM Modi has sanctioned a grant of Rs 30 lakh for the treatment, a girl suffering from aplastic anemia after her father had written to Modi seeking help. In reality, only 3 lakh was approved.

ये बार आगरा के रहने वाले गरीब परिवार की है। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां रहने वाले एक गरीब मजबूर पिता की गुहार सुनी और उसकी बेटी का ट्रीटमेंट करवाया। बेटी के गंभीर बीमारी से जूझने के कारण ट्रीटमेंट कराने में ही गरीब परिवार की जमीन भी बिक गई और इलाज के लिए घर तक गिरवी रखना पड़ा।

गरीब बाप अपनी बेटी की बीमारी का ट्रीटमेंट करवाने में अपना सब कुछ खो चुका था और उसने अंत में प्रधानमंत्री से सहायता की आवाज लगाई थी। प्रधानमंत्री ने मजबूर बाप सुमेर की आवाज सुन ली। आगरा जिले के दौहरई, कुबेरपुर निवासी सुमेर सिंह की बेटी ललिता सिंह की दो साल से तबियत ठीक नही है। वह गंभीर बीमारी से जूझ रही है।

ललिता सिंह को अप्लास्टिक एनीमिया है। यह एक खतरनाक बीमारी कही जाती है। इस बीमारी में शरीर में नए ब्लड सेल बनना आपने काम बंद कर देते हैं, साथ ही बोन मेरो खत्म होना प्रारम्भ हो जाता है। बेटी के इलाज के लिए सुमेर ने हर कोशिश की। बेटी के इलाज में सात लाख रुपये खर्च हो गए। लेकिन वह अच्छी नहीं हुई।

बेबस पिता को बेटी के इलाज के लिए अपनी जमीन बेचनी पड़ी और घर गिरवी रखना पड़ा। परिजनों ने ललिता को जयपुर स्थित सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में दिखाया। जहां के डॉक्टरों ने सारा खर्च अलग कर केवल ऑपरेशन के ही दस लाख रुपये का खर्च बताया, जिसमें बोन मेरो ट्रांसप्लांट किया जाएगा।

बेबस पिता सुमेर सिंह ने बताया कि बेटी का इलाज कराने या फिर पूरे परिवार को इच्छा मृत्यु की अनुमति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा था। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी आवाज सुन ली है। इलाज के लिए तीन लाख रुपये सहायता राशि दिलाई हैं। जल्द ही वह बेटी को हॉस्पिटल में एडमिट कराएंगे।


आपको बता दें की बहुत की न्यूज़ मीडिया वेबसाइट और सोशल मीडिया में यह खबर इस तरह से बताई जा रही है की मोदी से उक्त लड़की को 30 लाख रु. की मदत की है, जबकि यह गलत खबर है। अभी तक लड़की के इलाज़ के लिए 3 लाख रुपये ही दिए गए हैं, हालाँकि 3 लाख रुपये की मदत भी बहुत बड़ी मदत है।

Fact Check: Media misreported that PM Narendra Modi has sanctioned a grant of Rs 30 lakh for the treatment to a girl suffering from aplastic anemia after her father had written to him seeking help for her treatment. But In reality, only 3 lakh Ru. was approved for her.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here