Patna: देश में 60 फीसदी विद्यार्थी पढ़ाई में काफी अच्छे है, परंतु वे आर्थिक समस्याओं के कारण अच्छा एजुकेशन लेने में असमर्थ है। सरकार छात्रों को स्कॉलरशिप के नाम पर उनकी की मदद करते है। परंतु कभी कभी वह पर्याप्त नहीं होती। डॉक्टर इंजीनियर और बैंकिंग कोर्स के लिए लाखो रुपया लगता है। जो हर कोई एफर्ट नही कर पाता।
बदलती शिक्षा नीति ने देश के एजुकेशन सिस्टम काफी महंगा बना दिया है। कई बार विद्यार्थी बैंक से शिक्षा लोन लेते है, जो 4 से 5 प्रतिशत ब्याज की दर पर पड़ती है, यह विद्यार्थी को काफी ज्यादा महंगी पड़ती है।
कई बार तो जो बच्चे गांव के होते है और अच्छा एजुकेशन लेना चाहते है, उन्हे मजबूरन अपने पैतृक जमीन भी बेचनी पड़ जाती है। परंतु बिहार सरकार ने छात्र हित के लिए एक पहल की है, जिससे उस राज्य का हर काबिल विद्यार्थी पढ़ लिख कर अच्छी नोकरी पा सकेगा। तो आइए जानते है विस्तार से।
शिक्षा और रोजगार
जीवन में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण होती है। बिना शिक्षा के जीवन का चलना काफी मुश्किलों भरी होती है। अच्छे भविष्य के लिए लोगो का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। शिक्षा एक व्यक्ति के व्यक्तित्व के साथ स्वस्थ समाज का भी निर्माण कार्य है।
इंसान की पर्सनालिटी डेवलपमेंट के साथ अच्छा रोजगार दिलाने में भी मददगार होती है। भारत देश की सबसे बड़ी और गंभीर समस्या रोजगार है। रोजगार के बिना व्यक्ति का जीवन चलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। 3 वर्ष की उम्र से लेकर व्यक्ति 25 वर्ष की उम्र तक पढ़ाई करता है।
उसके बाद रोजगार की तलाश में लग जाता है। कुछ लोगो को नौकरी बड़ी आसानी से मिल जाती है और कुछ लोग कभी ज्यादा संघर्ष करते है। जीवन में हर व्यक्ति की सबसे जरूरी चीज रोटी, कपड़ा, और मकान है इनके बिना व्यक्ति का जीवन जीवन नही होता।
बिहार सरकार की छात्रों के लिए नई पहल
निरंतर शिक्षा पद्धति में हो रहे नए नए प्रयोग ने शिक्षा को काफी ज्यादा महंगा कर दिया है, जिससे छात्र अपनी पढ़ाई बड़ी ही कठिनता से पूरी कर पा रहा है। कुछ डिग्री में शासन द्वारा दी जा रही छात्रवृत्ति से भी कुछ नहीं हो पा रहा।
इस परेशानी को देखते हुए बिहार सरकार ने छात्रों के हित में सोचते हुए बैंक क्रेडिट कार्ड योजना (Bank Credit Card Yojana) को प्रारंभ करने का निश्चय किया। यह क्रेडिट कार्ड छात्रों की शिक्षा से संबंधित सभी प्रकार के खर्चे और आवश्कता को पूरा करने में मददगार साबित होगा।
12वी पास विद्यार्थी इस योजना का लाभ ले सकता है
मिली जानकारी के अनुसार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना विद्यार्थियो को आर्थिक मदद देने की योजना है। इस योजना के तहत छात्रों में छात्रवृत्ति योजनाओं का भी समावेश है जिससे छात्रों को मदद होगी।
इस बात का ध्यान रखना जरूरी है की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ 12वीं पास करने के बाद हायर एजुकेशन के लिए ही लिया जा सकता है। क्रेडिट कार्ड के जरिए विद्यार्थियो को 4 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। परंतु इस योजना की खासियत है कि यह लोन छात्रों को मात्र एक प्रतिशत ब्याज की दर पर दी जाएगी।
आवेदन करने के प्रक्रिया
सबसे जरूरी बात तो यह है की विद्यार्थी (Students) इस योजना का लाभ लेने के लिए क्या करे? तो आप को बता दें इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। जरूरी जानकारी यह है की आवेदन करने वाले विद्यार्थी की आयु 18 से कम और 25 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
इसके अलावा इस योजना का लाभार्थी बिहार (Bihar) प्रदेश का स्थाई निवासी होना जरूरी है। जानकारी के लिए इस योजना (Scheme) का शुभारंभ 2 अक्टूबर 2016 में हुआ है। इससे अभी तक कई छात्रों ने मदद ली है।




