
Bhopal: हर बेरोजगार युवा आज रोजगार की तलाश में दर दर भटक रहा है। परन्तु आज के समय में रोजगार मिलना हीरे की खान मिलने के समान हो गया है। पढ़ लिखकर हर युवा सोचता है कि वह अच्छी नौकरी करेगा। अगर आपके पास भी अच्छी नौकरी नहीं है और चाहते है कि किसी भी तरह कड़ी मेहनत करके आप अच्छी आमदानी हासिल कर पाये।
आज हम आपके लिये जो खबर लाये है, वह आपके बहुत काम की है। हमने देखा है कि आज के समय में हर व्यक्ति आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में सरकार भी बहुत से ऐसे योजनाओं को ला रही है, जिससे इस संकट को दूर किया जा सके।
आज हमारी खबर जानकर आपके माथे से चिंता की लकीरे खतम हो जायेंगी। जी हॉं आज हम आपको कम निवेश करके अधिक मुनाफा प्राप्त करने के तरीके के विषय में बताने जा रहे है।
आज हम आपको ऐसे बिजनेस के विषय में बताएंगे, जिसकी डिमांड कभी कम नहीं होती और इस बिजनेस के लिए सरकार भी आपकी मदद करेगी। जिस बिजनेस की हम बात कर रहे है उसे लगभग हर घर में खाद्य सामग्री के साथ मंगाया जाता है। हम आपको जिस बिजनेस के विषय में बता रहे है, वह बिजनेस बिस्किट (Biscuit Business) का है।
प्रधानमंत्री मुद्रा स्कीम (PM Mudra Yojana)
आपदा के समय हमने देखा कि सभी उद्योग बहुत ही बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। लेकिन बिस्किट का बिजनेस इस समय भी मंदा नहीं हुआ। इसकी मॉग में बहुत अधिक बढोत्तरी दर्ज की गई थी। जो कि 82 वर्षो में सबसे अधिक थी। इसलिए आज हम आपको बेकरी यूनिट लगाने के बेहतरीन विकल्पों के बारे में जानकरी देंगे। ताकि आप भी इस बिजनेस को कर सके और अपने सिर से बेरोजगारी के बादलों को दूर कर सके।
बिस्किट बिजनेस आख्रिर कितने की आयेगी लागत
अगर आपको इस बिजनेस में इंटरेस्ट है, तो आपको बता दे कि बिस्किट का बिजनेस करने में मोदी सरकार आपकी मदद करेगी। आप यह बिजनेस मुद्रा स्कीम के तहत कर सकते है। इस बिजनेस के लिए आप के पास सिर्फ 1 लाख रूपये होने जरूरी है। सिर्फ 1 लाख रूपये खर्च करके आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते है।

आपको बता दे इस बिजनेस को करने के लिए कुल 5.36 लाख रूपये का खर्च आता है लेकिन मोदी सरकार आपको इस खर्चे का 80 प्रतिशत मुद्रा स्कीम के तरह खुद देगी। इस स्कीम के तरत 1 लाख अपने तरफ से इस बिजनेस में लगाएंगे और 2.87 लाख का टर्म लोन मिल जायेगा। वही वर्किंग केपिटल का 1.49 लाख रूपये आपको मिलेगा। यह बिजनेस आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। इस बिजनेस से आप 40 हजार रूपये की हर माह कमाई कर सकते है।
आवश्यक शर्त
आपको बता दे कि सरकार मुद्रा स्कीम का फायदा लेने के लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा। तब जाकर ही आप इस स्कीम का फायदा उठा पाएंगे। इसके स्कीम के तरत आपके पास प्रोजक्ट के लिए 500 वर्गफुट का एरिया होना आवश्यक है। अगर आपके पास नहीं है तो रेंट में लेकर आप इस एरिया को प्रोजेक्ट मे दिखा सकते है। उसके बाद आपको 5.36 लाख रूपये का केपिटल मिल जायेगा। जिसमें से सिर्फ 1 लाख रूपये आपका होगा।
इस तरह करें आवेदन
इस स्कीम का फायदा लेने के लिए आपको प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत आवेदन दे सकते है। इस योजना के फायदे के लिए आपको फॉर्म भरकर अपनी डिटेल देनी होगी। इस डिटेल में आपका पता, नाम, एड्रेस, बिजनेस एड्रेस, इनकम, एजुकेशन और बिजनेस के लिए कितना लोन आवश्यक है यह मेंशन करना होगा।
PM Mudra Yojana is a boon for small businesses.
PM Mudra Yojana saved small businesses from tanking amidst the crisis caused by COVID-19.
It provided loan assistance to small businesses and saved them from bankruptcy.#7YearsOfPMMY #FundingTheUnfunded pic.twitter.com/3IjB3wPlS9— Saurabh Jaiswal (@MrSaurabhbjp) April 9, 2022
आपको बता दे कि इस योजना का फायदा लेने के लिए आपको किसी भी प्रकार का गारंटी फीस या फिर प्रोसेसिंग फीस देने की आवश्यकता नहीं होगी। आप इस योजना के तरह जो लोन लेंगे उसका अमाउंट आप 5 वर्ष के अंदर दे सकते है।



