
Kaithal: बेटियो के लिए सरकार कानून और एंजियो सभी लोग उनको सशक्त बनाने के लिए आगे आ रहे हैं। बेटी बचाओ अभियान के तहत एक नारा दिया गया था बेटी है, तो कल है ये नारा एक दम सही है, वर्तमान समय में हर क्षेत्र में नारी शक्ति आगे है, बेटियां जमीन के गर्त से लेकर आसमान तक में अपनी पहचान स्वयं बना रही है।
पुराने समय में महिलाओ को खूब प्रताड़ित किया जाता था उन्हे घर के चूल्हा चौका तक ही सीमित रखा गया था। उन्हे शिक्षा का अधिकार भी नही दिया गया था। लोग उन्हें बोझ समझते थे उसका कारण दहेज प्रथा थी, जो एक अभिशाप से कम नहीं थी गरीब परिवार में बेटी के जन्म पर जैसे मातम सा पसर जाता था।
बेटी को हमेशा से एक मौके की तलाश रही जो उन्हे वर्तमान समय में मिली शिक्षा ने उनके जीवन को पलट कर रख दिया आज की बेटी आईएएस अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, बैंकर, आदि है। जितना वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे है, उतना ही इथलिट्स में। सरकार ने बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक और पहल की है जिससे अब कभी कोई आदमी नारी को कमजोर नही आंक सकेगा।
Yogita Raghuvanshi is well-known as India's first woman truck driver
. A qualified lawyer, she preferred the tough life on the highways to look after her family.
Her story is one of grit, determination and resilience.
💝🤗👍💐#InspirationalWomen #women #womenempowerment pic.twitter.com/mua3rmJhgL
— तरसेम कौर🇮🇳 (@baat_aur_jzbaat) May 5, 2021
आपको बता दें हरियाणा राज्य की सरकार (Haryana Government) ने बेटियों को ड्राइविंग सीखने का फैसला किया है, सरकार मुफ्त में बेटियो को प्रशिक्षण देगी। तो आइए जानते है कोन कोन से जिले शामिल है प्रथम चरण में।
बेटियो के लिए हरियाणा सरकार का उपहार
हरियाणा की बेटियों (Daughters Of Haryana) के लिए हरियाणा सरकार का उपहार उन्हे आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए उठाया एक शानदार कदम। हरियाणा सरकार चाहती है की महिला अब अपनी सुरक्षा स्वामी कर सके इसलिए उन्हे ड्राइविंग सीखा रही है। इस के लिए उन्होंने प्रदेश में योजना प्रारंभ की हुई हैं। जिसमे प्रथम चरण में पांच जिलों को चुना गया है। शुरुआत बहादुरगढ़ व कैथल से होगी।
आवेदन की प्रोसेस (How To Apply)
इस योजना की मुख्य बात यह हैं, इस योजना का लाभ मात्र गरीबी रेखा से नीचे आने वाले वर्ग की महिलाओं और लड़किया ले सकती है। हरियाणा के महिला विकास निगम के द्वारा पहले चरण में झज्जर, कैथल, रोहतक, जींद तथा पानीपत को चुना है। जो महिला और बेटियां ड्राइवर ट्रेनिंग (Driver Training) और सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग (Self Defense Training) लेना चाहती है वे आनलाइन आवेदन कर सकती है।
New Driver Training Institutes to be set up in Haryana. pic.twitter.com/7tr62SE9Of
— CMO Haryana (@cmohry) June 19, 2017
आवेदन का फार्म हरियाणा महिला विकास निगम (Haryana Women Development Corporation) के कार्यालय में मौजूद है। आवेदन के साथ जरूरी प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों को ईमेल के जरिए सेंड करना जरूरी है। आवेदक अपना मोबाइल नंबर ईमेल एड्रेस तथा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां लगना बेहद जरूरी है।
बहादुरगढ़ तथा कैथल में 21 दिन का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है।
गरीबी रेखा यानी बीपीएल कार्ड (BPL Card) धारक परिवार की महिलाओ और बेटोयों के लिए बहादुरगढ़ और कैथल में 21 दिवसीय चालक प्रशिक्षण और आत्मरक्षा प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रारंभ होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण के लिए लड़कियों और महिलाओं के लिए एलिजिविली निर्धारित की गई है।
जरूरी जानकारी
इच्छुक महिलाए आवेदन करने से पूर्व यह जान लें की महिला और लडक़ी हरियाणा राज्य की मूल निवासी हो। और वे 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी हो और 45 वर्ष से ज्यादा ना हो। उनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास किसी भी संकाय से होना अनिवार्य है।
इस योजना में शैक्षणिक योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही इच्छुक आवेदक में किसी भी प्रकार का दृष्टि दोष ना हो। वैध लर्नर लाइसेंस होना अनिवार्य है। योजना का लाभार्थी गरीबी रेखा से नीचे आता हो। आपको बता दें सभी ट्रेनर को एक हजार रुपये स्कॉलरशिप के रूप में दी जाएगी और प्रशिक्षण दौरान फ्री ऑफ कॉस्ट खाना और रहने के लिए स्थान दिया जाएगा।



