आप बहुत ही सस्ते में दिल्ली-NCR के पास अपनी फॅमिली ट्रिप प्लान करिये, यह जगहें कमाल की हैं

0
2012
Delhi-NCR Trip
You can make weekend trip plan near Delhi-NCR. Spend a weekend by road-tripping to these beautiful places near Delhi.

Delhi: आपदा में जब लोग अपने घरों में कैद थे, उस समय बाहर घूमने का प्‍लान करना किसी भी व्‍यक्‍ति के लिए संभंव नही था। उस समय लोग अपने घर में रहकर लोग बोर होने लगे थे। ऐसे में कैसे वह अपनी बोरियत दूर करें यह उन्‍हें समझ नहीं आ रहा था।

खासकर बड़े शहर जैसे मुंबई, कोलकाता, दिल्‍ली में रहने वाले लोग किसी भी जगह घूमने के लिए दस बार सोचते थे। परन्‍तु अब वह दिन नही रहे। अब परिस्थिति बदल चुकी है। अब हम जहॉं चाहे वहॉं आपदा की गाईडलाईन का पालन करते हुए घूम सकते है।

आज हम आपको दिल्‍ली शहर के ऐसे वीकेंड स्‍पेशल ट्रिप (Weekend Trip) के बारे में बताने जा रहे है। जहॉं जाकर आप अपनी बोरियत को पूरी तरह दूर कर पाएंगे। हम जिस जगहों के बारे में आपको बताने जा रहे है। वह ऐसी जगह है, जहॉं पर आप सुबह जाकर तुरंत शाम को अपने घर रिटर्न हो सकते है।

यह ऐसी जगह है, जहॉं आप सस्‍ते में सिर्फ हजार से लेकर 1500 रूपये का बजट होने पर भी घूम सकते है। तो आइये वीकेंड के लिए दिल्‍ली एनसीआर (Delhi-NCR) में घूमने के सस्‍ते प्‍लेसेस के बारे मे जानते है।

गढ़ मुक्‍तेश्‍वर (Garh Mukteshwar)

दिल्‍ली से 110 किलोमीटर की दूरी पर गढ़ मुक्‍तेश्‍वर स्थित है। दिल्‍ली में अगर आप रहते है, तो यहॉं कि एक दिन की ट्रिप आप प्‍लेन कर सकते है। अगर आप सुबह से इस जगह की प्‍लेनिंग करके घूमने निकलेंगे, तो रात तक आप अपने घर वापस आ सकते है।

आपको बता दे गढ़ मुक्‍तेश्‍वर यूपी (Uttar Pradesh) में बसा मॉं गंगा का गढ़ माना जाता है। यह एक धार्मिक और ऐतिहासिक जगह मानी जाती है। यहॉं मुक्‍तेश्‍वर महादेव मंदिर, गुरूद्वारा, नक्‍का कुऑं, तथा बृजघाट सभी खूबसूरत जगहें स्थित है।

इस स्‍थान पर खाने की काफी अच्‍छी व्‍यवस्‍था है अत: आपको परेशान होने की आवश्‍यकता नहीं होगी। यहॉ पर नौकाविहार करने का भी इंतजाम है। इस जगह पर घूमने में आपको सिर्फ 3000 रूपये खर्चा बैठेगा। अगर आप अकेले है, तो सिर्फ 1500 रूपये में इस जगह की वादियों का नजारा देख सकते है।

पानीकोट झील (Panikot Lake)

लगभग 60 किलोमीटर दूर दिल्‍ली से पानीकोट झील स्‍थित है। छोटी ट्रिप के लिए यह जगह बिल्‍कुल परफेक्‍ट है। सर्दियों और बारिश दोनों ही मौसम में यहॉं घूमा जा सकता है। बाइक से जाने के लिए यह जगह काफी अच्‍छी है। क्‍योंकि यहॉं रास्‍ते का आनंद बाइक से अधिक लिया जा सकता है। आपको बता दे, इस जगह को अनछुई कहा जाता है। यहॉं का पानी बहुत ही स्‍वच्‍छ और साफ दिखता है।

सुर्योदय का आनंद भी यहॉं लिया जा सकता है। परन्‍तु इस जगह में खाने की उत्‍तम व्‍यवस्‍था नहीं है। जिसका मतलब यह है, कि जब भी आप यहॉं घूमने का प्‍लान करें, तो अपने साथ अपने खाने का सामान अवश्‍य लेकर जाये। दिल्‍ली के करीब होने के कारण आपको यहॉं घूमने का अधिक खर्चा नहीं आयेगा। यहाँ आप सिर्फ 1000 से 1500 रूपये खर्च करके अच्‍छी तरह ट्रिप इंज्‍वाय कर सकते हो।

मंगर बानी (Mangar Bani)

दिल्‍ली में हरियाणा बॉर्डर पर स्थित मंगर गॉंव यहॉं का जंगल एक दिन का ट्रिप प्‍लेन करने के लिए बहुत ही अच्‍छी जगह है। यहॉं पर खूबसूरत बायोडायवर्सिटी देखने मिलती है। यहॉं पर वन्‍य जीव के अलावा पेड़ पौधे भी देखने को मिलते है।

शहर के वातावरण से बिल्‍कुल अलग यहाँ आपको हरियाली देखने को मिलती है। जोकि आपके मन को हर लेती है। यहॉं पर प्रवासी पक्षी देखने को मिलते है। इसके अलावा कई जानवर जैसे भालू, तेंदुए, सिवेट इत्‍यादि साथ ही तितली की बहुत सी लगभग 100 से अधिक प्रजाति की देखने को मिल जाती है।

यहॉं पर वॉक, साइकलिंग, बोल्‍डरिंग, हाईकिंग, मोटर बाईक एडवेंचर यह सभी एक्‍टिविटी भी कर सकते है। इस जगह पर जाने में दिल्‍ली से सिर्फ 1 घंटे लगता है। साथ ही यह ट्रिप काफी सस्‍ती भी होती है। सिर्फ 1500 रूपये के कम बजट में आप यहाँ घूम सकते हो।

भिंडावास झील (Bhindawas Lake)

दिल्‍ली एनसीआर से 100 किलोमीटर दूर भिंडावास झील स्थित है। इस जगह पर जाने में 2 घंटे का समय लगता है। अगर आप अपने साधन जेसे बाइक या फिर कार से जाएंगे। तो यहॉं 2 घंटे के भी कम समय में पहुँच सकते है।

आपको बता दे कि यह झील लगभग 1000 एकड़ के एरिया में फैला हुआ है। जिस वजह से इस झील को भिंडावास वन्‍यजीव तथा पक्षी अभ्‍यारण्‍य मे चेंज कर दिया गया था। यह जगह इतनी खूबसूरत है, कि आप अपने परिवार या फिर दोस्‍त किसी के भी साथ आकर इस जगह का आनंद प्राप्‍त सकते है।

इस जगह में आप एक दिन का प्‍लान करके घूम सकते है। यह जगह काफी सस्‍ती है। यहॉं पर आप 1500 से लेकर 2000 के कम बजट में ट्रिप कंपलीट कर सकते है। यह थे दिल्‍ली एनसीआर के पास के कुछ फैमस प्‍लेस (Famous places near Delhi-NCR) जहॉं आप वीकेंड प्‍लेन कर सकते है और अपनी बारियत भरी जिंदगी को रिफ्रेश कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here